Tejaswi Yadav
(Search results - 52)NewsMay 13, 2020, 8:15 AM IST
राजद में होने वाली है बगावत,तेज प्रताप चाहते हैं पार्टी की कमान !
असल में तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और तेजस्वी छोटे। लेकिन अभी तक तेजस्वी यादव तेज प्रताप यादव पर भारी पड़ते आए हैं। तेजस्वी विधानसभा में पार्टी के नेता हैं जबकि तेज प्रताप महज विधायक। हालांकि दोनों भाईयों में पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में नरमी आई है और दोनों एक दूसरे को अर्जुन और कृष्ण कहते हैं। वहीं अब तेज प्रताप ने इशारों ही इशारों में कह दिया है वही तेजस्वी यादव के कृष्ण।
NewsMar 11, 2020, 7:02 AM IST
लालू के नक्शे कदम पर चल रहे हैं तेज, होली में दिखा रंग
लालू प्रसाद यादव की ही तरह राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर समर्थकों व दोस्तों के साथ लालू स्टाइल में 'कुर्ताफाड़ होली' खेली। कभी लालू प्रसाद यादव भी पटना में इसी तरह की होली खेला करते थे और मीडिया और पार्टी के लोग उनके घर में जमघट लगाए रहते थे।
NewsMar 1, 2020, 2:02 PM IST
तेज प्रताप ने फिर दिखाए बागी तेवर, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
असल में लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर पार्टी को बागी तेवर दिखाए हैं। जिसको लेक पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर पार्टी में बगावत हुई तो पार्टी को लोकसभा चुनाव की तरह नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार तेज प्रताप ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
NewsFeb 21, 2020, 1:38 PM IST
क्या बिहार में गैर राजद और गैर जदयू गुट को हवा दे रहे हैं पीके
असल में राज्य में सभी राजनैतिक दल शुरुआत में लोकसभा चुनाव की तर्ज पर महागठबंधन की वकालत कर रहे थे। लेकिन राजद इस बात पर अड़ा हुआ है कि राज्य में राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम के तौर पर उतारा जाए। हालांकि ज्यादातर दल तेजस्वी को लेकर सहमत नहीं है।
NewsFeb 14, 2020, 8:54 AM IST
लालू की पार्टी को बिहार में बढ़ा झटका, जदयू का दामन थामेंगे समधी
चंद्रिका राय को बिहार में लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता था। लेकिन अब दोनों के परिवार एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ हुई थी। लेकिन दोनों के रिश्तों में जल्द ही खटास आ गई। हालांकि अब मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी और ननद मीसा भारती के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद राबड़ी ने ऐश्वर्या को घर से बाहर निकाल दिया था।
NewsFeb 4, 2020, 8:22 PM IST
बिहार से राबड़ी और गुप्ता जा सकते हैं राज्यसभा, पर पार्टी में हो सकती है फूट
बिहार में राज्यसभा के पांच पद खाली हो रहे हैं। जिसमें राजद अपने बल पर दो नेताओं को राज्यसभा भेज सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल राबड़ी देवी को राज्यसभा भेजने के पक्ष में है वहीं लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले प्रेम चंद गुप्ता को फिर से राज्यसभा भेजना चाहता है।
NewsJan 30, 2020, 12:51 PM IST
बिहार में महागठंबन बना नहीं कांग्रेस राजद पर बना रही है सीटों के बंटवारे का दबाव
फिलहाल कई राज्यों में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और कांग्रेस शुरुआती गठबंधन के लिए राजद पर दबाव डाल रही है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां राज्य में शूरू कर दी हैं। कांग्रेस ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए रणनीति तैयार की है। इसके तहत कांग्रेस ने जीतन वाली सीटों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है।
NewsOct 25, 2019, 6:25 AM IST
उपचुनाव में नहीं चला सुशासन बाबू का जादू, राजद हुई मजबूत
राज्य में पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव हुए थे और जिसके परिणाम आ चुके हैं। लेकिन ये उपचुनाव के नतीजे एनडीए के लिए बिहार में अच्छे संकेत नहीं है। इसमें एनडीए और सत्तारूढ़ जद (यू) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि विपक्षी दल राजद ने उपचुनाव में दो सीटें जीतकर राज्य में अपनी मजबूती का एहसास कराया है। जबकि राजद के भीतर ही नेताओं में लड़ाई चल रही है।
NewsSep 27, 2019, 9:15 AM IST
