Soon
(Search results - 88)NewsMar 24, 2020, 11:41 AM IST
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने हासिल किया बहुमत, जल्द होगा कैबिनेट का गठन
राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत स्थानांतरित करेगी। हालांकि भाजपा के पास सरकार बनाने का पूरा बहुमत है। क्योकि पिछले दिनों कांग्रेस 22 विधायकों इस्तीफा दे दिया था। राज्य विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है और इस दौरान तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी।
NewsMar 13, 2020, 8:36 AM IST
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया के खिलाफ फिर खुला जालसाजी का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला किया है। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं और राज्य सरकार अल्पमत में आ चुकी है। लिहाजा राज्य सरकार ने पुराने मामले को खोलते हुए सिंधिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
NewsFeb 14, 2020, 8:44 AM IST
महाराज की कमलनाथ को चेतावनी, जल्द लागू करें घोषणापत्र
सिंधिया को कमलनाथ का विरोधी माना जाता है। सिंधिया इससे पहले भी राज्य की कमलनाथ सरकार को चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने के लिए कह चुके हैं। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ से छत्तीस का आंकड़ा होने के कारण राज्य सरकार उनकी चेतावनी को तवज्जो नहीं देती है। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सिंधिया की इस चेतावनी को काफी अहम माना जा रहा है।
NewsFeb 11, 2020, 8:05 PM IST
आप की जीत के बाद पीके जल्द करेंगे अगले कदम का खुलासा
दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की जीत ने फिर से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को मजबूत किया है। हालांकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थी कि चुनाव के बाद पीके या तो टीएमसी में शामिल हो सकते हैं या फिर वह आप का दामन थामेंगे। लेकिन आप की जीत ने प्रशांत किशोर के लिए कई सियासी पार्टियों के दरवाजे खोल दिए हैं।NewsFeb 11, 2020, 7:04 AM IST
जल्द ही बनेगी नड्डा की नई टीम, युवा चेहरों को मिलेगी तवज्जो
फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व अध्यक्ष और भाजपा चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह साए की तरह चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे।
NewsFeb 3, 2020, 7:44 AM IST
जदयू से बाहर निकलते ही पीके की बल्ले-बल्ले
प्रशांत किशोर को हाल ही में जनता दल (युनाइटेड) द्वारा पार्टी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के विरोध पर निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल प्रशांत किशोर 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं कर्नाटक की जनता दल सेकुलर भी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर की सेवाओं को लेने की योजना बना रही है।
NewsFeb 2, 2020, 7:57 PM IST
चीन से लौटते ही नाचने लगे भारतीय, विडियो रहा है वायरल
चीन में कोरोना वायरस का जबरदस्त प्रकोप है। अभी तक वहां पर 304 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि वुहान प्रांत में और ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हो सकते हैं। वहीं भारत सरकार ने वुहान प्रांत में फंसे भारतीयों को वहां से एयरलिफ्ट कराया है।
NewsJan 26, 2020, 7:53 AM IST
सरकार बनते ही झारखंड में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल, जेवीएम के विलय पर पार्टी में ही बगावत
असल में कांग्रेस राज्य में झारखंड विकास मोर्चा का पार्टी में विलय कराना चाहती थी। इसके लिए जेवीएम के दो विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात भी कर चुके थे। लिहाजा ये तय हो गया था कि ये विधायक अब कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे और एक तरह से जेवीएम का कांग्रेस में विलय हो जाएगा।
NewsJan 25, 2020, 7:47 AM IST
झारखंड में सरकार बनते ही बढ़ने लगी हैं सोरेन सरकार की मुसीबतें
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि दो दिन पहले जेवीएम के दो विधायक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल चुके हैं। जिसके बाद ये तय हो गया था कि जेवीए में टूट हो सकती है।
NewsJan 14, 2020, 8:19 PM IST
टिकट कटते ही आप विधायक हुआ बागी, कहा बेचा गया टिकट
बदरपुर से पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने टिकट को बेचा है। वहीं पार्टी ने आज देर शाम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने अपने मौजूदा 15 विधायकों का टिकट काटा है और जबकि 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है।
NewsDec 27, 2019, 10:55 PM IST
झारखंड में सरकार बदलते ही जेल में लगने लगा है लालू दरबार
रांची के रिम्स में अस्पताल में इलाज करा रहे सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का दरबार सजने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड सरकार लालू को पैरोल दे सकती है। हालांकि इससे पहले राज्य के नए सीएम हेमंत सोरेन इसके संकेत दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने राजद नेता से रिम्स में मुलाकात कर लालू की ताकत का एहसास करा दिया है।
NewsDec 6, 2019, 10:13 AM IST
महाराष्ट्र में सत्ता का रूख बदलते ही ‘घर वापसी’ की तैयारी में हैं भाजपा विधायक
राज्य में शिवसेना की अगुवाई में सरकार बन गई है और भाजपा विपक्ष में है। लेकिन राज्य में दो महीने पहले नजारा कुछ अलग था। भाजपा सत्ता में थी और कांग्रेस और एनसीपी विपक्ष में थे। भाजपा ने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के बाद राज्य की फिजा ही बदल गई। अब भाजपा विपक्ष में है और शिवसेना विपक्षी दलों के साथ सत्ता में।
NewsNov 30, 2019, 12:44 PM IST
सरकार बनते ही महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शुरू हुई खटपट
एनसीपी राज्य में डिप्टी सीएम का पद अपने पास रखना चाहती है। जबकि कांग्रेस डिप्टी सीएम या फिर स्पीकर के पद पर दावा कर रही है। वहीं गठबंधन बनने के वक्त इस बाद को सहमति बनी थी क राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे। जबकि स्पीकर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी तरह का फैसलानहीं हो सका है।NewsNov 30, 2019, 12:22 PM IST
जानें कैसे महाराष्ट्र में सरकार बनते ही कांग्रेस ने शिवसेना को दिया झटका
शिवसेना राज्य में कांग्रेस के साथ नई दोस्ती को लेकर काफी उत्साहित है और इस दोस्ती को अन्य राज्यों में भी बढ़ाना चाहती है। जबकि कांग्रेस इस नई दोस्ती को लेकर सधे कदम चल रही है। लिहाजा उसने गोवा को लेकर कुछ ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है।
NewsNov 22, 2019, 10:27 AM IST
उपचुनाव जीतते ही बढ़ गई हैं आजम खान की पत्नी की मुश्किलें
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश के बाद रामपुर में विधायक, तंजीम फातिम, उसके पति सांसद आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आजम खान और उनके परिवार पर ये कोई पहला मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले भी रामपुर में आजम खान और उनके परिवार पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।