Sirisena
(Search results - 14)ViewsJun 12, 2019, 5:12 PM IST
पीएम मोदी की मालदीव और श्रीलंका की यात्रा से भारत को हुआ यह लाभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूसरी बार पद ग्रहण करने के बाद पहली एवं दूसरी विदेश यात्रा के लिए मालदीव और श्रीलंका के चयन का विशेष महत्व है। मोदी ने इसके द्वारा यह संदेश दिया कि पड़ोसी प्रथम नीति केवल सिद्धांत में नहीं भारत के आचरण में निहित है।
NewsMay 5, 2019, 5:35 PM IST
श्रीलंका में कट्टरपंथियों पर शिकंजा और कसा, 200 मौलानाओं को देश से निकाला
श्रीलंका के गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्द्धने ने कहा, मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे। जुर्माना लगाकर उन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया है।
NewsMay 1, 2019, 4:49 PM IST
श्रीलंका में फिर आतंकी हमले का खतरा, राष्ट्रपति और पीएम को सचेत रहने को कहा गया
खुफिया एजेंसियों ने ताजा हमलों के इनपुट के बाद देश के शीर्ष नेतृत्व को एक साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है।
NewsApr 29, 2019, 12:40 PM IST
श्रीलंका का बड़ा फैसला, बुर्के और नकाब पर बैन, विदेशी मौलवियों को भी निकालने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए कड़ा कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।
NewsApr 22, 2019, 7:48 PM IST
श्रीलंका में फिर धमाका, बस स्टॉप से 87 डेटोनेटर भी बरामद
श्रीलंका में 8 सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद भी खतरा टला नहीं है। सोमवार को कोलंबो में एक चर्च के पास एक बम को निष्क्रिय करते समय वैन में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के बाद की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें वैन के मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। आसपास गाड़ी के परखच्चे फैले हुए हैं। कोलंबो में एक बस स्टेशन के पास 87 बम डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद साफ हो गया है कि ये धमाके किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। श्रीलंका में सुरक्षाबल और तमाम एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना देशव्यापी इमरजेंसी घोषित करने वाले हैं।
NewsApr 22, 2019, 2:58 PM IST
सीरियल ब्लास्ट से थर्राये श्रीलंका में इमरजेंसी लगाने की तैयारी
श्रीलंका सरकार का कहना है कि रविवार को हुए धमाकों के पीछे 'अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हाथ' होने की आशंका है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना सोमवार रात से देशव्यापी आपातकाल की घोषणा करने वाले हैं।
WorldDec 15, 2018, 2:03 PM IST
श्रीलंका में थमी सियासी उठापटक, विवादित पीएम महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक विवादास्पद कदम के तहत 26 अक्टूबर को रानिल विक्रमसिंघे को हटाकर राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाया था, जिसके बाद देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था।
WorldNov 15, 2018, 2:17 PM IST
श्रीलंका में सत्ता संघर्ष गहराया, संसद में भिड़े सांसद
श्रीलंका में सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को संसद में मंत्री आपस में भिड़ गए। इसमें एक सांसद को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद दिलम अमुनूगामा उस समय घायल हो गए जब विवादित तरीके से पीएम बनाए गए महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचने का प्रयास किया। अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमिसिंघे के समर्थक स्पीकर की कुर्सी को घेरे हुए थे। इसी दौरान हाथापाई शुरू हो गई।
WorldNov 14, 2018, 1:09 PM IST
श्रीलंकाः सुप्रीम कोर्ट के बाद सिरीसेना को संसद से झटका, राजपक्षे के खिलाफ दिया वोट
राष्ट्रपति सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को हटाकर राजपक्षे को नया पीएम बना दिया था।
NewsNov 13, 2018, 7:39 PM IST
श्रीलंका में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा संसद भंग करने का राष्ट्रपति सिरीसेना का फैसला
मध्यावधि चुनाव पर भी रोक लगाई। अपदस्थ पीएम विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने शीर्ष अदालत में दी थी राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती।
WorldNov 3, 2018, 3:42 PM IST
श्रीलंका के अपदस्थ प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने दी 'खूनी संघर्ष' की धमकी
विक्रमसिंघे खुद को हटाने के फैसले को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह उपनिवेशवाद के दौर में बने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास टेंपल ट्री रेजिडेंस से नहीं जाएंगे। उनके आवास के बाहर बौद्ध भिक्षु लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
WorldOct 28, 2018, 3:52 PM IST
श्रीलंका का संकटः स्पीकर बोले - विक्रमसिंघे ही पीएम, राष्ट्रपति को याद दिलाई 'पुरानी घटनाएं'
सिरीसेना को लिखे एक पत्र में संसद के स्पीकर जयसूर्या ने 16 नवंबर तक सदन को निलंबित करने के उनके फैसले पर सवाल उठाया। कहा - इससे देश को 'गंभीर एवं अवांछनीय' परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
WorldOct 28, 2018, 3:20 PM IST
विक्रमसिंघे का सरकारी आवास खाली करने से इनकार, श्रीलंका का सियासी संकट गहराया
विक्रमसिंघे के सरकारी आवास के बाहर उनके हजारों समर्थक जुटे। राजधानी कोलंबो में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राष्ट्रपति आवास के बाहर भी सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है।
NewsOct 17, 2018, 6:10 PM IST
श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरीसेना की हत्या की साजिश रचने की खबरों का भारत-श्रीलंका ने खंडन किया
सरकार की ओर से कहा गया है कि भारत और श्रीलंका के संबंध दोनों सरकारों के स्तर पर अपने शीर्ष पर हैं। ये 'काफी मजबूत हैं और इनमें खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है।'