Pubg
(Search results - 10)NewsOct 26, 2020, 2:13 PM IST
पबजी पर रोक के बाद भारतीय युवा ले रहे हैं अब इन ऑनलाइन गेम का सहारा
आईओएस और एंड्रॉयड एप पर गरेना और कॉल ऑफ ड्यूटी सबसे अधिक डाउनलोड किए गए गेमों में से एक है। सूची में तीसरे स्थान पर 'एमंग अस' है। इसके अलावा, पबजी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से गेनशिन इम्पैक्ट भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है।
NewsSep 2, 2020, 6:23 PM IST
मोदी सरकार ने की चीन पर तीसरी डिजिटल स्ट्राइक, PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप पर बैन
केन्द्र सरकार का कहना है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे, लिहाजा पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना है कि ये मोबाइल ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे।
NewsJul 27, 2020, 12:29 PM IST
मोदी ने चीन पर किया दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, PUBG और Ludo World सहित 47 ऐप्स पर फिर से बैन
भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स बैन के बाद फिर से चीन को झटका दिया है। फिर से भारत ने 47 और चीनी ऐप्स को बैन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 47 प्रतिबंधित चीनी ऐप, पहले से प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन के रूप में काम कर रहे थे। 47 चाइनीज ऐप्स की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
NewsSep 10, 2019, 12:16 PM IST
पबजी खेलने को किया मना तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेलागवी जिले के निवासी शंकरप्पा कुंभार की उनके बेटे ने हत्या कर दी। क्योंकि वह अपने बेटे रघुवीर कुंभार से पबजी गेम में समय बर्बाद करने के लिए मना करते थे। सोमवार को ही दोनों के बीच इस मामले को लेकर दोनों के बीच में बहस हुई और रघुवीर ने अपने पिता की हत्या कर दी। रघुवीर कुंभार पबजी गेम खेलने का लती था और अपने ज्यादातर समय वह गेम खेलने में बर्बाद करता था।
NewsJul 31, 2019, 8:03 PM IST
बनिए इंडियन एयरफोर्स के ऑनलाइन सोल्जर, राफेल उड़ाने का लें मजा और दुश्मनों का करें सफाया
असल में युवाओं और बच्चों का इंडियन एयरफोर्स से जोड़ने के लिए एयरफोर्स ने एक नया मोबाइल गेम लॉन्च किया है। ये पब्जी को टक्कर देगा। इस गेम का आज एयरफोर्स के चीफ बीएस धनोवा ने लॉच किया। पिछले कुछ दिनों में भारतीय युवाओं और बच्चों मे गेम का क्रेज बढ़ा है। लिहाजा एयरफोर्स ने 3D एयर कॉम्बेट गेम को लॉच किया है।
NewsJul 7, 2019, 8:38 PM IST
PUBG Game बना जानलेवा, घरवालों के मना करने पर किशोर ने लगाई फांसी
जिंद जिले के शिवपुरी कॉलोनी में बीती रात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के 17 वर्षीय बेटे तरसेम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तरसेम के घर वालों का कहना है कि वह पब्जी गेम का आदी हो चुका है। वह अपने दोस्तों के साथ और अकेले में इस गेम को खेलता रहता था और मना करने पर नाराज हो जाता था।
NewsMar 20, 2019, 11:43 AM IST
होलिका दहन आज, जानें देश में किस तरह से जलाए जा रहे हैं चीनी उत्पाद और मसूद के पुतले
रंगों के त्योहार होली देशभर में मनाई जा रही है। गुरुवार को रंग खेला जाएगा और आज रात को होलिका दहन होगा। आज भद्रा काल सुबह से ही शुरू हो गयी है और जो रात नौ बजे तक रहेगी। यानी होलिका दहन आज रात नौ बजे तक ही किया जा सकेगा। लेकिन इस बार होली में देशभक्ति का रंग भी चढ़ने लगा है। होलिका दहन के लिए लोग जहां चीनी उत्पादों की होली जला रहे हैं।
NewsMar 14, 2019, 11:36 AM IST
संयुक्त राष्ट्र में आतंकी मसूद अजहर को बचाने वाले चीन पर भड़के लोग, BoycottChina की मांग तेज
सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने वीटो किया। 2009, 2016 और 2017 में भी चीन ने इस प्रस्ताव को रोका था।
NewsJan 29, 2019, 12:54 PM IST
जब पीएम मोदी ने किया 'PUBG'का जिक्र, स्टेडियम में लगे ठहाके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से कहा कि परीक्षा से बाहर भी दुनिया बहुत बड़ी है। इसे कक्षा की परीक्षा ही समझें, जिंदगी की न समझें। अभी नहीं तो कभी नहीं...ऐसा नहीं सोचना चाहिए।
NewsJan 24, 2019, 8:10 PM IST
ऑनलाइन गेम 'पबजी' पर बैन, जानिये क्या है लोगों की राय
गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन युद्ध गेम पबजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस खेल से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर के बारे में शिकायतें मिली थी जिसके बाद उसने शिक्षा विभाग को इस पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए थे। जानलेवा ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' के बाद अब यह खेल इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रहा है। इसे लेकर 'माय नेशन' ने दिल्ली के लोगों से जाना वह क्या सोचते हैं इस खेल और उस पर लगे बैन के बारे में।