Violates
(Search results - 8)NewsDec 25, 2019, 9:53 PM IST
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जेसीओ शहीद लेकिन भारत ने उड़ा दी कई पाकिस्तानी चौकियां
पाकिस्तान ने आज एलओसी दोपहर से भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और सीमा से सटे गांव को निशाना बनाया। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर(जेसीओ) शहीद हो गया।
NewsJul 30, 2019, 8:19 PM IST
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने मार गिराए दस पाक सैनिक, एक जवान शहीद
पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों से सीमा फायरिंग शुरू कर दी है। इसकी आड़ में पाकिस्तान सेना आतंकियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने का प्रयास करती है। आज पाकिस्तानी सेना एक बार फिर जम्मू कश्मीर के तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के दस सैनिकों को मार गिराया है। वहीं पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
NewsApr 1, 2019, 5:15 PM IST
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्षविराम तोड़ा, बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद, 4 जवान जख्मी
पाकिस्तान सेना ने सुबह 7.45 बजे पुंछ के शाहपुर-केरनी, मंझकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे।
NewsMar 10, 2019, 10:33 AM IST
एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजस्थान बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना ने ड्रोन गिराया
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती सीमा पर शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा का उल्लंघन किया गया। वायुसेना ने तुरंत हरकत में आते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
NewsJan 10, 2019, 7:19 PM IST
पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा युद्धविराम, सेना का मेजर और बीएसएफ हेड कांस्टेबल घायल
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। नए साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है।
NewsJan 9, 2019, 4:13 PM IST
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से सटी नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन लगातार जारी हैं। पिछले दो दिन में पाकिस्तान ने पांच बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुये संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। 2018 में पिछले 15 साल में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
NewsJan 9, 2019, 3:24 PM IST
48 घंटे में पाकिस्तान ने पांच बार तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया।
NewsDec 4, 2018, 3:08 PM IST
नौसेना में आदर्श जैसा घोटाला? नियमों को ताक पर रखकर 35 मंजिला इमारत के लिए दी एनओसी
नौसेना की पश्चिमी कमान ने एक निजी बिल्डर को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान से महज 60 मीटर की दूरी पर मल्टी स्टोरी बनाने के लिए हरी झंडी दी।