Sonia Gandhi
(Search results - 202)News9, Dec 2019, 12:47 PM IST
धर्मसंकट में शिवसेना: महाराष्ट्र में साथ तो संसद में कर रही है कांग्रेस का विरोध
शिवसेना का दो नावों में सवार होना उसके लिए घाटे का सौदा हो सकता है और इसका असर राज्य सरकार पर पड़ सकता है। क्योंकि कांग्रेस और विपक्ष दल संसद में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। जबकि भाजपा किसी भी हाल में इस बिल को पारित कराना चाहती है। ताकि देश में अवैध रूप से रहे लोगों को बाहर किया जा सके। इस बिल का समर्थन शिवसेना कर रही है।
News8, Dec 2019, 2:08 PM IST
कांग्रेस में फिर उठने लगी है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, क्या सोनिया के नेतृत्व से नाराज हैं नेता
हालांकि अभी तक पार्टी ने किसी को पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है वहीं सोनिया गांधी अभी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही हैं। बघेल ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की वकालत कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस क कई नेता राहुल गांधी के पक्ष में बयान दे चुके हैं। बघेल पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस तरह का बयान दे चुके हैं। खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने जल्दीबाजी में इस्तीफा दिया।
News8, Dec 2019, 1:45 PM IST
क्या शिवसेना ने नहीं दे रही है कांग्रेस को तवज्जो, अशोक चव्हाण का आया बड़ा बयान
महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई में एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं और मंत्रियों को विभागों का बटंवारा तक नहीं हो पाया है। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोख चव्हाण का बड़ा बयान आया है।
News5, Dec 2019, 10:34 AM IST
जानें क्यों कांग्रेस ने टाल दिया है नए भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम
कांग्रेस का मुख्यालय दीनदयाल मार्ग पर बन रहा है। हालांकि कांग्रेस न इसका दरवाजा बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ खोला है। लेकिन ये भाजपा के मुख्यालय के करीब है। जानकारी के मुताबिक इस मुख्यालय का उद्घाटन 28 दिसंबर को होना था। लेकिन अब कांग्रेस ने इसकी तारीख टाल दी है। नई तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा कि अगले साल इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुमंजिला इमारत को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है।
News4, Dec 2019, 2:56 PM IST
चिदंबरम 106 दिन बाद निकले तिहाड़ जेल से बाहर, कांग्रेस मनाएगी जश्न
सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएस मीडिया मामले में कांग्रेस के नेता पी.चिदंबरम को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आज हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। हालांकि ईडी ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए कहा कि वह सक्षम व्यक्ति है और देश छोड़कर जा सकते हैं। लिहाजा कोर्ट ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। फिलहाल चिदंबरम को जमानत मिलने से कांग्रेस पार्टी को भी बड़ी राहत मिली है।
News2, Dec 2019, 9:20 AM IST
‘बाहुबली’ बनने के लिए कई राज्यों में बड़े भाई के दर्जे को ‘बली’ देने को तैयार है कांग्रेस
असल में कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद उत्साहित है। कांग्रेस के रणनीतिकार इसे कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से भाजपा ने देश में कांग्रेस की राजनीति खत्म कर दी थी, महाराष्ट्र से उसे ऑक्सीजन मिली है। भले ही वह राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद छोटे भाई की स्थिति में हो। कांग्रेस के नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि देश में भाजपा के उभरने और क्षेत्रीय दलों के मजबूत होने के बाद उनका जनाधार घटा है। भले ही उसने देश की सत्ता पर लगातार 2004-2014 तक राज किया हो।
News27, Nov 2019, 8:53 AM IST
एकजुटता दिखाने के लिए राहुल और प्रियंका आज तिहाड़ में मिलेंगे चिदंबरम से
फिलहाल ईडी कोर्ट ने चिंदबरम को जमानत देने से मना कर दिया है। जिसके बाद उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पडेगा। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में रिश्वत लेने का आरोप है और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि जेल में बंद चिदंबरम से अभी तक ज्यादातर कांग्रेस के नेता मिल चुके हैं और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले चुके हैं। लिहाजा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चिदंबरम से मिलने का फैसला किया है।
News26, Nov 2019, 9:44 AM IST
यूपी में प्रियंका के फैसले को लेकर कांग्रेस में घमासान, सोनिया खामोश
