Rajesh
(Search results - 130)NewsAug 21, 2019, 9:20 AM IST
यूपी में कैबिनेट फेरबदल से योगी बदलेंगे सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा
फिलहाल पांच मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद अब योगी कैबिनेट में 20 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को ही परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्तं मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडेय और अनुपमा जायसवाल ने इस्तीफा दिया था। राजेश अग्रवाल ने अपने स्वास्थ्य और उम्र के कारणों से इस्तीफा दिया तो स्वतंत्र देव सिंह के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया है।
NewsAug 20, 2019, 6:38 PM IST
जानें क्यों योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। ऐसा माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार से पहले अभी चार मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।
NewsAug 19, 2019, 6:23 PM IST
बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला
पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई।
NewsJul 24, 2019, 5:41 PM IST
साक्षी मिश्रा बनी अभि की टाइग्रेस, सोशल मीडिया में बदला नाम
बरेली की रहने वाली साक्षी मिश्रा ने घर से भाग कर अपने प्रेमी अजितेश से प्रयागराज में विवाह कर लिया था। विवाह के बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें वह अपने पिता से अपनी जान को खतरा बता रही थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में आ गयी थी। कई टीवी चैनलों की डिबेट में साक्षी ने अपने पिता पर कई तरह के आरोप लगाए।
NewsJul 21, 2019, 12:53 PM IST
रेलवे कर्मचारी राजेश पांडे से बन गया सोनिया, सरकारी दस्तावेजों में लिंग परिवर्तन के लिए खा रहा धक्के
लिंग परिवर्तन कराकर पुरूष से महिला बने राजेश पांडे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बचपन से महिलाओं के श्रृंगार की तरफ आकर्षित रहने वाले राजेश पांडे को पिता की मृत्यु के बाद रेलवे में नौकरी मिल गयी। परिवारवालों ने उसकी शादी भी करा दी। लेकिन जब उनसे अपनी पत्नी को अपने महिला वाले गुणों के बारे में बताया तो उसको भी अहसास हुआ कि राजेश का शरीर तो पुरूषों का दिखता है लेकिन उसकी प्रकृति महिलाओं की तरह है। लिहाजा दोनों ने रजामंदी से तलाक ले लिया।
NewsJul 21, 2019, 12:08 PM IST
साक्षी-अजितेश बरेली में शादी रजिस्टर्ड कराने की तैयारी में !
बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने बरेली के ही रहने वाले अजितेश से प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल किया। जिसमें साक्षी ने अपने पिता से जान का खतरा बताया। इसके बाद दोनों मीडिया की सुर्खियां बन गए थे। इसके बाद दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए अपील की थी।
NewsMay 10, 2019, 6:04 PM IST
साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया पार्टी का दृष्टि पत्र
भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले भोपाल सीट के लिए बीजेपी ने दृष्टि पत्र जारी किया। जिसे पार्टी की आधिकारिक प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने पेश किया। यह दृष्टि पत्र महिला सुरक्षा, शिक्षा, मज़दूर, किसानो को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
NewsMay 9, 2019, 7:39 PM IST
साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ दिग्विजय पहुंचे पीतांबरा पीठ
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह साधु संतो और मंदिरों के सहारे चुनाव जीतने की जुगत में तांत्रिक क्रिया के लिए प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर पहुंचे जहां विशेष पूजन अनुष्ठान कर जीत की कामना की।
FootballMay 8, 2019, 5:56 PM IST
एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश में गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के कटनी में एक अपराधी सेंन्ट्रल बैंक के एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। जिसपर अलार्म बज गया और पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बड़वारा थाना अंतर्गत मझगवां की है। जहां आरोपी भान सिंह उर्फ लाल सिंह, जो कि ढीमरखेड़ा का रहने वाला है, वह मझगवां सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़कर रात को करीब ढाई बजे पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मौका ए वारदात से गिरफ्तार कर लिया।
NewsMay 8, 2019, 5:46 PM IST
करंट से तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल में बाथरूम में नहाने गया एक मासूम बिजली की चपेट में आ गया। दर्दनाक बात यह हुई कि मासूम को बचाने के चक्कर में परिवार के ही दो और लोग बिजली की चपेट में आ गए।
NewsMay 8, 2019, 5:39 PM IST
बस से टकराया ट्रक एक की मौत, बीस घायल
छत्तीसगढ़ के कोरिया में बारात से भरी बस व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से एक आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें मनेन्द्रगढ़ व चिरमिरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यह घटना कोड़ा चौकी अंतर्गत भौता नेवरी मार्ग की है।
NewsMay 8, 2019, 5:25 PM IST
मासूम की मौत,डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 साल की मासूम की मौत लू लगने से हो गई। यह मामला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के धमना-बसाटा गांव का है। उसे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लाये थे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
NewsMay 8, 2019, 5:19 PM IST
गांव में तेंदुआ घुसने से मची भगदड़
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शहर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित दुर्रापुर गांव में एक तेंदुआ जंगल से भटककर गांव में घुस गया है। गांव में जैसे ही लोगों ने तेंदुआ को देखा भगदड़ मच गई।
NewsMay 8, 2019, 5:14 PM IST
शिवराज पर कमलनाथ का हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान कर्ज़माफी पर सवाल खड़ा करके शिवराज सिंह सफेद झूठ बोल रहे हैं।
NewsMay 7, 2019, 6:28 PM IST
युवक की गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 40 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रतन साहू है। उसके सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई।
यह मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र के सोसायटी के पीछे चोरियाई भटिया के पास की है।