गांधी परिवार
(Search results - 78)NewsFeb 4, 2020, 11:46 AM IST
दिल्ली का दंगल: पीएम मोदी की दूसरी रैली तो गांधी परिवार भी करेगा चुनाव प्रचार
दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और छह फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इससे पहले कांग्रेस चुनावी प्रचार में बढ़त लेने के लिए आज मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस चुनाव में कहीं भी नजर नहीं आ रही थी। कांग्रेस के नेता भी मान रहे थे कि मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में है।
NewsJan 31, 2020, 7:53 PM IST
अंतिम दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले हफ्ते दिल्ली में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। सोनिया दिल्ली में पांच फरवरी को रैली कर सकती हैं। इसके लिए शास्त्री नगर इलाके में रैली हो सकती है।
NewsJan 28, 2020, 6:59 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल से ज्यादा प्रियंका की है मांग, पर अभी तक गांधी परिवार है प्रचार से दूर
दिल्ली विधानसभा के प्रचार के लिए दिल्ली में राहुल गांधी से ज्यादा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की डिमांड है। कांग्रेस ने इन दोनों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन अभी तक गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने प्रचार शुरू नहीं किया है। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली में सभी राजनैतिक दल प्रचार में जुटे हैं। चाहे आप हो या फिर भाजपा। सभी में आगे चल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता अभी तक चुनाव प्रचार से दूर दिख रहे हैं।
NewsJan 25, 2020, 7:51 AM IST
जानें क्यों गांधी परिवार के बाद अब शरद पवार की सुरक्षा में की गई कटौती
शरद पवार की सुरक्षा में कटौती की खबरों के बाद एनसीपी के सांसद माजिद मेमन ने कहा कि देश में प्रमुख नेता की सुरक्षा को केन्द्र की मोदी सरकार कम रही है। इस बात को लेकर उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पवार को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. उसको बावजदू उनकी सुरक्षा में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं हैं।
NewsJan 24, 2020, 8:27 AM IST
नागरिकता कानून को लेकर एक तरफ गांधी परिवार और दूसरी तरफ सिब्बल, खुर्शीद, हुड्डा के बाद अब थरूर
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर कांग्रेस को अपनों का ही सहारा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस जबकि इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। देशभर में कांग्रेस नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस में ही दूसरा धड़ा है जिसका मानना है कि कांग्रेस शासित राज्य और अन्य राज्यों के लिए इस कानून का विरोध करना आसान नहीं है। भले ही वह राज्यों में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित ही क्यों न कर लें।
NewsJan 23, 2020, 8:25 AM IST
सोनिया गांधी और प्रियंका रायबरेली में, लेकिन मजबूत छत्रप अदिति ने गांधी परिवार से बनाई दूरी
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे पर हैं, इस इस दौरे में अदिति सिंह की गैरमौजूदगी सबको खटक रही हैं। क्योंकि अदिति सिंह को रायबरेली में कांग्रेस का मजबूत किला जाना जाता है। हालांकि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस और अदिति सिंह के बीच रिश्तों में तल्खी आई थी।
NewsDec 28, 2019, 6:31 AM IST
हेमंत सोरेन के जरिए गांधी परिवार ने उद्धव ठाकरे को बताई हैसियत, क्या हैं कारण
रांची में रविवार को मोरहाबादी मैदान में सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सोरेन राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस समारोह में कई हस्तियों और देश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन आम तौर पर शपथग्रहण समारोह से दूरी बनाने वाली सोनिया गांधी भी इस में हिस्सा ले सकती हैं। जबकि इस महीने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
NewsDec 3, 2019, 7:24 PM IST
एसपीजी बिल पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से पीएम मोदी के झारखंड में जनसभा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि एसपीजी बिल में हमने पांचवां संशोधन किया है
NewsNov 9, 2019, 9:42 AM IST
एसपीजी की सुरक्षा हटने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को अब नहीं मिलेगी ये सरकारी सुविधा
केन्द्र सरकार ने गांधी परिवार की सुरक्षा को मद्देनजर उन्हें जेड प्लस के साथ ही सीआईपीएफ की सुरक्षा देने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद फैसला किया है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अब एसपीजी की सुरक्षा नहीं दी जाएगी। क्योंकि इन तीनों को अब खतरा नहीं है। जिसके बाद देश में राजनीति शुरू हो गई है।
NewsNov 8, 2019, 8:09 PM IST
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया
NewsNov 8, 2019, 5:32 PM IST
जानें क्यों मोदी सरकार ने हटाई गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा
अब गांधी परिवार के सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जेड प्लस के साथ ही सीआरपीएफ की सुरक्षा मिलेगी। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने इसे मोदी सरकार की तानाशाही बताया है और कहा कि वह बदले की कार्यवाही के तहत ऐसा कर रही है।
NewsOct 8, 2019, 6:38 AM IST
अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिखाया आईना, नहीं दिया जवाब, कई 'असंतुष्ट' किनारा करने की तैयारी में
अभी तक कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लिहाजा पार्टी उन पर कड़ी कार्यवाही कर किसी तरह का संदेश दे सकता है। लेकिन ये तय है कि अदिति सिंह आने वाले समय में किसी तरह का बड़ा फैसला ले सकती हैं। उनको दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। लेकिन अदिति सिंह ने पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया है।
NewsOct 3, 2019, 9:23 PM IST
भाजपा का मिशन रायबरेली शुरू, गांधी परिवार के दूसरे गढ़ को ढहाने की तैयारी में भगवा ब्रिगेड
असल में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के एक गढ़ अमेठी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन अब भाजपा की नजर गांधी परिवार के दूसरे गढ़ माने जाने वाले रायबरेली पर है। हालांकि इस बार भाजपा ने कांग्रेस को बढ़ा झटका दिया था। कांग्रेस और दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले दिनेश सिंह और उनके परिवार को भाजपा ने पार्टी में शामिल करा कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।
NewsSep 4, 2019, 11:57 AM IST
चिदंबरम और शिवकुमार के बाद गांधी परिवार का ये करीबी नेता आएगा सीबीआई के शिकंजे में
पिछले एक माह के दौरान कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार सरकारी एजेसियों के शिकंजे में फंस गए हैं। वहीं अभी हरियाणा के सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अभी सीबीआई की रडार पर हैं और उनके खिलाफ जांच चल रही है। एक दिन पहले ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हुड्डा को लेकर बयान दिया था वह जल्द ही जेल जाएंगे।
NationSep 1, 2019, 4:18 PM IST
सोनिया और राहुल को झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं ये 6 बड़े कांग्रेसी नेता
पिछले कुछ दिनों में देश की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आया है। कांग्रेस पार्टी जहां अंदर से कमजोर होती हुई दिख रही है, वहीं बीजेपी का ताकत बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता गांधी परिवार को झटका देने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हुए हैं। उन्हें बस मौके का इंतजार है। इसमें कई ऐसे नेता हैं जो कई पीढ़ियों से गांधी परिवार के वफादार रहे हैं। इन नेताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होना दिखाता है कि उन्हें अब कांग्रेस के दोबारा सत्ता के शीर्ष पर चमकने की कोई उम्मीद नहीं बची है।