Postponed
(Search results - 14)NewsMar 24, 2020, 2:49 PM IST
कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ राज्य सभा चुनाव, बड़ी कांग्रेस की मुश्किलें
विभिन्न राज्यों के कुल 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च थी। हालांकि महज 7 राज्यों के 18 सीटों पर ही 26 मार्च को होने वाला था। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके परिणाम घोषित नहीं किए थे। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी।
NewsMar 23, 2020, 2:51 PM IST
संसद में दिखा कोरोना का असर, अनिश्तिचतकाल के लिए स्थगित हुई संसद
देशभर में कोविद -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजनैतिक दलों ने मौजूदा सत्र से दूरी बनानी शूरू कर दी थी। हालांकि अभी तक संसद का शीतकालीन सत्र रद्द नहीं किया है। लेकिन राजनैतिक दलों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। आज सरकार ने लोकसभा में वित्त विधेयक को सूचीबद्ध किया है और ये आज ही पारित हो गया है। र
NewsMar 4, 2020, 6:40 AM IST
कोरोना का असर, नौसेना ने टाला 'मिलन 2020'
सोमवार को दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में इस वायरस के संक्रमित रोगी की पहचान हुई है। जिसके बाद केन्द्र सरकार अलर्ट पर है। दिल्ली का संक्रमित रोगी आगरा भी पहुंचा था। अभी तक देशभर में कोरोना वायरस के 8 मामले आ चुके हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर है।
NewsFeb 3, 2020, 3:53 PM IST
निर्भया केस में क्यों टल रही है फांसी, कब मिलेगा निर्भया के परिवार को न्याय?
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे कि कैसे केंद्र सरकार ने निर्भया मामले हो रही देरी पर आपत्ति जताई है. पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा निर्भया के दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक के फैसले पर केंद्र ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। रविवार को इस पर विशेष सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा कि दुष्कर्मी जानबूझकर और सोचे-समझे तरीके से दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन नहीं दाखिल कर रहे हैं और यह कानूनी आदेश को कुंठित करने का मंसूबा है।
NewsJan 30, 2020, 10:31 AM IST
यूरोपीय संसद में भारत को मिली जीत, सीएए पर बहस का प्रस्ताव मार्च तक टला
यूरोपीय संसद की तरफ से आए बयान के मुताबिक "भारत के नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के प्रस्ताव पर मतदान स्थगित कर दिया गया है"। अब इसे मार्च तक टाल दिया गया है। वहीं इसके लिए होने वाले मतदान के स्थगित होने के पीछे के कारणों का उल्लेख यूरोपीय संसद ने नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि भारत सरकार के दबाव के कारण संसद ने इस प्रस्ताव को मार्च तक के लिए टाल दिया है।
NewsDec 5, 2019, 10:34 AM IST
जानें क्यों कांग्रेस ने टाल दिया है नए भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम
कांग्रेस का मुख्यालय दीनदयाल मार्ग पर बन रहा है। हालांकि कांग्रेस न इसका दरवाजा बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ खोला है। लेकिन ये भाजपा के मुख्यालय के करीब है। जानकारी के मुताबिक इस मुख्यालय का उद्घाटन 28 दिसंबर को होना था। लेकिन अब कांग्रेस ने इसकी तारीख टाल दी है। नई तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा कि अगले साल इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुमंजिला इमारत को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है।
NewsNov 13, 2019, 10:13 AM IST
हरियाणा में टला कैबिनेट विस्तार, जजपा और निर्दलीयों ने फंसाया पेंच
महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा सरकार नहीं बना सकी। वहीं हरियाणा में कैबिनेट विस्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। क्योंकि विभागों को लेकर जजपा और भाजपा में रजामंदी नहीं हो सकी। जजपा राज्य में अहम माने जाने वाले कृषि विभाग के लिए भाजपा पर दबाव बनाए हुए है। वहीं भाजपा भी इस विभाग को अपने पास रखना चाहती है। इसके साथ ही वित्त और राजस्व विभाग पर भी जजपा की नजर है।
BollywoodOct 20, 2019, 7:35 PM IST
बिग बॉस में सनी लियोनी के बाद हो सकती थी इस पोर्न स्टार की एंट्री, जानें कौन है ये
बिग बॉस का सीजन के 13 वें सीजन में एक और पोर्न स्टॉर की एंट्री हो सकती थी। लेकिन आखिर में ये मामला टल गया। अगर ऐसा होता तो बिग बॉस में दूसरी पोर्न स्टॉर की एंट्री हो जाती। इससे पहले सनी लियोनी ने बिग बॉस सीजन-5 में एंट्री की थी। असल में बिग बॉस के शुरू होने से पहले चर्चा थी कि दुनियाभर की पॉर्न इंडस्ट्री में मिया खलीफा हिस्सा ले सकती है। हालांकि ये भी हो सकता है कि आने वाले दिनों में इस सीजन में दिखाई दे। लेकिन आज भी लेबनानी मूल की इस पोर्न स्टार की क्लिप्स और फिल्मों को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।
NewsAug 19, 2019, 8:26 AM IST
आखिर क्यों टला योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल आंनदीबेन पटेल से योगी सरकार ने समय लिया था और राज्यपाल ने समय भी तय कर दिया था। लेकिन रात में अचानक कैबिनेट विस्तार को टालने की खबर आई।
NewsJul 18, 2019, 9:30 PM IST
कर्नाटक में सरकार पर संकट बरकरार, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित लेकिन भाजपा देगी सदन में धरना
फिलहाल राज्य में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि आज दिनभर सदन में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आज सदन में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया है। लेकिन विधायकों के समर्थन की वोटिंग नहीं की गयी।
NewsJun 15, 2019, 5:08 PM IST
शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के बेटे मोंटी चड्ढा की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टली
मोंटी चड्ढा पर फ्लैट खरीदार के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी आरोप में दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों की याचिका पर गिरफ्तार उसे किया था। मॉन्टी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
EntertainmentApr 18, 2019, 12:11 PM IST
जानिए कैसे सलमान बन गए आलिया-रणबीर के शादी में विलेन
सुपरस्टार सलमान खान रियल और रील दोनों लाइफ में लोगों की मदद करते नजर आते हैं। कई बार वह टूटे रिश्तों को जोड़ते भी हैं। लेकिन इस बार मामला उल्टा हगो गया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सलमान की वजह से आलिया रणबीर एक दूसरे से शादी नहीं कर पा रहे हैं।
NewsJan 10, 2019, 11:42 AM IST
राममंदिर बाबरी मस्जिद में जज ने खुद को किया अलग, अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को
रामंदिर बाबरी मस्जिद मामले में आज से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई अगली तारीख तक टल गयी है। इस मामले में बनाई गयी पीठ के जज ललित द्वारा खुद को इस मामले से अलग करने के बाद इसकी सुनवाई अब 29 जनवरी के लिए टल गयी है.
NewsJan 7, 2019, 12:56 PM IST
कोर्ट में पेश नहीं हुए वीरभद्र सिंह, अगले तारीख पर पेश होने का आदेश
आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश नहीं हुए. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि शिमला में काफी बर्फबारी हो रही है और सिंह की तबियत ठीक नही है