Tea
(Search results - 12039)Beyond NewsMar 30, 2022, 6:26 PM IST
धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव, केंद्र सरकार ने बताया कितने बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से अब तक राज्य में बाहर के 34 लोगों ने संपत्ति खरीदी है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी। घाटी में बाहरी लोग सिर्फ गैर कृषि जमीन खरीद सकते हैं।
Beyond NewsMar 30, 2022, 6:19 PM IST
दिव्यांग बहन को यूं उठाकर 10वीं का एग्जाम दिलाने ले जाते थे भाई, वीडियो ने DM को भी कर दिया इमोशनल
बहन और भाई का रिश्ता क्या होता है, यह वीडियो कहानी बयां कर देता है। यह मामला उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र पिथौरागढ़ का है। यहां दो भाई अपनी दिव्यांग बहन को डोली की तरह यूं उठाकर 10वीं का एग्जाम दिलाने जाते दिखाई दिए। जब लोगों ने यह देखा, तो वे भावुक हो उठे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब कलेक्टर ने उसकी मदद को हाथ आगे बढ़ाया है।
Beyond NewsMar 19, 2022, 6:01 PM IST
DRDO ने रचा इतिहास, देश में पहली बार 45 दिन में खड़ी कर दी 7 मंजिला इमारत, IAF के लिए होगी इस्तेमाल
आमतौर पर किसी बिल्डिंग को बनने में महीनों-सालों लग जाते हैं, लेकिन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बेंगलुरु स्थित इस इमारत को बनाने में सिर्फ 45 दिन लिए। यह एक रिकार्ड है। जिसका उद्घाटन खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Defence Minister Rajnath Singh) करने पहुंचे।
Beyond NewsMar 19, 2022, 5:53 PM IST
अमृतकाल ने हमें मजबूत, विकसित और समावेशी भारत की दिशा में काम करने का मौका दिया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma gandhi) के आदर्शों से प्रेरित होकर मातृभूमि का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था। मातृभूमि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने के लिए पूरे भारत में स्थापित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की गौरवशाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Beyond NewsMar 11, 2022, 5:15 PM IST
दूसरे देशों ने यूक्रेन से नागरिकों को निकालने में खड़े किए हाथ, भारत छात्रों के साथ जानवरों तक को निकाल लाया
Russia Ukraine Crisis : रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने तेजी से अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकाला। सरकार ने युद्ध की आशंकाओं के बीच 15 फरवरी को यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों को एडवायजरी जारी की थी। इसके बाद सरकार ने दो और एडवायजरी जारी की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 24 फरवरी को युद्ध छिड़ने से पहले ही 4,000 लोग वापस आ चुके थे।
Beyond NewsMar 11, 2022, 5:07 PM IST
2020 में गेहूं के टॉप-5 निर्यातक थे रूस और यूक्रेन, युद्ध के बाद से भारत का एक्सपोर्ट बढ़कर टॉप-10 में पहुंचा
Wheat Export from India : भारत और चीन गेहूं के उत्पादक हैं, लेकिन यह प्रमुख निर्यातक नहीं रहे हैं। लेकिन रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल की घटनाओं को देखते हुए इस मामले में भारत आगे आ जाएगा। भारत ने इस साल सात मिलियन टन अनाज निर्यात करने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
Beyond NewsMar 2, 2022, 6:44 PM IST
हाईटेक खेती : सरकार की मदद से खुशहाल बनेंगे अन्नदाता, विज्ञान के प्रयोग से सोना उगलेगी धरती
मोदी सरकार हाईटेक खेती पर जोर दे रही है। इस बार के बजट में हाईटेक खेती को लेकर कई ऐलान किए हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि जो भी किसान हाईटेक खेती कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त मुनाफा हो रहा है, ऐसे में अगर देश के हर किसान हाईटेक तरीके से खेती करने लगेंगे तो आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में क्रांति आ सकती है।
Beyond NewsFeb 25, 2022, 5:59 PM IST
टूटी पड़ी थी रेल पटरी, गुजरात के चरवाहे ने 2 KM दौड़ लगाकर मालगाड़ी को रोका, बड़ा हादसा टला, DRM ने सम्मानित किया
राकेश बरिया के सराहनीय कार्य के बारे में रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीत गुप्ता को पता चला तो उन्होंने अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और उन्हें 5,000 और एक प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया।
Beyond NewsFeb 23, 2022, 3:26 PM IST
Sanskrit को बचाने में जुटा है गुजरात का यह मुस्लिम कारोबारी, 11 साल से निकाल रहा अपनी तरह का इकलौता अखबार
गुजरात के मुस्लिम कारोबारी मुर्तुजा खंभातवाला ने संस्कृत भाषा को बचाने में अपना जीवन लगा दिया है। उनके जीवन का लक्ष्य संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार है। वह 11 साल से संस्कृत को बचाने के अभियान में जुटे हैं।
Beyond NewsFeb 23, 2022, 3:18 PM IST
भारत ने संकट से जूझते अफगानिस्तान को 25 हजार टन गेहूं की पहली खेप भेजी, पाकिस्तान के रास्ते पहुंचेंगे ट्रक
करीब 25 हजार टन गेहूं की पहली खेप रवाना हुई है। भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि अफगानिस्तान में 50,000 टन गेहूं सड़क मार्ग से भेजनी है। इसके लिए वह अपनी सड़क का प्रयोग करने दे।
Beyond NewsFeb 20, 2022, 6:33 PM IST
शोपियां के शहीदों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, आर्मी चीफ ने कहा- सर्वोच्च बलिदान को सलाम
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां में शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ (Encounter) में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने यहां खुफिया इनपुट पर एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
Beyond NewsFeb 18, 2022, 5:54 PM IST
15 हजार फीट की ऊंचाई, घुटनों तक जमी बर्फ को चीरकर कैसे हिमालय की निगरानी करते हैं ITBP जवान, देखें वीडियो
ITBP Petroling in Snow Bound Area : 1962 में स्थापित, ITBP मुख्य रूप से 18,800 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित BOPs पर हिमालय में 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है। सीमा सुरक्षा के अलावा, बल को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के लिए भी तैनात किया जाता है।
Beyond NewsFeb 14, 2022, 6:53 PM IST
भारत-मालदीव ने किया रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वार्ता, सबसे बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहा India
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंध ऊपर की ओर बढ़े हैं। नवंबर में, भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर में दो दिवसीय समुद्री अभियान आयोजित किया था।
Beyond NewsFeb 14, 2022, 6:44 PM IST
वैलेंटाइन डे पर इसरो की भेंट, रॉकेट PSLV-C52 ने 3 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में किया स्थापित
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वैलेंटाइन डे पर PSLV-C52 ऑर्बिटल मिशन को सफलता पूर्वक लॉन्च कर देश को खास भेंट दिया है। पीएसएलवी-सी 52 ने तीन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया है।
Beyond NewsFeb 11, 2022, 4:24 PM IST
Local for Vocal को बढ़ावा: चीन से Drone आयात पर बैन, स्वदेशी कंपनियों को केंद्र सरकार देगी पैकेज
भारत दुनिया के सबसे बड़े ब्रांडों को भारत में अपने उत्पाद बनाने और उन्हें दुनिया में निर्यात करने के लिए लुभाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 20 अरब डॉलर की योजना के तहत ड्रोन निर्माताओं के लिए 1.2 अरब रुपये ($16 मिलियन) प्रोत्साहन देने जा रहा है।