Rohit Shekhar Murder
(Search results - 6)NewsApr 28, 2019, 4:03 PM IST
रोहित शेखर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र के एंगल पर जांच कर रही है क्राइम ब्रांच?
हाई प्रोफाइल मर्डर केस होने के कारण इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक चल चल रही है। वहीं अपूर्वा शुक्ला तिवारी का एक वकील होना भी पुलिस के लिए दिक्कत भरा है। क्योंकि बगैर किसी सबूत के पुलिस अदालत में अपूर्वा को कातिल साबित नहीं कर पाएगी क्योंकि वह अच्छी तरह से कानूनी बारिखियों को जानती है।
NewsApr 24, 2019, 9:57 AM IST
आखिरी 3 घंटे खोलेंगे रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री का राज, पुलिस ने अपूर्वा पर दर्ज किया हत्या का केस
बहरहाल इस मामले में डॉक्टरों ने रोहित की पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट सौंप क्राइम ब्रांच को सौंप दी। जिसके मुताबिक रोहित की मौत दम घुटने और कान की नस फटने से हुई। यही नहीं क्राइम ब्रांच अभी विसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही। क्योंकि इसके जरिए ये भी मालूम चल सकेगा कि क्या रोहित के लीवर, किडनी और आंतों में क्या चोट आयी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
NewsApr 23, 2019, 5:10 PM IST
कौन है रोहित शेखर का कातिल? अब अपूर्वा उगलेगी राज
सोमवार को ही क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा और उनके दो नौकरों को हिरासत में लिया था। लेकिन क्राइम ब्रांच के अफसर पूछताछ में अपूर्वा से कुछ नहीं उगलवा सके। क्योंकि अपूर्वा एक वकील है और वह हर कानूनी दांवपेंच को अच्छी तरह से जानती है। रोहित शेखर की मां उज्जवला शर्मा ने भी अपूर्वा पर शक जाहिर किया था और उन्होंने कहा था कि अपूर्वा का अकसर रोहित के साथ संपत्ति को लेकर विवाद होता था।
NewsApr 21, 2019, 11:47 AM IST
रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री: पति, पत्नी के बीच में आयी ‘वो’
पुलिस ने रोहित शेखर के परिवारों वालों से शनिवार को कई घंटों बात की। पुलिस ने उनके नौकरों से भी बातचीत की। लेकिन अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस को अब नई जानकारी मिली है रोहित शेखर और उनकी पत्नी के बीच वैवाहिक रिश्ते अच्छे नहीं थे। क्योंकि रोहित शेखर की परिवार की किसी महिला के साथ काफी नजदीकियां थी। जिसके कारण रोहित शेखर और उनकी पत्नी के अकसर लड़ाई होती थी।
NewsApr 20, 2019, 2:03 PM IST
कहीं संपत्ति विवाद में तो नहीं हुई रोहित शेखर की हत्या?
फिलहाल इस हत्या को लेकर कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। आखिर रात में सोने के बाद अगले दिन शाम चार बजे तक रोहित शेखर क्या सोते ही रहे और परिवार के लोगों ने उन्हें क्यों नहीं जगाया। असल में सोमवार को 40 साल के रोहित शेखर कोटद्वार से लौटने के बाद रात करीब 11 बजे डिफेंस कालोनी स्थित अपने घर लौटे थे। लेकिन जब मंगलवार शाम चार बजे नौकर उन्हें जगाने उनके कमरे में गया तो देखा रोहित की नाक से खून निकल रहा है।
NewsApr 19, 2019, 6:51 PM IST
तकिए से मुंह दबाने से गई एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की जान, केस दर्ज
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत ‘अप्राकृतिक’ होने का इशारा। केस दर्ज, घरवालों से पूछताछ। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस।