Sad
(Search results - 73)NewsJul 13, 2020, 7:36 AM IST
आज सावन का दूसरा सोमवार, क्या आप भगवान शिव के बारे में जानते हैं ये बातें
भगवान शिव अर्थात पार्वती के पति शंकर जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, आदिनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव को 'आदिदेव' भी कहा जाता है। क्योंकि 'आदि' का अर्थ प्रारंभ। यानी इस ब्राह्मांड की रचना भगवान शिव ने की है। भगवान शिव का धनुष पिनाक, चक्र भवरेंदु और सुदर्शन, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल है। वहीं रुद्राक्ष और त्रिशूल को भी शिव का चिह्न माना गया है। कुछ लोग डमरू और अर्द्ध चन्द्र को भी शिव का चिह्न मानते हैं. वहीं शिवलिंग अर्थात शिव की ज्योति का की भी पूजा की जाती है।
NewsMay 15, 2020, 12:57 PM IST
साजिश या दुर्घटना: पालघर मामले में साधुओं का केस लड़ रहे वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, उठ रहे हैं सवाल
पुलिस का कहा है कि मृतक, दिग्विजय त्रिवेदी (32) पालघर के दहानू में एक अदालत इस मामले की पैरवी कर रहे थे और उनकी मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चरोटी काका के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण कार एक्सीडेंट हुी है। हालांकि पुलिस ने साजिश से इंकार किया है।
NewsApr 20, 2020, 1:22 PM IST
योगी बोले साधुओं के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें उद्धव ठाकरे सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम से राज्य के पालघर जिले में दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ये दोनों साधु मुंबई से सूरत अपने साथी की मौत के बाद वहां जा रहे थे। लेकिन पालघर में लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी।
NewsJan 27, 2020, 7:07 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, अकाली दल ने किया फैसला
फिलहाल शिअद पंजाब में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। क्योंकि दोनों के बीच काफी पुराना गठबंधन है। वहीं शिअद ने केन्द्र की भाजपा सरकार को समर्थन दिया है और लोकसभा चुनाव भी शिअद भाजपा के साथ मिलकर लड़े थे। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दोनों दल राज्य में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
NewsJan 9, 2020, 6:35 PM IST
कानून से ऊपर नहीं हैं आध्यात्मिक संगठन
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा संचालित ईशा फाउंडेशन को कावेरी कॉलिंग इनिशिएटिव के लिए एकत्र की गई राशि और धन उगाहने के तरीके के बारे में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करने को कहा है। चीफ जस्टिस अभय ओका और जस्टिस हेमंत चंदंगौदर की खंडपीठ ईशा फाउंडेशन के खिलाफ किसानों से कावेरी कॉलिंग इनिशिएटिव के लिए पैसा इकट्ठा करने की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
NewsDec 2, 2019, 11:00 PM IST
विवाद जो पीछा नहीं छोड़ते हैं साध्वी के
लोकसभा में सिर्फ एक सांसद हैं जो हमेशा अपने कामों के लिए नहीं बल्कि अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, वो हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर। वह मालेगांव विस्फोटों में आरोपी है, लेकिन उसके खिलाफ सबूत की कमी ने उसे लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी और उसने कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह को 3.64 लाख के बड़े अंतर से हराया।
SportsOct 23, 2019, 8:31 PM IST
13 वर्ष के रौनक साधवानी बने चेस ग्रैंडमास्टर
नागपुर के चेस प्लेयर 13 साल के रौनक साधवानी ने रूसी खिलाड़ी 40 साल के अलेक्जेंडर मोटलेव को हरा कर सबको हैरत में डाल दिया। बता दें कि रौनक भारत के 65वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। रौनक साधवानी चेस के इंटरनेशनल मास्टर हैं। उन्हें एयरोफ्लोत ओपन 2019 में पहला जीएम नॉर्म मिला, जबकि दूसरा जीएम नॉर्म उन्हें पोर्टिकसियो ओपन 2019 में मिला था। साधवानी ने हाल ही में पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रैमनिक से प्रशिक्षण लिया था। इस साल अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित क्रैमनिक-माइक्रोसेंस इंडिया चेस प्रोग्राम में रौनक ने व्लादिमीर क्रैमनिक के साथ भागीदारी की थी। पिछले साल अक्टूबर में रौनक ने एक मैच में विश्वनाथन आनंद को कड़ी चुनौती दी थी। विश्वनाथन आनंद को 74वें मूव पर पीछे हटना पड़ा, लेकिन वे जीत गए। आनंद ने कहा कि यह जीत उन्हें बड़े भाग्य से मिली है। वास्तव में, रौनक जीत की स्थिति में पहुंच गए थे। विश्वनाथन आनंद के साथ मैच के एक साल के बाद रौनक भारत के 65वें ग्रैंडमास्टर बन गए। इसके लिए बस उन्हें अपनी रेटिंग पर ध्यान देना पड़ा। इसके साथ ही रौनक साधवानी भारत के उन टीनएज ग्रैंडमास्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें निहाल सरीन, आर. प्रज्ञानगनंदा और डी. गुकेश मौजूद हैं।
