Sp Bsp
(Search results - 125)NewsMay 22, 2020, 6:32 PM IST
प्रियंका के कारण सोनिया से दूरी बना रहे हैं सपा-बसपा !
कुछ दिनों पर पहले जब सोनिया ने एनआरसी और सीसीए को लेकर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी। तब भी बसपा ने सोनिया की बैठक से किनारा कर संदेश दिया था। मायावती कांग्रेस को लेकर पहले से ही नाराज चल रही है।कांग्रेस ने राजस्थान में बसपा के छह विधायकों को तोड़कर कांग्रेस में शामिल कर लिया था जबकि बसपा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही थी।
NewsMar 11, 2020, 7:27 AM IST
कमलनाथ नहीं शिवराज का आवास बना सत्ता का केन्द्र, सपा बसपा विधायकों ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ
राज्य की कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले बसपा विधायक संजीव कुशवाहा और सपा के राजेश कुमार शुक्ला ने हालांकि कमलनाथ सरकार से समर्थन का ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन उन्होंने सोमवार को शिवराज सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। माना जा रहा है कि ये दोनों विधायक राज्य में बनने वाली भाजपा सरकार को समर्थन दे सकते हैं।
NewsJan 19, 2020, 6:40 PM IST
नेताजी ने दिया था शिवपाल यादव को धोखा, शिवपाल ने किया इशारा
समाजवादी पार्टी से अलग होकर दो साल पहले पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह की यादव की पार्टी हालांकि लोकसभा चुनाव में कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। लेकिन कई सीटों पर उसने सपा को हराने में अहम भूमिका भी निभाई। शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी और अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन शिवपाल को हार का सामना करना पड़ा।
NewsDec 3, 2019, 12:40 PM IST
अम्बेडकर के जरिए दलितों को साधने के लिए सपा-बसपा में शुरू हुई जंग
असल में इस साल की शुरूआत में सपा के बैनर और पोस्टरों में आम्बेडर और काशीराम की तस्वीरें दिखाई दी थी तो बसपा के पोस्टर में राममनोहर लोहिया की तस्वीरें दिखाई गई थी। क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद आए परिणाम में बसपा को दस और सपा को पांच सीटें मिली।
NewsAug 26, 2019, 9:44 AM IST
सपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में माया, उपचुनाव में लगाएगी विश्वासपात्रों पर दांव
लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद बसपा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव जीतने के साथ ही बसपा ने सपा के साथ अपनी चुनावी गठजोड़ तोड़ दिया था और अकेले ही विधानसभा के उपचुनाव लड़ने का फैसला किया था। फिलहाल बसपा विधानसभा उपचुनाव में अपने विश्वासपात्र नेताओं के सहारे मैदान मारने की जुगत में जुट गई है।
NewsAug 21, 2019, 11:32 AM IST
जानें क्यों विधायकों की डिमांड पर चकराया सीएम कमलनाथ का सिर
राज्य के विधायक अब अपनी अपनी डिमांड कमलनाथ से कर रहे हैं। कुछ विधायकों को अपने इलाके में भी बंगले, दफ्तर जैसी सुविधाएं चाहिए तो किसी को गाड़ी खरीदने के लिए सरकार कर्ज चाहिए। फिलहाल राज्य सरकार विधायकों की इन मांगों को कब पूरा करेगी ये तो बाद में पता चलेगा। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें इन मांगों से बढ़ गई हैं।
NewsJul 14, 2019, 11:10 AM IST
विधानसभा सत्र में एसपी-बीएसी की दूरियों में नहीं दिखेगा योगी सरकार का ‘विरोध’
असल में लोकसभा चुनाव में एसपी और बीसएसी गठबंधन हुआ था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद बीएसपी ने एसपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में 2017 में लोकसभा के हुए उपचुनाव से एसपी और बीएसपी के बीच नजदीकियां बननी शुरू हो गयी थी और बीएसपी ने इन चुनावों के लिए एसपी को मौखिक तौर पर समर्थन दिया था।
NewsJul 9, 2019, 6:47 AM IST
अखिलेश यादव खोज रहे हैं बीएसपी की काट, उपचुनाव एसपी के लिए बड़ा इम्तिहान
असल में पहली बार बीएसपी प्रमुख मायावती ने उपचुनाव में उतरने का फैसला किया है। लिहाजा एसपी के लिए बीएसपी के खिलाफ चुनाव लड़ना बड़ी चुतौती है। क्योंकि बीएसपी एसपी के वोट पर ही निशाना साध रही है। बीएसपी खासतौर से मुस्लिम वोटरों को टारगेट कर रही है। जबकि इसे एसपी का वोटर माना जाता है।
NewsJun 30, 2019, 9:44 PM IST
राहुल गांधी की राह पर चलेंगे अखिलेश !
एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी ने ये दूसरा बड़ा चुनाव हार है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव भी अखिलेश की अगुवाई में हुए थे। इसमें पार्टी सत्ता से बाहर हो गयी और वह 47 सांसदों में ही सिमट गयी। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले एसपी और बीएसपी ने चुनावी गठबंधन किया। लेकिन बहुजन समाज पार्टी को इससे फायदा मिला और उसने 10 सीटें जीती जबकि एसपी महज पांच सीटों पर ही सिमट गयी।
NewsJun 30, 2019, 9:55 AM IST
अभी भी सदमे में अखिलेश, मायावती ने शुरू कर दी उपचुनाव की तैयारी
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई 12 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायावती दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें कर रही हैं। अब वह लखनऊ में मंडलवार 2 जुलाई को अहम बैठक करेंगी। ताकि इसमें बीजेपी को हराने के लिए उपचुनाव के लिए रणनीति बनाई जा सके।
NewsJun 29, 2019, 10:23 PM IST
अखिलेश का राजनैतिक कैरियर खत्म करने का 'संकल्प" लिया है माया-शिवपाल ने !
लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर हाशिए पर चले गए हैं। पार्टी महज पांच सीटों पर ही लोकसभा चुनाव जीती है। हालात ये हैं कि यादव गढ़ कहे जाने वाली लोकसभा सीटों पर पार्टी को हार मिली है। यहां तक कि अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल को चुनाव नहीं जीता पाये हैं। जबकि दो चचेरे भाई अक्षय यादव और धर्मेन्द्र यादव भी चुनावी बिसात में हार गए हैं।
NewsJun 26, 2019, 5:44 PM IST
गठबंधन से फायदा उठाने के बाद मायावती की नजर 2022 चुनावों पर
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में ये साफ संकेत दे दिये हैं एक बार फिर पार्टी संगठन में बदलाव किया जाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 कि तैयारियों में मुस्लिम और दलित नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
NewsJun 25, 2019, 2:22 PM IST
जानें क्यों अमर अंकल ने टीपू को बताया औरंगजेब और मुलायम को बहादुर शाह जफर
असल में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह की लड़ाई जग जाहिर है। कभी अमर सिंह पार्टी के भीतर दिग्गज नेताओं में शुमार थे। लेकिन पार्टी की कमान अखिलेश के हाथों में आते ही अमर सिंह एसपी की राजनीति में हाशिए पर आ गए और बाद में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।
NewsJun 25, 2019, 9:12 AM IST
बीएसपी में छिड़ी दूसरे नंबर की जंग, किसका चलेगा माया के बाद सिक्का
मायावती ने ऐलान किया है कि अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन इसी बीच मायावती ने अपने भाई आंनद को फिर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जबकि भतीजे आकाश को राष्ट्रीय समन्वय नियुक्त किया है।
NewsJun 8, 2019, 11:41 AM IST
तो बीएसपी की इस रणनीति से खत्म हो जाएगी एसपी, जानें क्या है माया का गेम प्लान
प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अगले छह महीने के दौरान होना है। राज्य में विभिन्न दलों के 11 विधायक सांसद बने हैं जबकि एक विधायक के अयोग्य होने के कारण एक और सीट पर उपचुनाव होना है। लिहाजा इसके लिए बीएसपी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। बीएसपी को लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों का वोट मिला था और उसके मुस्लिम सांसद चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।