Tripura
(Search results - 13)NewsJul 10, 2020, 2:44 PM IST
जानें क्या है पूर्वोत्तर के आठ राज्यों का हाल, असम में सामने आए बिहार से ज्यादा मामले
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के 644 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इन राज्यों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19265 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इन राज्यों में अब तक 11968 मरीज स्वस्थ्य कर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं।
NationFeb 1, 2020, 10:53 AM IST
कोरोनावायरस से त्रिपुरा में पहले भारतीय व्यक्ति की मौत
भारत में कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण हुई पहली मौत का मामला सामने आया है। त्रिपुरा के रहने वाले 22 वर्षीय एक युवक की मौत मलेशिया के एक अस्पताल में हो गई। वह खतरनाक वायरस के संक्रमण का शिकार हो गया था। हालांकि, त्रिपुरा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक राधा देबबर्मा ने कहा कि सरकार को मलेशिया में कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण युवक की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
NationOct 6, 2019, 4:52 PM IST
त्रिपुरा के शहरी इलाकों में विषय आधारित पूजा पंडाल और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक पंडालों की धूम
त्रिपुरा में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी अगरतला में विषय आधारित पूजा पंडालों की वहीं ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पंडालों की धूम है।
NewsApr 30, 2019, 7:40 PM IST
त्रिपुरा-असम सीमा के पास हमसफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी
अगरतला से बेंगलुरु जाने वाली 12504 अगरतला-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस त्रिपुरा सीमा के पास असम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिविजन के अंतर्गत आने वाले चुराईबारी और कलकालीघाट स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह पटरी से उतर गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति शर्मा के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सीपीआरओ ने बताया कि यह घटना करीमगंज स्टेशन से करीब 26 किलोमीटर दूर सुबह के 7.52 बजे हुई। शर्मा ने कहा कि एक अन्य इंजन के जरिये ट्रेन को असम-त्रिपुरा सीमा के पास चुराईबारी स्टेशन वापस लाया गया। इस दौरान यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
NewsApr 25, 2019, 5:42 PM IST
'मिशन कोलकाता' के लिए भाजपा का बड़ा दांव, अपना ‘साइलेंट’ रणनीतिकार उतारा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खास रणनीति के तहत बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव के लिए कोलकाता में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर उतारा है।
NewsApr 25, 2019, 3:10 PM IST
पूर्वोत्तर में अब भी हो रही रोहिंग्याओं की घुसपैठ, 24 घंटे में 13 महिलाएं गिरफ्तार
मिजोरम में एक बस से पकड़ी गई आठ रोहिंग्या महिलाओं ने बताया, त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा से बिना बैध दस्तावेज के भारत में घुसी।
NewsApr 23, 2019, 6:20 PM IST
तीसरे चरण का मतदान खत्म, हिंसा के बावजूद बंगाल में बंपर वोटिंग, 79% मतदान
बंगाल में 78.9 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसके बाद असम, त्रिपुरा और दादर नागर हवेली रहे। यहां भी 70% से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
NewsApr 23, 2019, 11:50 AM IST
असम और त्रिपुरा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी, कतार में महिलाओं की संख्या भारी
असम और त्रिपुरा की पांच सीटों पर भारी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केन्दों पर मतदाता कतार में लगे हुए हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। असम की चार सीटों के मतदान केन्द्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था और ये शाम पांच बजे तक चलेगा।NewsApr 11, 2019, 10:02 PM IST
लोकसभा चुनावों का आगाजः बंगाल, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग, बिहार सबसे पीछे
आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर 66 प्रतिशत, उत्तराखंड की पांच सीटों पर 57.85, तेलंगाना की 17 सीटों पर 60 प्रतिशत, सिक्किम, मिजोरम और नगालैंड की एक-एक सीटों पर क्रमश 69, 60 और 79 पर्सेंट वोट पड़े। त्रिपुरा की एक सीट पर 81.8 पर्सेंट और असम की पांच सीटों पर 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर 81 प्रतिशत वोट पड़े।
NewsApr 11, 2019, 1:09 PM IST
लोग जानते हैं किसने उन्हें लेफ्ट से 'मुक्ति' दिलाईः बिप्लब देब
ढाई दशक से ज्यादा समय तक पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में चले आ रहे लेफ्ट के शासन को ध्वस्त करने के बाद सत्ता पर पहली बार काबिज हुई भाजपा के लिए राज्य में यह पहला बड़ा चुनाव है। त्रिपुरा की 2 लोकसभा सीटों में से एक त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोग जानते हैं कि उन्हें किसने लेफ्ट के राज से 'मुक्ति' दिलाई। उन्होंने दावा किया कि पूरा त्रिपुरा नरेंद्र मोदी के लिए वोट करेगा।
NewsMar 20, 2019, 10:22 AM IST
पूर्वोत्तर में भाजपा को लगे बड़े झटके, अरुणाचल में 12 विधायकों ने छोड़ी पार्टी तो त्रिपुरा में नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को पूर्वोत्तर के राज्यों में झटके मिलने शुरू हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां पर उसके 12 विधायक एनपीपी में शामिल हो गए हैं जबकि बीजेपी को बड़ा झटका, दो मंत्रियों सहित 12 विधायकों ने छोड़ी पार्टी तो त्रिपुरा में पार्टी के उपाध्यक्ष ने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
NewsDec 29, 2018, 11:56 AM IST
इस राज्य में हुई भाजपा की धमाकेदार जीत, 67 में से 66 सीट पर किया क़ब्ज़ा
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने धमाकेदार जीत हासिल की ही। उसने राज्य भर के निकाय चुनाव में 99 फीसदी सीटों पर कब्जा कर लिया। यहां चुनाव परिणाम कल यानी शुक्रवार को आए।
NewsNov 2, 2018, 8:22 AM IST
48 घंटे में सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, तीन पद अब भी खाली
- सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश पर शीर्ष अदालत में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है।