Return
(Search results - 36)News10, Dec 2019, 9:29 AM IST
नीतीश कुमार की 'भीष्य प्रतिज्ञा', विरोध के बाद भी सिटीजन बिल पर खड़े रहेंगे भाजपा के साथ
नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन बिल में भाजपा का समर्थन कर किया है। जबकि तीन तलाक बिल में उन्होंने केन्द्र सरकार को समर्थन नहीं दिया था। जबकि वह राजग का हिस्सा हैं। असल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अमित शाह को रिटर्न गिफ्ट दिया है, क्योंकि पिछले दिनों अमित शाह ने साफ किया था कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे। कुछ नेताओं के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं।
News6, Dec 2019, 10:13 AM IST
महाराष्ट्र में सत्ता का रूख बदलते ही ‘घर वापसी’ की तैयारी में हैं भाजपा विधायक
राज्य में शिवसेना की अगुवाई में सरकार बन गई है और भाजपा विपक्ष में है। लेकिन राज्य में दो महीने पहले नजारा कुछ अलग था। भाजपा सत्ता में थी और कांग्रेस और एनसीपी विपक्ष में थे। भाजपा ने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के बाद राज्य की फिजा ही बदल गई। अब भाजपा विपक्ष में है और शिवसेना विपक्षी दलों के साथ सत्ता में।
News26, Oct 2019, 3:29 PM IST
भाजपा ने दुष्यंत चौटाला को दिया डबल रिटर्न गिफ्ट, जानें अमित शाह से मिलते ही जेल में बंद पिता कैसे आए बाहर
गठबंधन सरकार में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के साथ ही उनके साथ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। जेजेपी ने भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है। इसके तहत जेजेपी के खाते में उपमुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्रियों का पद गया है। माना जा रहा है कि दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला में से कोई एक राज्य में उपमुख्यमंत्री हो सकता है।
News23, Oct 2019, 8:14 AM IST
बेशर्म पाकिस्तान ने लौटाई दिवाली की मिठाई
असल में एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने मिठाई को स्वीकार किया था। लेकिन आज उसने मिठाई को वापस कर दिया है। असल में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। उसके बावजूद भारतीय दूतावास ने पाकिस्तान के सरकारी अफसरों को मिटाई दी। हालांकि पिछली बार भी पाकिस्तान ने मिठाई को लौटा दिया था।
News22, Oct 2019, 7:51 AM IST
एग्जिट पोल में भाजपा की बल्ले बल्ले, फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी
मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने भाजपा को राहत की सांस दी है। क्योंकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। लिहाजा एंटीइंकमबेंस फैक्टर हो सकता था। लेकिन मतदान के दौरान ये नहीं दिखा। इस बार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है जबकि पिछली बार दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था और बाद में सरकार बनाई।
News20, Sep 2019, 6:36 PM IST
अखिलेश यादव के बदले सुर, चाचा शिवपाल की वापसी पर बोले सबके लिए खुले हैं दरवाजे
आज लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में ढके-छिपे अंदाज में वापसी के संकेत दिए हैं। हालांकि अखिलेश ने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी में आना चाहता है उसका स्वागत है। उन्होंने कहा समाजवादी विचार को भी नेता पार्टी में आना चाहता है तो उसके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।
News14, Sep 2019, 6:27 PM IST
राबड़ी देवी के घर लौटी बड़ी बहू ऐश्वर्या, कभी जेडीयू नेता ने दी थी तेजस्वी यादव से शादी कराने की सलाह
हालांकि आज ऐश्वर्या के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी बहन से मिलने आई थी। इसके बाद ऐश्वर्या अपने ससुराल अपने सास के चली गई है। ऐश्वर्या अपनी सास राबड़ी देवी के साथ रहती हैं जबकि तेज प्रताप यादव उनसे अलग अपने सरकारी आवास पर रहते हैं। फिलहाल तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी बचाने के लिए लालू प्रसाद और ऐश्वर्या के परिवार के लोग कोशिशें कर रहे हैं।
News6, Sep 2019, 1:01 PM IST
अलका लांबा ने दिया आप से इस्तीफा, कांग्रेस में कर सकती हैं वापसी
