Pune Rescue
(Search results - 2)NewsSep 26, 2019, 4:38 PM IST
पुणे में आसमान से आई मौत की बारिश में 12 लोगों की मौत, 500 लोगों को किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र में मानसून ने तबाही मचाई हुई है। राज्य के कई जिलों में पिछले दिनों बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई और अरबों का नुकसान हुआ है। राज्य में सांगली अहमदनगर समेत कई जिलों में बारिश ने कई दिनों तक तांडव किया और राज्य में कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई थी। हालांकि इन जिलों में अब हालत सामान्य हैं। लेकिन अब बारिश का कहर पुणे में दिख रहा है। यहां पर पिछले चौबीस घंटों से लगातार पानी बरस रहा है। जिसके कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
NewsJun 29, 2019, 7:58 AM IST
पुणे में बारिश बनी काल, दीवार ढहने से 15 की मौत
असल में पुणे के कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा थ। इस इमारत के बगले में सोसाइटी की जमीन पर कच्चे घर बने हुए थे। जिसमें मजदूर रहते थे। लेकिन रात में आयी जोरदार बारिश में इमारत का एक बड़ा हिस्सा हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।