Shatrughan Sinha
(Search results - 21)Bollywood15, Aug 2019, 11:34 AM IST
जानें क्यों मुरादाबाद के थाने में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुरादाबाद पुलिस मुंबई में उनके घर गई थी। लेकिन तब सोनाक्षी सिन्हा हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त थी। लिहाजा उनसे पूछताछ नहीं हो सकी थी। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पुलिस को आश्वस्त किया था कि जब सोनाक्षी मुंबई आ जाएंगी तो वह सोनाक्षी को पूछताछ के लिए मुरादाबाद भेजेंगे।
News24, Jul 2019, 3:11 PM IST
केन्द्र सरकार ने 130 नेताओं का सुरक्षा कवर लिया वापस, विपक्ष ही नहीं भाजपा के नेताओं का भी घटा रूतबा
केन्द्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद समेत कई राजनेता और जन प्रतिनिधियों से केन्द्र सरकार की वीआईपी सुरक्षा कवर वापस ले लिया है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने उच्च स्तर की बैठक कर राजनेताओं को दी जा रही सुरक्षा की समीक्षा की थी। जिसके बाद 130 राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों की विभिन्न श्रेणियों में अन्य की सुरक्षा को कम किया गया है। केन्द्र में दोबारा मोदी सरकार बन जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा की पहली बार पूर्ण समीक्षा की।
News25, May 2019, 5:05 PM IST
बीजेपी के ‘शत्रु’ को हार क्या मिली अब बदल गए हैं सुर, जानें किसे बताया ग्रेट
कभी बीजेपी के टिकट पर पटना साहिब से दो बार चुनाव जीतने वाले फिल्म स्टार और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट पर करारी हार मिली है। उन्हें बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने हराया है। यही नहीं लखनऊ की सीट पर समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ी उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा की इस हार ने उनके तेवरों के बदल दिया है।
News23, May 2019, 6:43 PM IST
जानें चुनाव से पहले पार्टी बदलने वाले नेताओं में कौन हारा कौन जीता?
अभिनय से राजनीति में आये शत्रुध्न सिन्हा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे । वह बिहार की पटना साहिब सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से डेढ लाख से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं ।
News18, May 2019, 7:57 PM IST
लोकसभा चुनाव का महाकुंभ कल होगा खत्म, 23 को आएगा जनता जनार्दन का फैसला
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में जिन आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। उसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, हिमाचल की 4, पंजाब की 13, बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की एक सीट के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में कुल 918 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
News18, May 2019, 11:28 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा ये राजनीति है ड्रामा नहीं
असल में शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में अपनी पत्नी और एसपी-बीएसपी गठबधंन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के पक्ष में लखनऊ में प्रचार नहीं किया। सिन्हा लखनऊ में एक हफ्ते से ज्यादा रहे। लेकिन न तो वो कांग्रेस के दफ्तर गए और न ही उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।News3, May 2019, 12:07 PM IST
लखनऊ में ‘शत्रु’ ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, आलाकमान ‘खामोश’
असल में लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें यहां से समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। यहां एसपी और बीएसपी के बीच हुए गठबंधन के बाद ये सीट एसपी के खाते में आयी है। जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रमोद कृष्णन बीजेपी के प्रत्याशी राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में है। लेकिन यहां पर कांग्रेस की सबसे बड़ी दिक्कत इसके स्टार प्रचारक और कभी बीजेपी के नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा ही बढ़ा रहे हैं।
News28, Apr 2019, 10:41 AM IST
जिन्ना पर अब एनसीपी को आया प्यार, माजिद मेनन बोले; मुसलमान थे इसलिए हो रहा विरोध
एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ध्यान देना चाहिए कल तक शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पार्टी में थे।
News27, Apr 2019, 11:08 AM IST
कांग्रेस ने निकाला जिन्ना का जिन्न, शत्रुघ्न ने मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए गिनाया जिन्ना का योगदान
हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले पटना साहिब से बीजेपी के सांसद और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी और राहुल गांधी की पार्टी है। लेकिन इस पार्टी में जिन्ना की भी उतनी ही अहमियत है। भारत के नेताओं की भारत की आजादी और विकास में जिस तरह का योगदान है वैसे ही जिन्ना की भी अहम भूमिका है।
News21, Apr 2019, 1:43 PM IST
यूपी में कांग्रेस के दुश्मन पटना में करेंगे उसके ‘शत्रु’ का प्रचार
पटना साहिब में अंतिम चरण, 19 मई को मतदान होना है। लेकिन बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल लखनऊ में अपनी पत्नी और समाजवादी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जिसको लेकर कांग्रेस में खासी नाराजगी है। एक दिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया था कि अखिलेश यादव में उन्हें देश का भविष्य दिखता है। इस बयान को लेकर भी स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं में गुस्सा है।
News20, Apr 2019, 12:55 PM IST
जानें क्यों कांग्रेस नेता ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कर दें पार्टी का टिकट वापस
अब लखनऊ में चुनावी माहौल बदल गया है। प्रमोद 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर संभल से मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उन्हें हार मिली। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के लिए कायस्थ और मुस्लिम इलाकों में वोट मांग रहे हैं और लखनऊ के विकास का वादा कर रहे हैं।
News18, Apr 2019, 6:18 PM IST
जानें क्यों लखनऊ में सपा के पक्ष में प्रचार करने लगे कांग्रेस के 'शत्रु'
कभी बीजेपी में रहते हुए बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अब लखनऊ में ही कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करना शुरू कर दिया है। जबकि वह कांग्रेस के टिकट पर बिहार की पटना साहिब सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
News16, Apr 2019, 3:58 PM IST
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
पूनम सिन्हा के लंबे समय से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरेंगी। लेकिन उन्होंने कांग्रेस की जगह सपा को तरजीह दी है।
News6, Apr 2019, 4:08 PM IST
शत्रुघ्न को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाएगी कांग्रेस, पटना साहिब से दिया टिकट
कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया।
News6, Apr 2019, 12:49 PM IST
जानें किस बीजेपी के दिग्गज नेता ने स्थापना दिवस पर छोड़ी पार्टी, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। पूरे देश में बीजेपी के कार्यालयों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इसी बीच खबर आ रही है कि पार्टी के एक दिग्गज नेता ने पार्टी को छोड़ दिया है।