Verdict
(Search results - 46)NationMar 20, 2020, 7:37 PM IST
निर्भया के दोषियों के वकील ने कहा कुछ ऐसा कि शर्मसार हुई मानवता
आखिरकार वही हुआ, जिसकी उम्मीद पूरे देश को थी। निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर झुलाने की राह में अड़ंगा डालने का आखिरी प्रयास भी असफल रहा। इस पर खुशी जताते हुए निर्भया की मां ने कहा कि आज का सूरज देश की बच्चियों के नाम, निर्भया के नाम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगे।
NationMar 20, 2020, 10:20 AM IST
निर्भया के गांव में जश्न का माहौल, दादा बोले - सात साल बाद आया है त्यौहार मनाने का अवसर
निर्भया के के दादा ने एशियानेट न्यूज़ हिंदी से बात चीत में बताया कि आज पूरा गांव होली का जश्न मनाएगा। आज लम्बे संघर्ष के बाद निर्भया को ही नहीं बल्कि हमारे पूरे गांव को इंसाफ मिला है।
NationMar 20, 2020, 7:13 AM IST
7 साल बाद निर्भया को इंसाफ, आधे घंटे तक फांसी पर लटकाए गए दोषी
आखिरकार 2655 दिन के इंतजार के बाद देश की बेटी निर्भया को न्याय मिल गया। निर्भया के दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। पवन जल्लाद लीवर खींचकर चारों दोषियों को एक एक कर फांसी दी। यह पहला मौका है जब तिहाड़ में एक साथ चार दोषियों को फांसी दी गई।
NationMar 19, 2020, 10:35 PM IST
क्या मिल पाएगा निर्भया को इंसाफ?
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे निर्भया केस के दोषियों को कल मिलने वाली फांसी के बारे में और किस तरह से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है इस बार भी उसे टालने की.
NationMar 17, 2020, 5:25 PM IST
अब नेवी में महिलाओं को भी मिलेगा स्थाई कमीशन, SC ने कहा- लैंगिक भेदभाव नहीं किया जा सकता
अदालत ने कहा, ‘‘ जब एक बार महिला अधिकारियों की भर्ती के लिए वैधानिक अवरोध हटा दिया गया तो स्थायी कमीशन देने में पुरुष और महिलाओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।’’
NationFeb 18, 2020, 5:02 PM IST
क्या इस बार मिलेगा निर्भया को इंसाफ, या फिर हाथ लगेगी निराशा?
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे निर्भया के दोषियों को एक बार फिर से जारी किए गए डेथ वॉरंट के बारे में. निर्भया केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को चारों दोषियों का तीसरा डेथ वॉरंट जारी किया। एडिशनल सेशन जज ने 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया है। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद कि 3 मार्च को दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि न्याय में देर होती है, अंधेर नहीं होता।
NationFeb 10, 2020, 7:14 PM IST
एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखने के बारे में. अनुसूचित जाति/जनजाति के उत्पीड़न से जुड़े कानून (एससी/एसटी एक्ट) के प्रावधानों में पिछले साल सरकार की तरफ से किए गए संशोधनों को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। जस्टिस अरुण मिश्र, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच ने सोमवार को इस मामले में 2-1 से फैसला दिया, यानी दो जज फैसले के पक्ष में थे और एक ने इससे अलग राय रखी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर शुरुआती तौर पर लगता है कि केस झूठा है तो अदालत एफआईआर रद्द कर सकती है।
NationJan 17, 2020, 7:14 PM IST
निर्भया के आरोपियों को मिलेगी सजा, 1 फरवरी को होगी फांसी
पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को निर्भया केस के दोषियों के लिए नया डेथ वॉरंट जारी कर दिया। इसके मुताबिक, चारों दोषियों को एक फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। इस मामले में बाकी दोषी अगर दया याचिका नहीं लगाते हैं तो 14 दिन बाद चारों दुष्कर्मियों को फांसी दी जा सकती है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी देने का डेथ वॉरंट जारी कर दिया था।
NewsJan 7, 2020, 8:09 PM IST
निर्भया केस में चारों गुनहगारों को सजा-ए-मौत मिलने से जेएनयू हिंसा में हुई दूसरी एफआईआर तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया के चारों गुनहगारों का डेथ वारंट जारी कर दिया
NewsNov 26, 2019, 2:58 PM IST
किस्सा कुर्सी का: संविधान दिवस पर आया है कोर्ट का सुप्रीम फैसला, फडणवीस को मिला कल शाम तक समय
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणनीस सरकार को आदेश दिया कि वह कल शाम को पांच बजे तक सदन में अपना बहुमत साबित करे। ये एक तरह से भाजपा के लिए बड़ा झटका है। कोर्ट ने कहा कि इस टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य स्थापित करने के लिए कोर्ट हैं। कोर्ट ने साफ किया कि बहुमत के दौरान सदन की वीडियो रिकॉर्डिंग और लाइव टेलीकास्ट हो।
NewsNov 25, 2019, 9:29 PM IST
आखिर अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल क्यों
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक समीक्षा याचिका दायर की है। बोर्ड एक निजी संगठन है, इसमें न तो चुनाव होते हैं, न ही सरकारी प्रतिनिधित्व होता है और न ही इसे सदस्यता के लिए किसी योग्यता की आवश्यकता होती है। यह 47 साल पहले इंदिरा गांधी के काल में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी वैधता बेहद संदिग्ध है। इस संगठन के सदस्य स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं। वे अपने आप को भारतीय मुसलमानों के लिए मुखपत्र के रूप में चित्रित करते हैं जो उनकी कल्पना के अलावा कुछ भी नहीं है।
NewsNov 24, 2019, 9:29 AM IST
कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र में सरकार का सुप्रीम फैसला, होगी सुनवाई आज
राज्य में देर रात तक चले राजनैतिक घटनाक्रम में एनसीपी के 54 में 51 विधायक पार्टी प्रमुख शरद पवार के पास लौट आए थे। जिसके बाद तीनों दलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन दलों की याचिका को स्वीकार कर लिया था और आज न्यायमूर्ति एनवी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ रविवार को सुनवाई करेगी।
NewsNov 14, 2019, 11:53 AM IST
राफेल पर कोर्ट का सुप्रीम फैसला, मोदी सरकार को क्लीनचिट तो राहुल गांधी को दी नसीहत
असल में आज सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर बड़ा और अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने 14 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को बरकरार रखते हुए कोर्ट के ही 14 दिसंबर, 2018 को दिए फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाली जजों की बेंच ने इसके लिए कहा कि अब इसकी अलग से जांच करने की जरूरत नहीं है।
NewsNov 10, 2019, 7:49 PM IST
अनुच्छेद 370 के सूत्रधार डोभाल अयोध्या फैसले के बाद फिर कैसे बने मोदी सरकार के 'संकटमोचक'
आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बाबा रामदेव, स्वामी परमात्मानंद, अवधेशानंद गिरि शिया मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की। अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद ये काफी अहम बैठक मानी जा रही है।क्योंकि ज्यादातर मुस्लिम और हिंदू धार्मिक गुरुओं ने इस फैसले को खुलेमन से स्वीकार किया है।
NewsNov 10, 2019, 11:14 AM IST
अयोध्या फैसले के बाद जैश कर रहा है भारत में हमले की तैयारी, अलर्ट हुई खुफिया एजेंसियां
असल में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही जैश भारत में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में है। लेकिन अभी तक सफल नहीं हो सका है। क्योंकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। फिलहाल खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संभावित आतंकी हमलों के संदेश मिल रहे हैं। जिसके बाद राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है।