Vadra
(Search results - 140)NewsFeb 15, 2020, 6:27 PM IST
प्रियंका को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है कांग्रेस!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा में भेजने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि प्रियंका गांधी किस राज्य से राज्यसभा में भेजा जाएगा। लेकिन अभी छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजने की चर्चा चल रही है। हालांकि अप्रैल में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी सीटें खाली हो रही है और इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज रिटायर हो रहे हैं।
NewsFeb 13, 2020, 6:15 AM IST
पोस्टरवार के बीच प्रियंका पहुंची आजमगढ़, माया के बाद अब अखिलेश के निशाने पर
प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में 5 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए पहुंची। ये प्रदर्शन कारी नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अभी तक अखिलेश यादव इन लोगों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे हैं।
NewsFeb 10, 2020, 6:48 AM IST
जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला
प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया।
NewsJan 13, 2020, 8:20 AM IST
बसपा फिर देगी विपक्षी दलों को झटका, जानें माया ने क्या लिया फैसला
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि नागरिकता कानून को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जाए। ताकि वह इस कानून को वापस ले। हालांकि अभी तक केन्द्र सरकार किसी भी मामले में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। वहीं विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
NewsJan 12, 2020, 12:02 PM IST
मुश्किल में कांग्रेस: सोनिया, प्रियंका कर रही हैं सीएए का विरोध तो समर्थन में उतरे विधायक
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह राज्य में सीएए को लागू नहीं करेगी। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी इसका विरोध कर रही हैं। प्रियंका गांधी तो देशभर में घूम घूमकर एनआरसी और सीएए को लेकर विरोध जता रही हैं। वहीं अब प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में कांग्रेस के विधायक ने इस कानून का समर्थन किया है।
NewsJan 12, 2020, 11:33 AM IST
जानें क्यों प्रियंका पर ज्यादा आक्रामक हो रही हैं माया
मायावती ने एक बार फिर आक्रामक तौर से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निशाना साधा है। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि वह कोटा में मारे गए नवजात बच्चों पर शोक मनाने के लिए वहां नहीं जा सकती हैं। क्योंकि वहां पर कांग्रेस की सरकार है। प्रियंका गांधी जयपुर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जा सकती हैं लेकिन वह समय निकाल कर कोटा नहीं जा सकती हैं।
NewsDec 8, 2019, 1:24 PM IST
आक्रामक होता विपक्ष और बैकफुट पर योगी सरकार
असल में प्रदेश में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। चाहे किसी भी दल सरकार रही है। वह हमेशा से ही कानून व्यवस्था के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। हालांकि प्रदेश की योगी सरकार के अब तक कार्यकाल में अपराध कम हुए हैं। लेकिन कुछ बड़े अपराधों के कारण राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है। उन्नाव में गैंगरेप पीडिता के साथ मारपीट करने और उसे जलाने की घटना को लेकर विपक्षी दलों आक्रामक हैं तो सामाजिक संगठन और जनता में उबाल है।
NewsDec 5, 2019, 10:39 AM IST
बगावत और विरोध के बीच प्रियंका करेंगी संगठन को मजबूत
माना जा रहा है कि जिन जिलों में अभी तक संगठन के पदाधिकारी की घोषणा नहीं हुई हैं। उन पर प्रियंका अपनी मुहर लगा सकती है। पिछले दिनों प्रियंका के कुछ पदाकारियों को पार्टी संगठन में कमान सौंपने के बाद दस बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी से शिकायत की थी। इन नेताओं का कहना था कि वह कई सालों से पार्टी की सेवा की है। उसके बाद सगंठन में उन्हें जगह नहीं मिली है और कम अनुभवी नेताओं को संगठन में जगह दी गई है।
NewsNov 16, 2019, 9:09 AM IST
