इस्तीफे
(Search results - 67)NewsAug 4, 2019, 5:12 PM IST
दस अगस्त के बाद कांग्रेस में नए अध्यक्ष का ऐलान संभव, सीडब्लूसी की बैठक में तय होगा नाम
फिलहाल कांग्रेस के मेंए अध्यक्ष चुनने के प्रक्रिया में सिर्फ 24 पूर्णकालिक सदस्य ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। ये बैठक 10 अगस्त को कांग्रेस के दफ्तर में होगी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी नया अध्यक्ष चुनेगी। हालांकि अभी तक कई नामों पर चर्चा हुई है। लेकिन पार्टी का एक धड़ा प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है।
NewsJul 26, 2019, 8:33 PM IST
देशभर में कारगिल विजय दिवस के जश्न से आजम खान के इस्तीफे की मांग तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
आज से ठीक बीस साल पहले भारतीय सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के कारगिल में ऑपरेशन विजय में पाकिस्तान को हराया था
NewsJul 17, 2019, 11:21 AM IST
कुमारस्वामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कोर्ट ने स्पीकर से कहा विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लें
आज सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक में बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला हो गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विधायकों को राहत तो मिली है साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारों को भी पूरा सम्मान दिया गया है। अब विधानसभा अध्यक्ष जब चाहें विधायकों के इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं।
NewsJul 17, 2019, 8:55 AM IST
कर्नाटक के बागी विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज
राज्य में चल रह सियासी संकट के बीज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आएगा। इससे राज्य की सियासत का समीकरण बदलने की उम्मीद है। राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के 15 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया। इसी सिलसिले में 10 विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
NewsJul 16, 2019, 6:44 PM IST
अब कांग्रेस के इस मुस्लिम सांसद ने पार्टी पर लगाया मुस्लिमों से भेदभाव का आरोप
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के मुस्लिम नेता हुसैन दलवई ने कहा कि पार्टी में मुलसमानों के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुस्लिमों के मुद्दों को नज़रअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी द्वारा गठित की गयी कमेटियों में महज 14 मुस्लिमों को शामिल किया गया है।
NewsJul 16, 2019, 5:58 PM IST
कर्नाटक के बागी विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल सुनाया जाएगा फैसला
आज सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर और बागी विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गयी है और ये फैसला कल सुबह तक के लिए सुरक्षित कर रखा गया है और सुप्रीम कोर्ट कल इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।
NewsJul 16, 2019, 8:49 AM IST
कर्नाटक के 15 बागी विधायकों पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
असल में पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने साफ किया कि फिलहाल विधायकों के इस्तीफे पर न फैसला लिया जाएगा, न विधायकों को सदस्यता अयोग्य ठहराया जाएगा। जिसके कारण कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलें बढ़ गयी थी।
NewsJul 15, 2019, 7:11 PM IST
कर्नाटक में छाए राजनीतिक संकट से सिद्धू के इस्तीफे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार पर छाए संकट के बादल आगामी 18 जुलाई को छंट सकते हैं
NewsJul 15, 2019, 3:55 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे के बीच कांग्रेस में बढ़ा प्रियंका का कद, बनी यूपी प्रभारी
असल में राज्य में लोकसभा का चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। हालांकि पार्टी ने परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन प्रचार का जिम्मा केवल प्रियंका के ऊपर ही थी। यहां तक कि अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी महज अपने नामांकन के दौरान ही दिखे।
NewsJul 14, 2019, 6:57 AM IST
‘कांग्रेस संकट’के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, अशोक चव्हाण की जगह थोराट को प्रदेश का जिम्मा
आज पार्टी ने राज्य में नए अध्यक्ष के पद पर बालासाहेब थोराट को नियुक्त किया है। इसके साथ ही थोराट को चुनाव समिति का भी अध्यक्ष बनाया है। वहीं राज्य में चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी नाना पटोले को दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वण को मेनिफेस्टो कमेटी और सुशील कुमार शिंदे को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है।
NewsJul 13, 2019, 9:17 PM IST
कांग्रेस में थम नहीं रहे हैं नेताओं में मतभेद, दिल्ली में आपस में भिड़े शीला और चाको
शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद शीला दीक्षित का पार्टी में कद और बढ़ा दिया गया था। उन्हें दिल्ली के सभी 14 और 280 वार्डों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। लेकिन अब इस मामले में दिल्ली प्रदेश के प्रभारी पीसी चाको ने आरोप लगाया है कि जो जिलों और वार्डों की कमेटी को शीला ने भंग किया है, उसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गयी थी।
NewsJul 13, 2019, 8:41 PM IST
अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस और जेडीएस के पांच और बागी विधायक
सुप्रीम कोर्ट ने दस विधायकों के इस्तीफों की मंजूरी के लिए मंगलवार तक का समय राज्य के विधानसभा अध्यक्ष को दिया है। लेकिन इसी बीच पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। पहले दस विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
NewsJul 12, 2019, 6:16 PM IST
कर्नाटक का सियासी संकट: बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला टला, कुमारस्वामी बहुमत साबित करने को तैयार
राज्य की कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को अपने विधायकों को मैनेज करने के लिए मंगलवार तक का समय मिल गया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष का कहना था कि विधायकों के इस्तीफों का परीक्षण करने के लिए उन्हें समय की जरूरत है। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है। हालांकि आज से ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।
NewsJul 12, 2019, 10:52 AM IST
बीजेपी के ऑपरेशन लोटस से घबराई कांग्रेस, अब इन दो राज्यों में सरकार बचाने में जुटी
पिछले एक हफ्ते के दौरान कांग्रेस को राजनैतिक तौर पर बड़ा झटका लगा है। पहले कर्नाटक और फिर गोवा कांग्रेस के लिए बड़ा संकट बन गए हैं और पार्टी इन झटकों से संभलने की कोशिश कर रही है। लेकिन कोई मार्गदर्शक न होने के कारण वह सही फैसले नहीं ले पा रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा हाल के कर्नाटक व गोवा के घटनाक्रम के बाद पार्टी अब मध्यप्रदेश व राजस्थान में अपने किले बचाने में जुटी है।
NewsJul 12, 2019, 9:35 AM IST
बस इस खबर से समझें कर्नाटक में सियासी घमासान की अपडेट
कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी है। मानसून सत्र के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी की है।