Working Committee
(Search results - 4)NewsJun 11, 2019, 10:39 AM IST
क्या कांग्रेस में अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश हो गयी है पूरी, ये नेता है दौड़ में आगे
राहुल गांधी पार्टी में अध्यक्ष के पद पर बदलाव चाहते हैं। लेकिन गांधी परिवार किसी ऐसे व्यक्ति को इसकी कमान सौंपना चाहता है जो परिवार का वफादार हो और ज्यादा तेज तर्रार भी न हो। पार्टी को बेहतर जानता हो और सभी नेताओं से उसके बेहतर संबंध हों।
NewsMay 25, 2019, 11:13 AM IST
राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश लेकिन सदस्यों ने अस्वीकार किया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद जिस बात की आशंका थी वही हुआ। आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश, लेकिन सभी सदस्यों ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, खासतौर से उत्तरी राज्यों में तो कांग्रेस एक तरह से समाप्त होने के कगार पर है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड में तो पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायी है। जबकि मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में उसे एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी को महज दो सीटें ही मिली हैं। यहां तक कि राहुल गांधी को गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी में हार का सामना करना पड़ा है।
NewsMar 11, 2019, 7:33 PM IST
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक कल, मोदी को घेरने के लिए बनेगी रणनीति
कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक कल गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए रणनीति भी बनेगी।
NewsMar 9, 2019, 1:04 PM IST
जानें कहां कांग्रेस को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले लगा झटका, दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में अभी तक अन्य दलों के साथ गठबंधन नहीं हो पाया है।