एलओसी
(Search results - 35)NewsOct 29, 2018, 7:38 PM IST
NewsOct 28, 2018, 12:12 PM IST
देखिये पत्थरबाजों के सामने सुरक्षा बलों का जज्बा
कश्मीर घाटी में होने वाली मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों को कुछ इसी तरह के विपरीत हालात का सामना करना पड़ता है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली हर हरकत का सेना सरहद और एलओसी पर माकूल जवाब दे रही है वहीं उन्हें अपने घर में पत्थरबाजों की चुनौती का सामना करना पड़ता है। देश में रह रहे इन 'गद्दार' पत्थरबाजों का 'माय नेशन' के पास मौजूद वीडियो दर्शाता है कि सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में किन मुश्किलों में आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ों को अंजाम देते हैं।
NewsOct 24, 2018, 6:16 PM IST
शहीद की चिता जलने से पहले घर में गूंजी किलकारी
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट दस्ते के हमले में शहीद हुए लांस नायक रंजीत सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को शहीद के अंतिम संस्कार से पहले उनकी पत्नी शिमू देवी ने सुबह पांच बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे शिमू पति के अंतिम दर्शन के लिए नवजात बच्ची के साथ एंबुलेंस से अंतिम संस्कार वाली जगह पर पहुंची। जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को मुखाग्नि उसके भाई ने दी।
NewsOct 18, 2018, 9:41 PM IST
बारामुला में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर
आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे उस वक्त शुरू हुई जब आतंकियों ने इलाके में सर्च कर रही सेना की टुकड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।
NewsOct 3, 2018, 2:58 PM IST
NewsSep 29, 2018, 4:33 PM IST
सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर पूर्व सेना प्रमुख का बड़ा बयान
पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने कहा, 'हम पाकिस्तान को एक मजबूत संदेश देना चाहते थे कि एलओसी पार कर सकते हैं। हम उन्हें मार सकते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।'
NewsSep 28, 2018, 7:06 PM IST
देखिए एलओसी पर सेना के शूरवीरों का पराक्रम
पूरा देश पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लांच पैड्स पर सेना द्वारा दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक का गौरव गान कर रहा है। सेना के शूरवीरों के इस पराक्रम की दूसरी वर्षगांठ पर 'माय नेशन' की नियंत्रण रेखा पर अंतिम चौकी से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
NewsSep 10, 2018, 6:14 AM IST
पाकिस्तान ने किया एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
भारत के रिहायशी इलाकों सधपोरा, अमरोही और हाजितरा आदि गांवों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान सेना की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाब दिया।
NewsAug 23, 2018, 8:18 PM IST
बुड्ढा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़े हमले की साजिश नाकाम
पुंछ जिले में भगवान शिव की गुफा के लिए होने वाली वार्षिक यात्रा के दौरान यह आईईडी बरामद किया गया। दशनामी अखाड़े से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मंडी इलाके में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के लिए यह यात्रा शुक्रवार को शुरू होनी है।
NewsAug 21, 2018, 1:17 PM IST
कश्मीर में एलओसी पर पाक रेंजर्स के स्नाइपर हमले में जवान घायल
मंगलवार सुबह पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और तंगधार में एलओसी पर सेना की तिकरी पोस्ट को निशाना बनाया।
NewsAug 17, 2018, 4:57 PM IST
पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिक मारे
डीजीएमओ स्तर की वार्ता के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ सेक्टर में एक बार फिर सीजफायर को तोड़ा है। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
NewsAug 16, 2018, 2:20 PM IST
सेना ने नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 4 जवान घायल
नौगाम सेक्टर में 8 बिहार रेजीमेंट ने एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी। इसके बाद सेना ने घुसपैठियों को चुनौती दी तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
NewsAug 15, 2018, 4:21 PM IST
भारतीय सेना ने घुसपैठ करा रहे दो पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए...
सूत्रों ने 'माय नेशन' को बताया कि पाकिस्तान की हर हरकत का माकूल जवाब देने के लिए मुस्तैद जवानों को सुबह करीब 5 बजे एलओसी पर संदिग्ध हरकत नजर आई। पाकिस्तानी सेना हथियारबंद घुसपैठियों को कवर फायर दे रही थी।
NewsAug 14, 2018, 9:15 AM IST
सेना का 'तत्काल' बदला, दो पाकिस्तानी फौजी मारे
पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए स्नाइपर से हमला किया। टंगधार में एलओसी पर सेना की एक पोस्ट को निशाना बनाया।
NewsAug 13, 2018, 10:31 PM IST
उत्तराखंड का एक और सपूत देश के लिए शहीद
उत्तराखंड के दो बेटों की शहादत के एक सप्ताह के भीतर ही पहाड़ के एक और सपूत ने देश की सुरक्षा के लिए जान दे दी। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में रविवार को एलओसी पर पेट्रोलिंग के दौरान हुए ग्रेनेड हमले में ऋषिकेश निवासी प्रदीप रावत गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रदीप का पार्थिव शरीर सोमवार को ऋषिकेश पहुंचा। वह गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में तैनात थे। उनके पिता भी रिटायर्ड सैनिक हैं। प्रदीप तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनकी शादी 18 महीने पहले हुई थी। प्रदीप की पत्नी 7 माह की गर्भवती हैं। उनसे पहले ऋषिकेश के हमीर पोखरियाल और कोटद्वार के मंदीप रावत भी आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे।