Resigns
(Search results - 16)NewsMar 21, 2024, 3:43 PM IST
Madhya Pradesh: एमपी कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब पूर्व सीएम कमलनाथ के एक और करीबी ने छोड़ी पार्टी
Madhya Pradesh News: चुनाव से पहले एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के एक और करीबी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बीजेपी ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
NewsSep 10, 2020, 6:56 PM IST
लालू के रघुवंश ने दिया इस्तीफा, क्या यही चाहते थे तेजस्वी
बिहार की सियासत में रघुवंश प्रसाद सिंह बड़ा चेहरा हैं और इसे राजद के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों ही लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लौटा और राजद को समुद्र बताया था।
NewsJul 23, 2020, 6:23 PM IST
एमपी में कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, 15 दिन में तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस विधायक नारायण पटेल आज प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पिछले हफ्ते ही बुरहानपुर जिले के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
NewsFeb 24, 2020, 7:48 PM IST
पाकिस्तान के पीएम नियाजी को झटका, मलेशिया के पीएम महाथिर ने दिया इस्तीफा
असल में महातिर के बयानों को लेकर उनके गठबंधन सहयोगी उनसे नाराज चल रहे थे और वह सरकार गिराने की योजना बना रहे थे। जिसके बाद महातिर ने अपना इस्तीफा दिया है। ये पाकिस्तान के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि महातिर को इमरान खान का करीबी माना जाता था और पिछले दिनों इमरान खान ने मलेशिया यात्रा के दौरान महातिर को आश्वासन दिया था कि वह ज्यादा मात्रा में मलेशिया से तेल का आयात करेंगे।
NewsOct 17, 2019, 9:40 AM IST
ऐसे तो राज्यसभा में खत्म हो जाएगी कांग्रेस की ताकत, एक और सांसद ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस ही नहीं कई विपक्षी दलों की राज्यसभा में ताकत कम हो रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेता और कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद केसी राममूर्ति ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राममूर्ति ने उपराष्ट्रपति सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपा और जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राममूर्ति, कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य थे। फिलहाल इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि पहले ही कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार जा चुकी है और वहीं कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
NewsSep 28, 2019, 2:36 PM IST
अमित शाह ने छोड़ा जीसीए के अध्यक्ष का पद, दिया इस्तीफा
असल में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा अध्यक्ष को गृहमंत्री बनाया गया था। जिसके बाद वह दो पदों पर कार्य कर रहे थे। वह गृहमंत्री होने के साथ ही गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी थे। लिहाजा उन्होंने अब एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। अमित शाह इस पद पर साल 2014 से थे। अमित शाह से पहले इस पद पर नरेंद्र मोदी काबिज थे।
NewsSep 8, 2019, 8:01 PM IST
मध्य प्रदेश में कलह के बीच कमलनाथ ने सोनिया को दिया इस्तीफा!
जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में कमलनाथ का इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। राज्य में पार्टी के भीतर तीन गुट बन चुके हैं। राज्य में कमलनाथ के हाथ में सत्ता की चाबी है तो संगठन के मुखिया भी वही हैं। राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के गुट आपस में ही उलझे हुए हैं।
NewsSep 6, 2019, 1:01 PM IST
अलका लांबा ने दिया आप से इस्तीफा, कांग्रेस में कर सकती हैं वापसी
अलका लांबा ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। अलका लांबा चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। असल में अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में काफी दिनों से मतभेद चल रहे हैं। खासतौर से पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उनकी टीम के साथ। वह कई बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें निकाला नहीं लेकिन ये तय माना जा रहा था कि वह जल्द ही पार्टी को छोड़कर किसी अन्य दल का हाथ थाम सकती हैं।
NewsAug 20, 2019, 6:38 PM IST
जानें क्यों योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। ऐसा माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार से पहले अभी चार मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।
NewsAug 5, 2019, 7:02 PM IST
धारा 370 हटाने का विरोध कांग्रेस को पड़ा महंगा, चीफ व्हिप ने छोड़ी पार्टी
जम्मू कश्मीर से संबंधित धारा 370 हटाने का विरोध करना कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ गया है। राज्यसभा में उसके चीफ व्हिप ने अपने दल के रवैये के विरोध में पार्टी छोड़ दी है। वहीं सपा के भी एक सांसद ने अपनी पार्टी छोड़ दी है।
NewsJul 1, 2019, 12:42 PM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर छाए फिर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस आलाकमान के साथ ही कर्नाटक में भी पार्टी के भीतर भूचाल मचा हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस के ज्यादा नेता राहुल गांधी का मनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं तो कर्नाटक में विधायक ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
NewsJun 4, 2019, 3:30 PM IST
महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
राधाकृष्ण विखे पाटिल के साथ ही बर्खास्त विधायक अब्दुल सत्तार ने भी कांग्रेस छोड़ी। कांग्रेस के 8-10 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया।
NewsJan 20, 2019, 1:16 PM IST
जानें आखिर क्यों रमन सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में होने लगी बगावत
छत्तीसगढ़ में भाजपा में अंतर्कलह शुरू हो गया है. पार्टी में उपेक्षा,अपमान और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोपों से तिलमिलाए नेताओं के इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं. राज्य की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज रमन सिंह के खिलाफ भी विरोध के सुर उठने लगे हैं. स्थानीय नेताओं का कहना है कि राज्य में पार्टी की बुरी स्थिति के लिए रमन सिंह ही जिम्मेदार हैं.
NewsJan 11, 2019, 3:44 PM IST
CBI vs CBI: आलोक वर्मा का इस्तीफा, राव ने ट्रांसफर संबंधी आदेशों को रद्द किया
सीबीआई प्रमुख के पद से हटाए गए आलोक वर्मा ने फायर सर्विस के डीजी का चार्ज संभालने से किया इनकार। 31 जनवरी को रिटायर होना था आलोक वर्मा को।
WorldDec 21, 2018, 12:35 PM IST
ट्रंप से मतभेद, अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का इस्तीफा
भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के बड़े समर्थक मैटिस फरवरी तक रहेंगे पद पर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नए रक्षा मंत्री का ऐलान जल्द ही होगा।