NationOct 13, 2019, 6:55 PM IST
देशहित के फैसलों पर कुछ दलों और नेताओं का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : मोदी
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये जलगांव में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर एक बार फिर विपक्ष को घेरा और चुनौती दी कि वे अपने घोषणा-पत्र में इसके रद्द प्रावधानों को बहाल करने की घोषणा करें।
NewsSep 22, 2019, 9:09 PM IST
अयोध्या पहुंचे विदेशी कलाकार तंबू में रामलला को देखकर हुए दुखी
भारतीय मूल के कुछ विदेशी कलाकारों का दल रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आया। वहां पर फटे हुए तंबू में रामलला को विराजमान देखकर उनके दुख का पारावार नहीं रहा। उन्होंने यहां की सुविधाओं पर सवाल उठाया और दर्शन को सुगम बनाने की अपील की। उन्होंने अयोध्या में जल्दी ही भव्य राम मंदिर बनने की उम्मीद जाहिर की।
NewsSep 14, 2019, 12:08 PM IST
नुसरत जहां जल संसाधन पर तो साध्वी प्रज्ञा देंगी रेलवे को सलाह
लोकसभा अध्यक्ष की संस्तुति के बाद 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इन समितियों में तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य और पहली बार चुनाव जीत कर आई फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां को भी जगह मिली है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को जल संसाधन मामलों की संसदीय कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। जबकि इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल करेंगे।
NewsAug 30, 2019, 8:06 AM IST
जानें क्यों आज कश्मीर पर आधा घंटा 'रुदाली' गाएंगे इमरान खान और पाकिस्तानी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान जनता को अनौखा फरमान सुनाया है। इस फरमान के तहत आज दोपहर 12 बजे से लेकर 12.30 बजे तक पाकिस्तानी कश्मीर पर रुदाली करेंगे। यानी पाकिस्तान भारत के विरोध में पाकिस्तान में धरना प्रदर्शन करेंगे। पाकिस्तान सरकार ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ये फैसला किया है। इसे पाकिस्तान सरकार ने 'कश्मीर ऑवर' का नाम दिया है।
NewsJul 29, 2019, 7:59 AM IST
सावन के झूले देखकर केन्द्रीय मंत्री को याद आया बचपन
भाजपा सदस्यता अभियान के लिए अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर पहुंची केन्द्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को अपना बचपन याद आ गया। वहां सावन के झूला लगे हुए थे। जिसे देखकर ज्योति अपने को रोक नहीं सकीं। उन्होंने झूला झूलकर अपना बचपन याद किया।
NewsJul 23, 2019, 10:47 AM IST
पार्टी नेतृत्व ने फटकारा तो साध्वी रखेंगी ‘मौन व्रत’
साध्वी का ये बयान सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद साध्वी और पार्टी की किरकिरी हो रही थी। विपक्षी दलों ने इसे सीधे तौर पर भाजपा से जोड़ दिया था। जिसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है कहा कि इस तरह के बयानों से पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल होती है। लिहाजा अपने शब्दों और वाणी में नियंत्रण रखें।
NewsJul 20, 2019, 12:58 PM IST
गुरुग्राम में विदेशी महिला से गैंगरेप, पार्टी कर लौट रही थी दिल्ली
जानकारी के मुताबिक केन्या की एक महिला दिल्ली में रहती है। गुरुवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गुरुग्राम गयी थी। लेकिन वहां उसे देर हो गयी। जिसके कारण उसे रात में दिल्ली के लिए ऑटो बुक करना पड़ा। ऑटो में दो युवक थे और वह उसे सीआरपीएफ चौक के पास एक सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
NewsJul 17, 2019, 8:12 PM IST
पाकिस्तान में हाफिज सईद की गिरफ्तारी से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मार गिराए जाने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है