अलका लांबा ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। अलका लांबा चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। असल में अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में काफी दिनों से मतभेद चल रहे हैं। खासतौर से पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उनकी टीम के साथ। वह कई बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें निकाला नहीं लेकिन ये तय माना जा रहा था कि वह जल्द ही पार्टी को छोड़कर किसी अन्य दल का हाथ थाम सकती हैं।
News27, Aug 2019, 9:52 AM IST
तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद सबसे पहले अरूण जेटली के घर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर आज भारत लौट रहे हैं। भारत लौटने पर वह सबसे पहले दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि शनिवार को ही पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से बात की और अपनी सांत्वना दी। जेटली के परिजनों ने पीएम मोदी से यात्रा बीच में छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था।
News16, Aug 2019, 7:59 PM IST
योगी के कैबिनेट के विस्तार पर आज दिल्ली में लगेगी मुहर, नामों की लिस्ट लेकर लौटेंगे योगी
योगी आदित्यनाथ सरकार में अगले हफ्ते तक फेरबदल हो सकता है। ये पहले से ही कहा जा रहा था कि सावन के खत्म होने के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि 28 जुलाई को भी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में थे और तभी संभावित नामों पर चर्चा हुई थी। लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका था। कैबिनेट में शामिल हने वाले नेताओं की लंबी लिस्ट है और इसके साथ ही मंत्रियों का प्रमोशन भी होना है।
Nation10, Aug 2019, 8:12 PM IST
भारत के 13 राजनयिक परिवार सहित वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटे
भारत के 13 राजनयिकों ने परिवार सहित पाकिस्तान छोड़ दिया है। ये सभी वाघा बॉर्डर के रास्ते लौट आए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन राजनयिकों ने अस्थायी या फिर स्थायी तौर पर पाकिस्तान छोड़ा है। इसके पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया के लिए भी पाकिस्तान ने भारत वापस जाने का फरमान जारी किया था।
News26, Jul 2019, 7:46 AM IST
विदेश से लौटे राहुल, जल्द होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तब तक वह पार्टी के अध्यक्ष के पद पर ही हैं। हालांकि राहुल गांधी के वापस लौटने से इस बात की संभावना प्रबल हो गयी है कि जल्द ही कांग्रेस में नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।
News25, Jul 2019, 11:27 AM IST
मुलायम के चरखा दांव में फंसे अखिलेश, नेताजी ने दिया मोदी को एहसान का ‘रिटर्न गिफ्ट’
असल में द अनलॉफुल ऐक्टिविटीज (प्रिवेंशन) अमेंडमेंट बिल के पक्ष में बुधवार को मतदान हुआ था। इसमें ज्यादातर विपक्षी दलों ने विरोध में अपनी राय दी थी। मतदान के दौरान विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए। लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बाहर नहीं गए बल्कि उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट दिया था।
News21, Jul 2019, 1:59 PM IST
घाटी में तीन दशक बाद लौटेंगे कश्मीरी पंडित, अमित शाह ने बनाया प्लान
केन्द्र सरकार की योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों रहे कश्मीरी पंडितों को उनके राज्य कश्मीर में भेजा जाना है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस योजना को शुरू किया जाएगा। ताकि कश्मीर पंडितों का कश्मीर में पुनर्वास हो सके। लेकिन इसके लिए सबसे पहले राज्य में आतंकवाद का खात्म करना अमित शाह की लिस्ट में है।
News20, Jul 2019, 12:58 PM IST
गुरुग्राम में विदेशी महिला से गैंगरेप, पार्टी कर लौट रही थी दिल्ली
जानकारी के मुताबिक केन्या की एक महिला दिल्ली में रहती है। गुरुवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गुरुग्राम गयी थी। लेकिन वहां उसे देर हो गयी। जिसके कारण उसे रात में दिल्ली के लिए ऑटो बुक करना पड़ा। ऑटो में दो युवक थे और वह उसे सीआरपीएफ चौक के पास एक सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।