अपील
(Search results - 120)NewsSep 22, 2019, 9:09 PM IST
अयोध्या पहुंचे विदेशी कलाकार तंबू में रामलला को देखकर हुए दुखी
भारतीय मूल के कुछ विदेशी कलाकारों का दल रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आया। वहां पर फटे हुए तंबू में रामलला को विराजमान देखकर उनके दुख का पारावार नहीं रहा। उन्होंने यहां की सुविधाओं पर सवाल उठाया और दर्शन को सुगम बनाने की अपील की। उन्होंने अयोध्या में जल्दी ही भव्य राम मंदिर बनने की उम्मीद जाहिर की।
NewsSep 16, 2019, 8:30 PM IST
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने के विवाद के बीच कमल हासन के बयान से अन्य राज्यों में एनआरसी लागू करने की संभावनाओं तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की अपील का कई नेता विरोध कर रहे हैं
NewsSep 16, 2019, 8:17 PM IST
मलाला यूसुफजई को दिया शोभा करंदलाजे ने करारा जवाब
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने एक बार फिर ट्वीट कर कश्मीर का मामला उठाया है। मलाला संयुक्त राष्ट्र संघ से कश्मीर में शांति स्थापित करने की अपील है। वहीं भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने मलाला को करारा जवाब देते हुए कहा कि मलाला पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठानी चाहिए। मलाला ने कहा कि कश्मीर में संचार की सुविधाएं बंद हैं इसके कारण वहां की आवाज दुनिया से कटी हुई है। इस पर शोभा करंदलाजे कहा कि मलाला को पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की आवाज को उठाना चाहिए।
NationSep 16, 2019, 4:42 PM IST
राम मंदिर के लिए फिर से मध्यस्थता कराने की अपील
अयोध्या में राम मंदिर के मामले में पिछले 23 दिनों से सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। लेकिन अदालत फिलहाल किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्वाणी अखाड़ा ने एक बार फिर से अदालत के बाहर मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश किए जाने की अपील की है।
NewsSep 16, 2019, 4:22 PM IST
भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर की बेंगलुरु की जनता से अपील- अव्यवस्था पैदा करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवाज उठाएं
भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने बेंगलुरु के निवासियों से अपील की है कि वे पब, मसाज पार्लर जैसे उन संस्थानों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिनकी वजह से सामाजिक अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है।
NationAug 31, 2019, 5:42 PM IST
असम में 19 लाख लोगों को एनआरसी से बाहर रखने का मामला पहुंचेगा सुप्रीम कोर्ट
लंबे इंतजार के बाद असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी की आखिरी सूची जारी कर दी गई। इसमें शामिल होने के लिए लगभग 3.29 करोड़ लोगों में से 19 लाख लोग इसके दायरे से बाहर हो गए हैं। एनआरसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने बताया है कि जो लोग इस लिस्ट से संतुष्ट नहीं है वह विदेशी ट्रिब्यूनल के सामने अपील कर सकते हैं। अपील दायर करने की समय सीमा लगभग 4 महीने कर दी गई है। उधर आजसू ने यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने उठाने का ऐलान किया है।
NewsAug 30, 2019, 8:49 PM IST
10 सरकारी बैंकों के विलय से भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
सरकार ने शुक्रवार को बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय कर दिया
NewsAug 13, 2019, 7:30 PM IST
कश्मीर पर पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय साथ न मिलने से भारतीय टीम के नए कोच की नियुक्ति तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष देश पोलैंड ने कश्मीर मसले के द्विपक्षीय हल का सुझाव दिया है
NationAug 12, 2019, 9:04 PM IST
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब बंद, अमरिंदर ने पीएम मोदी से मामले में दखल देने की अपील की
दिल्ली के तुगलकाबाद में काशी के महान संत गुरु रविदास का मंदिर तोड़े जाने का मुद्दा पंजाब में गरमा गया है। इस ऐतिहासिक मंदिर को तोड़े जाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसके खिलाफ मंगलवार को पंजाब बंद रखने का ऐलान किया गया है।
NationAug 11, 2019, 7:04 PM IST
धर्मांतरण कराने पर हो सकती है जेल, मोदी सरकार कर रही है कानून बनाने की तैयारी
देश में धर्मांतरण कराने पर जेल की सजा हो सकती है। केन्द्र सरकार इस बारे में एक बिल लाने पर विचार कर रही है। पिछली सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने भी धर्मांतरण पर एक राय से कानून बनाने की अपील की थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था, जिसके बाद अब सरकार फिर से ऐसा बिल लाने का मन बना रही है।
NewsJul 31, 2019, 7:38 PM IST
घरवालों ने फर्जीवाड़ा करके पति को भिजवा दिया जेल, पत्नी लगा रही है छुड़ाने की गुहार
कानपुर की एक लड़की ने 6 माह पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन उसके माता पिता ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करा के उसके पति को जेल भेज दिया। अब लड़की सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करके पति को छुड़वाने की अपील कर रही है।
NewsJul 23, 2019, 11:52 AM IST
कर्नाटक का सियासी ‘नाटक’: दिल्ली पहुंचे बागी विधायक, उधर स्पीकर बोले आज ही होगी वोटिंग
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार से हर हाल में आज शाम 6 बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है। फिलहाल इस बीच खबर आ रही है कि 15 बागी विधायक मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं। बागी विधायक, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका करने के लिए दिल्ली लाए गए हैं। इन्हें दिल्ली में किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है।
Photo GalleryJul 21, 2019, 9:30 PM IST
सिगरेट पीती फोटो सामने आने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पहले भी कई बार विवादों से रहा है नाता(फोटो गैलरी)
अपने 37वें बर्थडे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आईं। वह अपनी मां सहित पूरे परिवार के साथ मियामी में थीं। लोग उन्हें उनके अस्थमा की याद दिला रहे हैं। जिसकी वजह से प्रियंका दीपावली पर पटाखें नहीं चलाने की अपील करती हैं। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा विवादों में घिरी हुई दिखीं। पहले भी कई बार प्रियंका कई तरह की हरकतें करके विवादों में रही हैं। देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की विवादित फोटो गैलरी-
NewsJul 11, 2019, 8:38 PM IST
भारत रत्न लता मंगेशकर ने महेन्द्र सिंह धोनी से की बेहद भावुक अपील
नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मै सुन रही हूँ कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। मेरी प्रार्थना है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए'': लता मंगेशकर
NewsJul 3, 2019, 5:19 PM IST
विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट से मिली राहत, फैसला सुनते ही अदा किया भगवान का शुक्रिया
लंदन हाईकोर्ट ने माल्या को प्रत्यार्पण करने के खिलाफ अपील करने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब इस कानूनी कार्रवाई में दो से तीन महीना और लगेगा।