जानें क्यों झारखंड चुनाव में प्रियंका नहीं हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक
हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से भी दूरी बनाकर रखी थी। प्रियंका ने इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा प्रचार नहीं किया है। हालांकि पिछले छह महीने से प्रियंक यूपी में काफी सक्रिय हुई हैं। वह राज्य सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरते रहती है।
NewsNov 9, 2019, 9:42 AM IST
एसपीजी की सुरक्षा हटने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को अब नहीं मिलेगी ये सरकारी सुविधा
केन्द्र सरकार ने गांधी परिवार की सुरक्षा को मद्देनजर उन्हें जेड प्लस के साथ ही सीआईपीएफ की सुरक्षा देने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद फैसला किया है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अब एसपीजी की सुरक्षा नहीं दी जाएगी। क्योंकि इन तीनों को अब खतरा नहीं है। जिसके बाद देश में राजनीति शुरू हो गई है।
NewsNov 8, 2019, 5:32 PM IST
जानें क्यों मोदी सरकार ने हटाई गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा
अब गांधी परिवार के सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जेड प्लस के साथ ही सीआरपीएफ की सुरक्षा मिलेगी। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने इसे मोदी सरकार की तानाशाही बताया है और कहा कि वह बदले की कार्यवाही के तहत ऐसा कर रही है।
NewsOct 9, 2019, 2:05 PM IST
जिस बंगले में महात्मा गांधी ने रोपा था बरगद का पौधा वहां से अब प्रियंका करेंगी यूपी की सियासत
प्रियंका गांधी यूपी में अपनी नई सियासी पारी की शुरूआत कर रही है। इसके लिए यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रियंका ने एक बंगला पसंद किया है। जहां पर वह ज्यादा समय वह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगी। दो दिन पहले ही प्रियंका ने अपने करीबी विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। प्रियंका ने कई नेताओं की दावेदारी को दरकिनार कर लल्लू को प्रदेश की कमान सौंपी है।
NewsOct 9, 2019, 9:15 AM IST
ओबीसी के फार्मूले पर 2022 के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस, कभी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लल्लू पर खेला दांव
असल में अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस में एक जुझारू नेता के तौर पर जाना जाता था। उनके राजनैतिक जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया कि उन्हें अपना घर चलाने के लिए दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी भी करनी पड़ी। यही नहीं कांग्रेस ने लल्लू पर दांव इसलिए भी खेला क्योंकि वह पिछड़ी जाति से आते हैं। जिस पर सभी राजनैतिक दल दांव खेल रहे हैं। भाजपा ने हाल ही में प्रदेश की कमान स्वतंत्र देव सिंह को दी है। वह भी पिछड़ी जाति से आते हैं।
NewsOct 3, 2019, 10:17 AM IST
यूपी में राहुल, प्रियंका की करीबी अदिति हुई बागी, पार्टी छोड़ने की अटकलें
इससे पहले अदिति सिंह उन नेताओं में शुमार थी। जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में केन्द्र सरकार की तारीफ की थी। हालांकि कांग्रेस इसके खिलाफ थी। लेकिन अब अदिति सिंह ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि दो अक्टबूर को कांग्रेस के विधायक यात्रा और धरने पर थे। लेकिन अदिति सिंह ने यूपी सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में हिस्सा लिया। अदिति ने सत्र में भाषण भी दिया। असल में कांग्रेस पार्टी के साथ ही सभी विपक्षी दलों ने दो अक्टूबर को आयोजित उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार करने की फैसला किया था।
NewsSep 26, 2019, 5:21 PM IST
योगी ने नहीं उपचुनाव से पहले प्रियंका ने दिया यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका
असल में यूपी कांग्रेस के नेताओं को लग रहा था कि प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी में हो रहे उपचुनाव से सक्रिय हो जाएंगी। हालांकि पहले प्रियंका ने कहा था कि वह 2022 की तैयारी कर रही हैं और उपचुनाव को पार्टी संजीदगी के साथ लेगी। अब यूपी कांग्रेस के नेताओं को झटका लगा है।