बिहार में बिखरा महागठबंधन, अलग-अलग लड़ेंगे साथी
राज्य में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली थी। चुनाव के बाद से ही विपक्षी दलों के सुर बदल गए थे। राज्य में कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा और वीआईपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन महागठबंधन के खाते में एक ही सीट आई। कांग्रेस ही एकमात्र सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। जबकि राजद और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुला पाया था। जिसके बाद महागठबंधन में दरार आ गई थी।
NewsSep 15, 2019, 11:09 AM IST
उपचुनाव होंगे महागठबंधन की असल परीक्षा, सीटों पर फंसा है पेंच
पांच विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस की निगाह है और वह इनमें से तीन सीटों पर अपना दावा कर रही है। जबकि राजद पांच में से चार सीटों का दावा कर रहा है। वहीं एक लोकसभा सीट भी इन दलों में कोई सहमति बनने के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही तीन अन्य दल भी अपने अपने दावें कर रहे हैं।
NewsSep 4, 2019, 11:35 AM IST
बिहार में शुरू हुआ पोस्टर वॉर, चुनाव की आहट से राजद और जदयू के अपने-अपने दावे
लेकिन बिहार में शुरू हुए इस पोस्टर का जनता मजा ले रही है। क्योंकि ये पोस्टर अलग अलग दावे कर रहे हैं। असल में अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य के दो बड़े राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव काफी अरसे के बाद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखी थी। इस बात को लेकर पार्टी के ज्यादातर नेता उनसे नाराज चल रहे थे।
NewsAug 22, 2019, 8:09 AM IST
क्या टीपू केे बाद तेेजस्वी बनेंगे 'औरंगजेब'
तेजस्वी पार्टी की कमान अपने हाथों में चाहते हैं। लिहाजा पिछले कई दिनों से उन्होंने इसी रणनीति के तहत पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों से दूरी बनाकर रखी है। यही नहीं लालू प्रसाद यादव परिवार में भी कई गुट बन गए हैं। जो तेजस्वी के खिलाफ अंदरूनी तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं अब ये सवाल उठ रहे हैं कि कि क्या तेजस्वी अखिलेश यादव और औरंगजेब की तरह बगावत कर पार्टी की कमान अपने हाथ में लेंगे। गौरतलब है कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां से बगावत कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
NewsAug 17, 2019, 8:08 AM IST
विरासत की जंग में बिखराव की तरफ बढ़ रही है लालू की पार्टी, तेजस्वी अड़े कार्यकारी अध्यक्ष पर तो तेज प्रताप होंगे ‘बागी’
फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में है और वह दोषी घोषित होने के बाद सजा काट रहे हैं। हालांकि अभी लालू रांची की रिम्स में भर्ती हैं। लेकिन अब वह वहां से अपनी गैरमौजूदगी में पटना में पार्टी का बिखराव देख रहे हैं। लालू के परिवार में चार लोग अभी पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में हैं। इसमें राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी और तेजप्रताप प्रताप शामिल हैं। लेकिन परिवार की पार्टी होने के बावजूद अब पार्टी में ही बिखराव देखने को मिल रहा है। तेजस्वी यादव ने पार्टी से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी है।
NewsAug 14, 2019, 8:23 AM IST
बिहार में राजद और कांग्रेस में होने वाली है बड़ी टूट, कांग्रेस विधायक का दावा
बिहार के बक्सर से कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी का दावा है कि इन दोनों दलों में जल्द ही बड़ी टूट होगी। कांग्रेस विधायक का ये भी दावा है अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगे।
NewsAug 13, 2019, 11:28 AM IST
स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन ‘कोपभवन’ से बाहर निकलेंगे तेजस्वी और अहम बैठक में होंगे शामिल!
लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की अगुवाई में जो दुर्गति हुई है। पार्टी राज्य में एक भी लोकसभा की सीट नहीं जीत पायी है। यहां तक कि तेजस्वी की बहन मीसा भारती भी पाटलीपुत्र से लोकसभा का चुनाव हार गई थी। हार के बाद से तेजस्वी ने पार्टी की बैठकों से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह सोशल मीडिया में कुछ-कुछ समय बाद सक्रिय दिखाई देते हैं। लेकिन पार्टी की बैठकों से नदारद रहते हैं।