Year 2018
(Search results - 1)NewsDec 31, 2018, 4:53 PM IST
राजनैतिक में उधल-पुथल और बड़े फैसलों के लिए इतिहास में दर्ज हुआ-वर्ष 2018
अगले कुछ घंटों में नए साल-2019 का आगाज होने वाला है। लेकिन ये साल- 2018, यादों में कई ऐसी घटनाएं अपने पीछे छोड़ गया है जो भारतीय राजनीति में आने वाले सालों में इतिहास बनेंगे। केन्द्र में सरकार बनाने के बाद और फिर लगातार विधानसभा चुनावों को जीत रही भाजपा के इस विजय अभियान में सबसे पहले कर्नाटक ने ब्रेक लगाया तो फिर तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता खोनी पड़ी। भाजपा को मध्य और उत्तर भारत में 15-15 साल से गढ़ रहे दो राज्यों में हार मिली। जबकि कांग्रेस को चार राज्यों में सरकार बनाने में सफलता मिली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये उनकी सबसे बड़ी जीत थी।