Rjd
(Search results - 197)NewsAug 16, 2020, 2:56 PM IST
क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा
राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।
NewsAug 10, 2020, 8:08 AM IST
बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध कायम! माझी अभी भी नाराज
राज्य में इस साल चुनाव होने हैं और कोरोना और राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य में चुनाव कुछ समय के लिए टल सकते हैं। विपक्षी दल इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है।
NewsAug 2, 2020, 6:07 PM IST
बिहार में कोरोना का कहर, राबड़ी के घर तक पहुंचा कोरोना
बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है और राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 54 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण राज्य के सभी जिलों में फैला हुआ है। जबकि राज्य की राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है।
NewsJul 22, 2020, 1:26 PM IST
बिहार में महागठबंधन में चलेगी राजद की दादागिरी, सीएम के चेहरे पर पार्टी का फैसला होगा अंतिम
असल में महागठबंधन घटक दल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को जल्दी करना चाहते हैं। ताकि समय रहते सीटों पर प्रचार किया जा सके। लेकिन राजद लगातार महागठबंधन की बैठकों को टाल रहा है। लिहाजा राज्य में महागठबंधन के ज्यादातर नेता राजद के रूख से नाराज हैं।
NewsJul 10, 2020, 1:56 PM IST
क्या बिहार चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे लालू और करेंगे खेल
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और राजद भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद क रही है। लेकिन राजद में अभी भी लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है। लिहाजा राजद लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है।
NewsJul 3, 2020, 10:38 AM IST
पत्नी से चल रहा है तलाक का मामला, साली को लेकर तेजस्वी और तेज प्रताप में उभरे मतभेद
ऐश्वर्या के लिए कहा जा रहा है कि वह तेजस्वी या तेजप्रताप में से किसी एक के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि विधानचंद्र राय से चंद्रिका राय का रिश्ता खराब चल रहा है।
NewsJun 30, 2020, 2:43 PM IST
बड़े बगावत की आहट से राजद ने की रामा सिंह की नो एंट्रीं
असल में रामा सिंह को पार्टी में शामिल करना का मकसद राधौपुर सीट पर तेजस्वी यादव की जीत को सुनिश्चित करना है। तेजस्वी यादव को लगता है कि अगर बिहार में ऐसी स्थिति बनी की राजद सरकार बनाने की स्थिति में हो और वह चुनाव हार जाए तो उनका सियासी वजूद खत्म हो जाएगा।
NewsJun 30, 2020, 8:56 AM IST
अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं छोटे दल, विलय के विकल्पों भी कर रहे हैं मंथन
पिछले विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ चुके हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को इस बार और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि उसका विवाद राजद से चल रहा है और अगर वह गठबंधन में हम रहता तो इस बार उसे ज्यादा सीटें चाहिए। जबकि राजद इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं मांझी की जदयू से बातचीच चल रही है और जदयू चाहता है कि वह तालमेल के बदले विलय करे।
NewsJun 26, 2020, 9:59 AM IST
महागठबंधन में दरार, मांझी आज कर सकते हैं बड़ा फैसला
फिलहाल राज्य में विधानसभा चुनाव के देखते हुए राज्य का सियासी माहौल गर्माया हुआ है। राज्य में महागठबंधन में दल आमने सामने हैं। वहीं हम आज महागठबंठन को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। हालांकि राज्य में चर्चा है कि जीतन राम मांझी फिर अपने सियासी गुरु नीतीश कुमार के साथ जा सकते हैं। क्योंकि राजद उन्हें अभी तक दरकिनार कर रहा है उनकी बात को तवज्जो नहीं दे रहा है।
NewsJun 26, 2020, 9:54 AM IST
लालू की विरासत को संभाल नहीं पा रहे हैं तेजस्वी, लगातार हो रही है बगावत
माना जा रहा कि राजद में बगावत लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राजनीति में पीढ़ी का अंतर है और यही अंतर पार्टी में होने वाली बगावत में डाल रहा है। राजद में तेजस्वी पुरानी पीढ़ी के दरकिनार कर अपनी टीम को बनाना चाहते हैं और इसलिए कभी लालू के साथ साये की तरह साथ रहने वाले वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर रहे हैं।
NewsJun 24, 2020, 2:13 PM IST
बिहार के सियासत में हुई राबड़ी देवी के भाई एंट्री, लालू परिवार के हैं संकटमोचक
राजद में विधानपरिषद के चुनाव के लिए पार्टी ने आखिरकार 3 प्रत्याशियों को मैदान में उतार ही दिया है। हालांकि पार्टी में टिकट पाने वालों की लंबी फेहरिस्त थी, लेकिन पार्टी ने तीन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाकर बगावत शांत करने की कोशिश की है। हालांकि पार्टी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव परिषद की सीट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर सुनील कुमार सिंह टिकट दिया है।
NewsJun 24, 2020, 9:05 AM IST
क्या राजद को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं नीतीश कुमार
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीपा दे दिया है। वह पार्टी में पूर्व सांसद रामा सिंह को लाने का विरोध कर रहे हैं। रामा सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रघुवंश को वैशाली सीट से हराया था। रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित हैं और पटना के एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
NewsJun 23, 2020, 1:36 PM IST
बिहार में राजद को बड़ा झटका, पांच विधान पार्षदों ने थामा जदयू का हाथ
राज्य में विधान परिषद के चुनाव होने हैं और इसमें तीन सीटें राजद के खाते में आने की पूरी संभावना है। लेकिन उसे इन चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लगा है। क्योंकि राजद के पांच सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। वहीं राजद में विप उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। वहीं, इसके अलावा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
NewsJun 22, 2020, 9:33 AM IST
मझधार में मांझी: तेजस्वी का विरोध कर रह सकेंगे महागठबंधन में या फिर एनडीए की शरण में
फिलहाल बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन में बिखराव देखा ही जा रहा है। हालांकि अभी तक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन नहीं बना है। लेकिन लोकसभा चुनाव में बना महागठबंधन सिर्फ नाम के लिए बिहार की सिसासत में मौजूद है। हालांकि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव के बाद साफ कह चुके थे कि राज्य में महागठबंधन चुनाव के बाद खत्म हो गया है।