Schools
(Search results - 22)NewsOct 15, 2020, 12:37 PM IST
खुशखबरी: आज से खुल रहे हैं स्कूल और सिनेमा हॉल, लेकिन संभलकर
असल में देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार ने 22 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसके बाद लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी और इसके बाद इसे रफ्तार देने के लिए अनलॉक के चरण लाए गए थे।
NewsAug 14, 2020, 10:35 PM IST
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को आईआईएम कर रहा है प्रशिक्षित, सिसोदिया बोले मिलेंगे अच्छे परिणाम
आईआईएम अहमदाबाद के सहयोग से दिल्ली सरकार के स्कूल प्रमुखों के लिए हर साल यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। लीडरशिप ऑफ एक्सेलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 700 से अधिक प्रिंसिपल को प्रशिक्षित किया जा चुका है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार यह प्रशिक्षण ऑनलाइन आयोजित किया गया।
NewsJul 14, 2020, 7:14 PM IST
दिल्ली में सरकार स्कूलों का दबदबा, सीबीएसई बोर्ड के इंटर में 98 फीसदी बच्चे हुए पास
सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को के इंटर का रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन इस रिजल्ट में एक बात उजागर हुई है कि दिल्ली में कांवेंट स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में रिजल्ट बेहतर है और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 98 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट गया है।
NewsJun 29, 2020, 8:12 AM IST
कश्मीर में कुछ होने वाला है बड़ा, खाली कराए गए स्कूल और एलपीजी का बढ़ाया जा रहा है स्टॉक
जानकारी के मुताबिक सरकार घाटी में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स दो महीने का सिलेंडर का स्टॉक रखने को कहा है और वहीं राज्य में कारगिल से गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को भी खाली कराने का आदेश सरकार दिया है।
NewsFeb 27, 2020, 9:07 PM IST
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य करने का बिल विधानसभा से पारित
महाराष्ट्र विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से इसके लिए विधेयक पारित किया। जिसके बाद अब दसवीं तक मराठी भाषा राज्य के स्कूलों में लागू हो गई है। राज्य के मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने गुरुवार को निचले सदन में विधेयक पेश किया। जिसे मंजूर कर लिया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले देसाई ने इसके लिए ऐलान किया था कि अगले सत्र से राज्य के स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य कर दिया जाएगा।
NewsFeb 24, 2020, 6:51 AM IST
कश्मीर घाटी के स्कूलों में आज फिर शुरू होगी बच्चों की चहलकदमी
जम्मू और कश्मीर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आज से स्कूलों को खोला जा रहा है। पहले अनुच्छेद 370 के कारण घाटी में स्कूल बंद थ। लेकिन उसके बाद शीतकालीन छुट्टियों के कारण स्कूलों को बंद रखा गया था। हालांकि सरकार ने स्कूलों को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के लिए कई प्रयास किए थे, लेकिन सरकार का ये प्रयास सफल नहीं रहा क्योंकि माता-पिता ने बच्चों की सुरक्षा के कारण उन्होंने बच्चों को स्कूलों में नहीं बेचा था।
NewsFeb 23, 2020, 1:25 PM IST
असम सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों से 'मकतब' शब्द को किया समाप्त
असम सरकार ने कहा कि सरकारी स्कूलों से अरबी शब्द मकतब को खत्म करने का आदेश जारी किया गया है। असल में अरबी में मकतब का मतलब स्कूल है और असम में 63 सरकारी स्कूल हैं जो अरबी शब्द मकतब का उपयोग करते हैं। असम के पूर्व सीएम सैयद मुहम्मद सादुल्ला के शासनकाल के दौरान मकतब शब्द का इस्तेमाल किया गया था।
NewsFeb 12, 2020, 8:35 PM IST
महाराष्ट्र में 19 फरवरी से सभी स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रगान गाना होगा अनिवार्य
राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी सहयोगियों ने इस फैसले पर सहमति जताई है और आगामी 19 जनवरी से इसे राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद एक दिन में कम से कम 15 लाख लोग एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे और ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा।
NewsJan 30, 2020, 10:56 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार खोलेगी एक हजार अंग्रेजी मीडियम के स्कूल
हालांकि राज्य में कई संगठन राज्य सरकार को भेज गए प्रस्ताव के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि राज्य में कन्नड भाषा को आगे बढाने की जरूरत है। लिहाजा इस फैसले में फिलहाल देरी हो सकती है। वहीं माना जा रहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार ये फैसला ले सकती है। अगर सरकार फरवरी तक इस प्रस्ताव पर फैसला करती है तो इसे 2020-2021 के अकादमिक सेशन से शुरू किया जा सकता है।
NewsJan 29, 2020, 7:32 AM IST
कांग्रेस विरोध के बावजूद महाराष्ट्र के स्कूलों में गाया जाएगा 'वंदे मातरम'
राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अब महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार भारतीय जनता पार्टी मात देना चाहती है। लिहाजा उद्धव ठाकरे सरकार ने संदेश देने के लिए महाराष्ट्र के स्कूलों और कॉलेजों में किसी भी कार्यक्रम से पहले राष्ट्रगीत गाने का आदेश दिया है। कुछ दिन पहले ही शिवसेना ने दावा किया था कि उसने हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं छोड़ा है।
NewsJan 8, 2020, 9:35 AM IST
स्कूलों में धार्मिक पढ़ाई के खिलाफ बनाए गए सख्त नियम
सामान्य शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है कि केरल के शिक्षा नियमों के अनुसार, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूल में या इसके आसपास के क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों में छात्रों को भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके लिए छात्र के माता-पिता या अभिभावक की अनुमति जरूरी होगी।
NewsNov 7, 2019, 8:55 AM IST
कश्मीर में ट्रक ड्राइवरों के बाद अब स्कूलों को निशाना बना रहे हैं आतंकी
हालांकि राज्य के केन्द्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद राज्य में स्कूलों को जलाने की ये पहली घटना है। हालांकि इससे पहले 2016 में राज्य में स्कूलों को जलाया गया था। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद राज्य में आतंकियों ने स्कूलों को निशाना बनाया था और इस दौरान राज्य में 35 से ज्यादा स्कूलों को आतंकियों ने आग के हवाले किया था। हालांकि पिछले तीन साल से आतंकियों ने स्कूलों को हाथ नहीं लगाया।
NewsSep 19, 2019, 6:21 AM IST
सावधान: आज घर से निकलेें सोच समझकर क्योंकि दिल्ली में है टैक्सी ऑटो और ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल
आज दिल्ली और एनसीआर के 51 ट्रांसपोर्ट यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है. ये हड़ताल बढ़े हुए ट्रैफिक चालान को लेकर है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस नियमों के साथ ही कई ऐसे चालान कर रही है। जिसका भुगतान करना आसान नहीं है। लिहाजा इस हड़ताल के जरिए ट्रांसपोर्टर्स अपना विरोध जता रहे हैं। इस हड़ताल में ऑटो और कैब भी शामिल हैं। जिसके कारण मेट्रो और बसों में भीड़ देखने को मिलेगी।
NewsAug 22, 2019, 4:05 PM IST
यूपी में निकली शिक्षकों की बंपर भर्तियां
उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरियों की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।
NewsAug 19, 2019, 8:14 AM IST
कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज खुल गए स्कूल, लेकिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद
राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थी और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज 14 दिन के बाद स्कूलों में रौनक लौटेगी। हालांकि अभी प्राइमरी स्तर के ही स्कूलों को खोला जा रहा है जबकि सीनियर कक्षाओं को स्कूलों को नहीं खोला गया है। राज्य के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को ही दोबारा खोला जा रहा है।