असल में यूपी में कांग्रेस में ये उठापटक नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही शुरू हो गई थी। प्रियंका गांधी ने अपने करीबी माने जाने वाले विधानसभा में संसदीय दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी तो दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं को लगने लगा कि उन्हें तवज्जो नहीं दी गई है। करीब 5 सौ से ज्यादा कार्यकारिणी को प्रियंका गांधी ने 40 में सिमटा दिया और अपने कई सलाहकारों को नियुक्त कर गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश की थी।
News25, Nov 2019, 3:19 PM IST
जानें क्यों एमपी में सिंधिया ने ट्विटर से हटाया कांग्रेस तो समर्थक मंत्री ने 'कैबिनेट मंत्री' का प्रोफाइल
फिलहाल अब सिंधिया ने ट्विटर अकाउंट से अपना परिचय कांग्रेस हटा दिया है। जबकि उन्होंने खुद को जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है। सिंधिया के इस कदम को आलाकमान के प्रति नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि पार्टी ने अभी तक राज्य में नए कांग्रेस अध्यक्ष को नियुक्त नहीं किया है। राज्य में कमलनाथ के पास सीएम के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का भी पद है। जबकि सिंधिया इस पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
News22, Nov 2019, 6:34 PM IST
जानें क्यों महाराष्ट्र में सोनिया के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं राहुल के ‘संजय’
महाराष्ट्र में कांग्रेस के 44 विधायकों में 37 विधायकों के साथ राज्य में सरकार बनाने की वकालत की है। विधायकों का कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी विपक्ष में बैठी तो कार्यकर्ताओं का जोश खत्म हो जाएगा और इससे राज्य कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। विधायकों का सरकार के साथ जाने में ये तर्क दिए गए थे कि राज्य में शिवसेना के कठोर हिंदुत्ववादी एजेंडे को किनारे करना होगा।
News22, Nov 2019, 9:35 AM IST
महाराष्ट्र में सरकार का खाका तैयार, सीएम उद्धव तो कांग्रेस और एनसीपी की दिग्गज नेता बनेंगे मंत्री
माना जा रहा है कि आज शाम तक राज्य में सरकार बनाने की तस्वीर साफ हो जाएगी। क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने कई दौर की बातचीत के बाद राज्य में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। तीनों दलों के बीच हुए समझौते के मुताबिक शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में सीएम बनेंगे।
News21, Nov 2019, 8:39 AM IST
महाराष्ट्र में नहीं बनी किसी भी दल की सरकार, लेकिन पॉवर सेंटर बन गए हैं पवार
पवार की पॉवर राजनीति को अगर कोई समझ पा रहा है तो वह खुद पवार हैं। वह राज्य के साथ ही केन्द्र में भी स्थापित हो गए हैं। पिछले दो हफ्ते से मीडिया और टीवी चैनलों में पावर ही दिखाई दे रहे है। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान पवार को मीडिया ज्यादा भाव नहीं देता था। लेकिन दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह पवार की ही पूछ हो रही । अगर राज्य में शिवसेना की अगुवाई में सरकार बनती है तो इसका श्रेय पवार को ही जाएगा।
News21, Nov 2019, 8:31 AM IST
एनसीपी और कांग्रेस में सीएमपी तय, लेकिन सरकार से दूर है शिवसेना
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर कोई दल खुलकर नहीं बोल रहा है। लेकिन शिवसेना दावा कर रही है कि वह राज्य में सरकार बनाएगी और राज्य में पहली बार ठाकरे परिवार से कोई सीएम बनेगा। जिसका सपना राज्य में पार्टी के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे ने देखा था। लेकिन अभी तक शिवसेना के पास वह जादुई आंकड़ा नहीं है।
News20, Nov 2019, 6:55 AM IST
सरकार पर सस्पेंस, महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी की अहम बैठक आज
सोमवार को ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। वहीं इसके बाद सरकार पर सस्पेंस बढ़ता ही गया है। क्योंकि पवार ने साफ कर दिया था कि सरकार बनाने को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात पर कोई चर्चा नहीं हुई बल्कि महाराष्ट्र के सिसायी मुद्दों पर चर्चा हुई थी। जबकि शिवसेना ये मान कर चल रही थी कि सोनिया गांधी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।
News18, Nov 2019, 6:47 PM IST
पवार सोनिया की मुलाकात में धुंध, आठवले ने दिया शिवसेना-भाजपा को नया फार्मूला
हालांकि महाराष्ट्र में सरकार बनाने मुंबई से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में अगर किसी दल को नुकसान हुआ है तो वह शिवसेना है। शिवसेना को आज शाम तक उम्मीद थी कि राज्य में आज उसकी सरकार बन जाएगी। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से मुहर नहीं लगी है। सोनिया गांधी भी डरी हुई हैं। क्योंकि राज्य में कांग्रेस को सेकुलर माना जाता है।