Weather
(Search results - 46)NewsJul 11, 2020, 6:08 AM IST
बिहार में फिर आकाश से गिरी मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आए लोग
राज्य में पिछले एक महीनें के दौरान करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत आकाशीय बिजली के गिरने के कारण हुई है। वहीं राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
NewsJul 9, 2020, 3:17 PM IST
मुंबई और गुजरात में आसमान से बरसेगी आफत, हाईटाइ्ड को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में मॉनसून काफी सक्रिय है और इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है और कहीं पर भारी बारिश की आशंका है।
NewsJun 27, 2020, 10:07 AM IST
बिहार में अगले 48 घंटे तक आसमान से बरसेगी आफत, कई इलाकों में तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले 48 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश के साथ ही वज्रपात हो सकता है और ऐसे में लोगों को लोगों में रहने सलाह दी गई है। विभाग ने जिन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात होने की आशंका जताई उन्हें राजधानी पटना समेत किशनगंज, सीवान, नालंदा शामिल हैं।
NewsJun 26, 2020, 9:32 AM IST
बिहार में आसमान से गिरी मौत की बिजली , अब तक 92 की गई जान
राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है और भारी बारिश के साथ ही गिरी बिजली ने राज्य में 83 लोगों की जान ले ली है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसंपर्क विभाग ने भी माना है कि राज्य में विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 92 लोगों की मौत हुई है।
NewsJun 13, 2020, 7:41 PM IST
कोरोना के कहर के बाद अब मुंबई में बरसेगी एक और आफत
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 1 लाख से पार हो गए हैं। वहीं राज्य में अब तक 3717 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक दुनिया के 20 देशों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य में कनाडा, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
NewsJun 13, 2020, 2:33 PM IST
यूपी, दिल्ली और हरियाणा में हो सकती है बारिश
असल में दिल्ली समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी पड़ी पर रही और दबाव के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में आज बारिश हो सकती है। यही बारिश के साथ ही आंधी तूफान भी आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के रास्ते मॉनसून यूपी में मानसून अगले सप्ताह के आखिर में दस्तक दे सकता है लेकिन उससे पहले प्री मॉनसून बारिश होगी।
NewsJun 4, 2020, 6:11 PM IST
निसर्ग ने खुशगवार बनाया मौसम, उत्तर भारत के लिए चेतावनी
निसर्ग चक्रवात बुधवार को मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन ये मुंबई तक नहीं पहुंचा। हालांकि इस मुंबई और आसपास के इलाकों में नुकसान तो पहुंचाया। निसर्ग तूफान ने कई राज्यों के मौसम को बदल दिया है और इसके कारण राज्यों के तापमान में गिरावट आई है।
NewsMay 31, 2020, 2:26 PM IST
भीषण गर्मी से मिली राहत, उत्तर भारत में गिरा तापमान
शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में आयी आंधी और बारिश ने पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। बदले मौसम के कारण दिल्ली का तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
NewsMay 26, 2020, 6:28 PM IST
आसमान से बरस रही है आफत, उत्तरी राज्यों में धूप तो पूर्वोत्तरों में बरस रही है बारिश
देश में मौसम की बेरूखी देखी जा रही है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के कारण हालत खराब हैं।असम और पड़ोसी मेघालय के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फन के कमजोर होने के बाद 20 मई से बहुत भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
NewsMay 26, 2020, 1:00 PM IST
आसमान से बरस रही आग, 29 मई बाद मिल सकती है राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद धूल भरी आंधी चल सकती है और इसके बाद से ही उत्तरी राज्यों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।
NewsMay 14, 2020, 7:51 AM IST
राजस्थान में 25 जून तक पहुंचेगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
आम तौर पर मानसून 15 जुलाई तक पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लेता है और 1 सितंबर को विदा होता है। लेकिन इस बार ये देरी से जाएगा। मौसम के कारण किसानों राहत है। क्योंकि इस बार गर्मी कम होने कारण राहत है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के 25 जून को राजस्थान पहुंचने की संभावना है और इस बारे ये 10 दिनों की देरी के साथ पहुंचेगा।
NewsFeb 2, 2020, 10:44 AM IST
क्या मौसम रोक देगा भारत का विजयी अभियान
अभी तक भारत पांच मैचों की सीरिज में चार मैच जीत चुका है। जबकि न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं जीत पाया है। वहीं अभी तक भारत पांच मैंचों की सीरिज में 4-0 से आगे है और अगर आज वह अंतिम और पांचवा मैच जीतता है तो ये भारतीय टीम के लिए इतिहास होगा।
NewsJan 22, 2020, 8:06 AM IST
मौसम का सितम: मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और कई दिनों तक पड़ेगी। फिलहाल मैदानी राज्यों में दोपहर के तापमान में इजाफा हुआ है। जबकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि पिछले दो दिन यूपी समेत कई राज्यों में धूप निकली रही, जिसके कारण लोगों को राहत मिली। लेकिन पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
NewsJan 7, 2020, 7:30 AM IST
सावधान! फिर लौट सकती है हाड़ कंपाने वाली सर्दी
पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर झेल रहे उत्तर भारत में फिर ठंड करवट लेने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली में सोमवार की शाम को हल्की बारिश हुई और इसके कारण न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है।
NewsDec 31, 2019, 1:45 PM IST
वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी ठंड, बदलते मौसम के मिजाज से हैं परेशान
राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यो में ठंड के साथ ही कोहरा भी काफी पड़ रहा है। दिन में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन हो रही है। जो तापमान में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है और राजधानी में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।