Poll Result
(Search results - 11)NewsJan 25, 2020, 8:16 PM IST
नीतीश की फटकार के बाद पीके खामोश! बोले, दिल्ली के नतीजों के बाद करेंगे बिहार पर बात
दो दिन पहले ही नीतीश कुमार ने साफ किया था कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी के महासचिव पवन वर्मा के लिए यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें कहीं और जाना है तो वह जा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के लिए भी कड़ा संदेश दिया था कि नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पार्टी की आम राय थी और इसी पर फैसला किया गया है।
NewsMay 23, 2019, 8:55 AM IST
अमेठी में स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं राहुल गांधी, मुश्किल में कांग्रेस का गढ़
उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट अमेठी में पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
NewsMay 23, 2019, 7:56 AM IST
जानें क्यों जल्दी नहीं आएंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम और करना होगा इंतजार
ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार देर रात 542 सीटों पर मतगणना पूरी नहीं हो पाएगी और परिणाम के लिए 24 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। अगर इस तरह से देखें तो पूरे परिणाम शुक्रवार तक ही मिल पाएंगे। यही नहीं इस बार वीवीपैट का मिलान सबसे अंत में किया जाएगा। जिसके कारण हर किसी प्रत्याशी की सांस अटकी होगी। क्योंकि ये वीवीपैट किसी भी तरफ परिणाम का रूख मोड़ सकते हैं।
NewsMay 23, 2019, 7:40 AM IST
चुनाव नतीजों पर ही नहीं बाजार पर भी रखें नजर
आज बाजार का रूख किसी भी तरफ रूख ले सकता है। क्योंकि चुनाव परिणाम पर निवेशकों की भी नजर है। पिछले चार दिनों में निवेशकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की है। बुधवार को ही आम चुनाव के परिणाम को देखते हुए शेयर बाजार के सेसेंक्स में 140 अंक का उछाल देखने को मिला।
NewsMay 22, 2019, 2:26 PM IST
मायावती के साथ लोकसभा चुनाव लड़े अखिलेश यादव अब लेंगे ये बड़ा फैसला
शिवपाल सिंह यादव से विवाद होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली थी और खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव को संरक्षक के पद पर मनोनीत कर दिया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए नरेश उत्तम को अध्यक्ष नियुक्त किया था।
NewsMay 22, 2019, 10:40 AM IST
राहुल ने बुलाई बैठक, पीएम के पद के लिए होगा अहम फैसला?
अभी कांग्रेस ये तय नहीं कर पायी है कि अगर कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है तो क्या वह अन्य क्षेत्रीय दलों को पीएम के पद के लिए समर्थन देगी। दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ किया था कि अगर विपक्ष में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो पीएम के पद के लिए उसकी दावेदारी सबसे ज्यादा बनती है।
NewsMay 21, 2019, 2:22 PM IST
एक्जिट पोल: पीएम मोदी के कुनबे में आ सकता है दक्षिण का ये बड़ा राज्य
सातवें चरण की वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें 23 मई की मतगणना पर हैं। लेकिन इस बीच एग्जिट पोल के नतीजे कई दिलचस्प समीकरण बनाते हुए दिख रहे हैं। इन नतीजों को मानें तो पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए के खाते में एक और राज्य आ सकता है।
NewsMay 21, 2019, 12:27 PM IST
चुनाव नतीजों के बाद बदलेगी योगी कैबिनेट की तस्वीर, योगी लेंगे बड़ा फैसला
लोकसभा चुनाव में योगी कैबिनेट के चार मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अगर ये मंत्री चुनाव जीतते हैं तो इनके पद खाली होंगे। राज्य के चार मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद, एसपी बघेल आगरा, सत्यदेव पचौरी कानपुर और मुकुट बिहारी बर्मा अंबेडकरनगर से चुनाव मैदान में हैं। जाहिर है इन मंत्रियों के जीतने के बाद मंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। जिनमें नए विधायकों और नेताओं को समायोजित किया जाएगा।
NewsMay 21, 2019, 9:45 AM IST
चुनाव नतीजों के बाद भी पत्ते नहीं खोलेंगी माया, अब बनायी ये रणनीति
यूपी में बीजेपी के खिलाफ लड़े सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। इसके मद्देनजर सोमवार को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती से उनके आवास जाकर मुलाकात की। ये बैठक करीब एक घंटे से ज्यादा चली। एक्जिट पोल के नतीजों के बाद अखिलेश यादव और मायावती का मिलना भी काफी अहम है। नतीजों के लेकर मायावती किस तरह से डरी हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले तो मायावती ने दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द किया और उसके बाद वह उन्होंने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।
NewsMay 20, 2019, 9:40 AM IST
शेयर बाजार पर छाया एग्जिट पोल, सुबह से तेज कारोबार के बीच 1200 अंक उछला सेंसेक्स
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स ने तेज उछाल के साथ लगभग 1 हजार अंकों की बढ़त पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स ने सुबह 770 अंकों की तेज उछाल ली और पहले कुछ मिनटों के कारोबार में 38,900 के स्तर को लगभग छू लिया।
NewsMay 19, 2019, 1:22 PM IST
EXIT POLL 2019 से पहले जानें 2014 में किसने की थी क्या भविष्यवाणी?
इससे पहले कि सातवें चरण की पोलिंग खत्म हो और सभी एजेंसियां अपना-अपना एक्जिट पोल का आंकड़ा लेकर आएं, यह जान लेना भी जरूरी है कि पिछले लोकसभा चुनावों में नतीजों से ठीक पहले किस एक्जिट पोल एजेंसी ने क्या आंकड़ा जनता को दिखाया और फिर नतीजों के बाद वास्तविक आंकड़े कहां बैठे।