Rohtak
(Search results - 10)NewsOct 1, 2019, 6:29 PM IST
हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायक ने टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा
राज्य के रोहतक जिले के महम विधायक से मौजूदा विधायक आंनद सिंह दांगी ने आज अपना पर्चा भर दिया। जबकि कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया। जब पार्टीं टिकट के लिए नाम फाइनल करेगी और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष इस पर अपनी मुहर लगाएंगे। लेकिन दांगी ने पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया है। दांगी ने कहा कि उनका टिकट फाइनल है और यहां से किसी को टिकट नहीं मिलेगा।
NewsSep 3, 2019, 10:56 AM IST
आज होगा हुड्डा पर फैसला, कांग्रेस में रहेंगे या फिर होंगे बागी
फिलहाल कुछ दिन पहले हुड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने सोनिया को साफ बता दिया था कि वह राज्य में कांग्रेस की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं और किसी अन्य का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल अभी तक कांग्रेस आलाकमान ने हुड्डा के रूख पर चुप्पी साधी हुई है।
NewsAug 28, 2019, 8:59 PM IST
हुड्डा परिवार की रूखसती के साथ ही हरियाणा कांग्रेस में होगी नए अध्यक्ष की ‘ताजपोशी’!
हरियाणा में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी राज्य में पार्टी की कमान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर के हाथ में है। जबकि हुड्डा और तंवर के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। वहीं राज्य में किरन चौधरी और कुमारी शैलजा के भी गुट हैं। लेकिन ये गुट भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की तरह बागी तेवर नहीं अपनाए हुए हैं। हुड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं।
NewsMay 17, 2019, 4:24 PM IST
पुलवामा में शहीद हुए रोहतक के संदीप, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
गुरुवार को पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हरियाणा के रोहतक़ जिले में महम चौबीसी का एक सपूत शहीद हो गया। बलम्बा गांव के रहने वाले संदीप आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये।
NewsMay 17, 2019, 2:23 PM IST
दो गुटों में जमकर चले लाठी डंडे, 2 व्यक्ति घायल
हरियाणा के रोहतक में दो गुटों के बीच सरेराह मारपीट हुई। लेकिन पुलिस मौके से गायब हो गयी। एक व्यक्ति को कई लोग पीट रहे हैं लेकिन कोई बचाने के लिए बीच में नहीं आया।
NewsMay 12, 2019, 1:20 PM IST
रोहतक में दीपेन्द्र हुड्डा ने बीजेपी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
रोहतक से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र हुडा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। दीपेन्द्र हुड्डा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई।
NewsMay 10, 2019, 1:55 PM IST
अगले पांच सालों में भ्रष्टाचारी होंगे जेल के अंदर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इन पांच सालों में मैने भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक पहुंचाया है। अब अगले पांच सालों में मैं उन्हें जेल के अंदर पहुंचा दूंगा। हरियाणा के रोहतक में रैली करते हुए पीएम मोदी साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी और विशेष तौर पर गांधी परिवार की तरफ इशारा कर रहे थे।
NewsMay 9, 2019, 2:59 PM IST
सिद्धू की रैली में महिला ने फेंकी चप्पल और दिखाए काले झंडे
असल में आज रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की चुनावी रैली थी। लेकिन यहां पर जैसे ही सिद्धू मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन करने के लिए पहुंचे तो एक महिला ने उनके मंच पर चप्पल फेंकी।
NewsDec 24, 2018, 4:33 PM IST
हरियाणा में कोहरे से मचा कोहराम, झज्जर में 50 गाड़ियां टकराईं
उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। हरियाणा के झज्जर में बादली फ्लाईओवर पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की खबर है।
NewsNov 5, 2018, 12:34 PM IST
सोनीपत में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 12 घायल
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा पानीपत हाइवे पर हुआ। यहां गलत दिशा से आ रहे एक ट्राले ने एक क्रूजर और स्विफ्ट कार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को खानपुर ओर रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल हुए एक शख्स ने बताया कि ट्राला गलत दिशा से आ रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपायुक्त विनय सिंह ने बताया कि मृतक क्रूजर कार सवार थे और यूपी के कैराना से भिवानी जा रहे थे। 12 शवों की शिनाख्त हो चुकी है और 12 से ज्यादा घायल है।