Pune
(Search results - 41)NewsJan 29, 2020, 7:54 PM IST
सीएए के विरोध में दुकान बंद कराने आए तो महिला ने झोंक दी लाल मिर्च, दुकानदारों ने खदेड़ा
असल में महाराष्ट्र के यवतमाल में सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले एक एक दुकान में घुस गए और दुकान बंद करने को कहा। लेकिन जब दुकानदार ने दुकान बंद करने से मना कर दिया तो इसके विरोधियों ने जबरदस्ती दुकान को बंद कराने की कोशिश की। इसके बाद दुकान में बैठी महिला दुकानदार ने विरोध कर रहे लोगों पर लाल मिर्ची का पाउडर फेंक दिया।
NewsSep 26, 2019, 7:40 PM IST
पुणे में बारिश के चलते 12 लोगों की मौत से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारिश और दीवार गिरने की घटनाओं में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है
NewsSep 26, 2019, 4:38 PM IST
पुणे में आसमान से आई मौत की बारिश में 12 लोगों की मौत, 500 लोगों को किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र में मानसून ने तबाही मचाई हुई है। राज्य के कई जिलों में पिछले दिनों बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई और अरबों का नुकसान हुआ है। राज्य में सांगली अहमदनगर समेत कई जिलों में बारिश ने कई दिनों तक तांडव किया और राज्य में कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई थी। हालांकि इन जिलों में अब हालत सामान्य हैं। लेकिन अब बारिश का कहर पुणे में दिख रहा है। यहां पर पिछले चौबीस घंटों से लगातार पानी बरस रहा है। जिसके कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
NewsJul 2, 2019, 9:23 AM IST
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत, कई उड़ानों का रास्ता बदला गया
जहां देश के अधिकतर इलाकों में बारिश की कमी दिखाई दे रही है, वहीं महाराष्ट्र में तेज बारिश समस्या बन गई है। मुंबई में अलग अलग घटनाओं में भारी बारिश की वजह से लगभग 22 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 54 उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा है।
NewsJun 29, 2019, 7:58 AM IST
पुणे में बारिश बनी काल, दीवार ढहने से 15 की मौत
असल में पुणे के कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा थ। इस इमारत के बगले में सोसाइटी की जमीन पर कच्चे घर बने हुए थे। जिसमें मजदूर रहते थे। लेकिन रात में आयी जोरदार बारिश में इमारत का एक बड़ा हिस्सा हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।
NewsJun 4, 2019, 1:50 PM IST
केरल में लौटा जानलेवा निपाह, छात्र को संक्रमण की पुष्टि, 86 की निगरानी
अगर आपको बुखार और खांसी के साथ बहुत ज्यादा थकान और नींद महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मास्क और ग्लब्स पहनना न भूलें। किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में ज्यादा समय तक रहने से परहेज करें, जो इस वायरस से ग्रस्त हो।
NewsApr 8, 2019, 9:22 AM IST
जानें क्यों आंध्र प्रदेश के बहाने ममता ने निकाली मोदी सरकार पर अपनी खीझ
चुनाव आयोग ने दो दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों के तबादले कर दिए थे। आयोग ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए थे कि वह इन अफसरों को चुनाव की ड्यूटी से अलग रखे। लिहाजा अब ममता अपना दर्द आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के जरिए केन्द्र सरकार पर निकाल रही हैं।
NewsApr 5, 2019, 2:18 PM IST
राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोल दिया जो युवा लगाने लगे मोदी-मोदी के नारे
लोकसभा चुनाव में युवा वोटरों को अपनी तरफ लाने के लिए हल सियासी दल कोशिश कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों से सीधा संवाद किया।
NewsDec 8, 2018, 6:20 PM IST
बुलंदशहर हिंसाः जीतू फौजी के भाई ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वर्दी नहीं उतारेंगे
एक वीडियो के हवाले से मीडिया के सामने किया दावा, घटनास्थल पर मौजूद नहीं था भाई। धर्मेंद मलिक खुद भी सेना में है और इस समय पुणे में तैनात है।
NewsDec 6, 2018, 3:19 PM IST
पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं माधुरी दीक्षित, टिकट देने की तैयारी में भाजपा
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है। माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है। इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।’
NewsOct 13, 2018, 5:42 PM IST
पीएम मोदी पर हमले की फिराक में 'दुश्मन', सुरक्षा को लेकर आई ये बड़ी खबर
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को मेल पर भेजकर पीएम मोदी को नवंबर में निशाना बनाने की धमकी दी गई। पूर्वोत्तर के आईपी पते से भेजा गया है मेल।