Serial Blast
(Search results - 8)NewsJan 17, 2020, 8:40 AM IST
पैरोल पर जेल से बाहर आया सीरियल ब्लास्ट का आरोपी घर से फरार
अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और वह अजमेर की जेल में कारावास की सजा काट रहा था। लेकिन उसे कोर्ट ने पैरोल पर छोड़ा था और आज उसकी पैरोल की समय सीमा समाप्त हो रही है। लेकिन इसी बीच उसके घर से फरार होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई हैं। महाराष्ट्र एटीएस, मुंबई क्राइम ब्रांच समेत अन्य एजेंसियां भी अंसारी को खोजने में लग गई है।
NewsApr 29, 2019, 12:40 PM IST
श्रीलंका का बड़ा फैसला, बुर्के और नकाब पर बैन, विदेशी मौलवियों को भी निकालने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए कड़ा कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।
NewsApr 25, 2019, 7:36 PM IST
सीरियल ब्लास्ट के बाद श्रीलंका में बड़ी कार्रवाई, मस्जिदों पर छापे, सोशल मीडिया पर बैन
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कई बड़े अफसरों पर भी गिरी गाज। आतंकी हमले की खुफिया सूचना होने के बाद भी एक्शन में लापरवाही बरतने का आरोप।
NewsApr 23, 2019, 7:07 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः चर्च में घुसते ISIS के आतंकी का वीडियो आया सामने
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ था। मंगलवार को आतंकी संगठन ने अपनी अमाक न्यूज एजेंसी के जरिये इन हमलों में हाथ होने की जिम्मेदारी ली। रविवार को पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में घुसते हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में संदिग्ध हमलावर एक बैकपैक लिए चर्च में घुसते दिखाई देता है।
NewsApr 22, 2019, 7:48 PM IST
श्रीलंका में फिर धमाका, बस स्टॉप से 87 डेटोनेटर भी बरामद
श्रीलंका में 8 सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद भी खतरा टला नहीं है। सोमवार को कोलंबो में एक चर्च के पास एक बम को निष्क्रिय करते समय वैन में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के बाद की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें वैन के मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। आसपास गाड़ी के परखच्चे फैले हुए हैं। कोलंबो में एक बस स्टेशन के पास 87 बम डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद साफ हो गया है कि ये धमाके किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। श्रीलंका में सुरक्षाबल और तमाम एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना देशव्यापी इमरजेंसी घोषित करने वाले हैं।
NewsApr 21, 2019, 3:52 PM IST
श्रीलंका में फिर धमाके, कर्फ्यू लगाया गया, सोशल मीडिया पर भी रोक
श्रीलंका के सुरक्षा बलों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। अगले आदेश तक सोशल मीडिया और एसएमएस सेवाएं भी रोक दी गई हैं।
NewsApr 21, 2019, 11:17 AM IST
श्रीलंका में छह जगह सीरियल ब्लास्ट, 156 की मौत, 400 घायल
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह छह जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। ईस्टर की पूजा के दौरान 3 चर्चों समेत छह जगहों को निशाना बनाया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाकों में कम से कम 156 लोगों की मौत हुई है जबकि 400 लोग घायल हैं। धमाके उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ।
NewsApr 21, 2019, 10:31 AM IST
श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्टः ईस्टर के दिन चर्चों और होटलों को बनाया निशाना, 185 की मौत, 400 घायल
स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ। जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है।