गिरिराज सिंह
(Search results - 16)NewsOct 20, 2019, 8:52 AM IST
आखिर क्यों बदल गए हैं गिरिराज सिंह के सुर, क्या आलाकमान ने करा दी है बोलती बंद
गिरिराज सिंह का मूड औऱ तेवर अचानक बदल गया है। अब इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि गिरिराज सिंह हमेशा से ही नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते आए हैं। हाल ही में बिहार में आई बाढ़ और पटना में घरों में पानी घुसने को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।
NewsAug 29, 2019, 5:32 PM IST
योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा मायावती है नंगा तार
योगी सरकार के मंत्री धर्मेश ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती एक नंगा तार है और जो भी उसे टच करेगा उसे नुकसान ही होगा।
उत्तर प्रदेश के आगरा में योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने विवादित बयान दिया है।NewsJul 11, 2019, 12:01 PM IST
क्या एक और विभाजन की ओर बढ़ रहा है भारत? केन्द्रीय मंत्री ने किया इशारा
केन्द्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक अजीबोगरीब संदेश दिया है। उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि भारत आजादी के बाद सन् 1947 में हुए बंटवारे की तरह एक और विभाजन की तरफ बढ़ रहा है।
NewsJul 9, 2019, 7:08 AM IST
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शबाना आजमी को आड़े हाथों लिया
गिरिराज सिंह ने शबाना का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ये कहते हुए दिख रही हैं कि 'अगर हम सरकार की आलोचना करते हैं तो हमें राष्ट्रविरोधी करार दे दिया जाता है'। इसका जवाब देते हुए गिरिराज ने हिंदी में ट्वीट किया कि 'शबाना आजमी टुकड़े-टुकड़े गैंग और अवार्ड वापसी गैंग की नई नेता है।'
NewsJun 4, 2019, 1:20 PM IST
गिरिराज सिंह के नीतीश की इफ्तार पार्टी पर तंज से बिहार में गर्मायी राजनीति
बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी लड़ाई जारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जद यू को केन्द्रीय मंत्री मंडल में जगह नहीं दी तो नीतीश कुमार ने बिहार में कैबिनेट का विस्तार कर इसमें बीजेपी विधायकों को शामिल नहीं किया। लेकिन अब राज्य की सियायत दोनों दलों के बीच गर्माने लगी है। क्योंकि रमजान के महीने में नीतीश कुमार अल्पसंख्यक वोटों को साधने की तैयारी में जुटे हैं, इसके लिए उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
ViewsApr 12, 2019, 2:32 PM IST
क्या बेगूसराय में राजद को जिताने के लिए मैदान में उतरे हैं कन्हैया कुमार
बेगूसराय में जमीन स्तर पर जो जंग छिड़ी हुई है उसमें कन्हैया कुमार की भूमिका वोटकटवा जैसी बनती हुई दिख रही है। क्योंकि जमीनी स्तर पर मुकाबला भाजपा के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन के बीच है। कन्हैया कुमार इस चुनाव का कोरस गायन भर कर रहे हैं और यह भी सच है कि वे जितना अच्छा गाएंगे राजद का रास्ता उतना ही साफ होगा।
NewsMar 24, 2019, 2:06 PM IST
दिलचस्प हुआ बेगूसराय में मुकाबला, गिरिराज सिंह के खिलाफ कन्हैया
बिहार में लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का पार्टी ने नवादा से टिकट काटकर बेगूसराय से दिया है। वहीं गिरीराज के खिलाफ वहां पर वामदलों की तरफ से जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष और राष्ट्रदोह का मुकद्मा झेल रहे कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
NewsMar 17, 2019, 3:17 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडीयू, गिरिराज की सीट एलजेपी को मिली
भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के पास गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट एलजेपी को मिली है। बिहार में सभी 7 चरणों में चुनाव होना है।
NewsJan 31, 2019, 12:51 PM IST
राम मंदिर का विरोध करने वाले पाकिस्तान जाएं- गिरिराज सिंह
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा के लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है लेकिन इसके बजाय ‘‘सभी हिंदुओं के देश में रहने का एजेंडा’’ है।
NewsJan 17, 2019, 5:54 PM IST
कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह ने बनवाए थे कक्षा 9 के फर्जी प्रमाण पत्र
राजस्थान के कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा का आगरा में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। कांग्रेस विधायक मलिंगा पर आरोप है कि उन्होंने राजस्थान से कक्षा 9 का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के बाद आगरा के डीएवी इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
NewsJan 5, 2019, 11:51 AM IST
राम मंदिर को लेकर किए गए गिरिराज सिंह के इस ट्वीट से गर्मायी सियासत
गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती।
NewsNov 28, 2018, 6:03 PM IST
देवबंद और आतंकवाद के रिश्ते पर वार-पलटवार
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद में कहा कि गुरुकुल से पढा हुआ बच्चा आजतक आतंकी नही बना। लेकिन देवबंद से ताल्लुक रखने वाला बगदादी और हाफिज सईद दोनों बड़े आतंकवादी हैं। ऐसे में मैं समझता हूँ यह शिक्षा का मन्दिर नही बल्कि आतंक का मन्दिर है।
NewsOct 29, 2018, 3:14 PM IST
क्या है बिहार में एनडीए की सीटों का चुनावी समीकरण
सीट बंटवारे की सहमति के बाद अब सीटों को लेकर कयास का दौर शुरु हो गया है। भाजपा की तरफ से कुछ सीट छोड़ने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन किस का टिकट कटेगा इसे लेकर सांसदों के मन में बेचैनी है।
NewsOct 29, 2018, 9:19 AM IST
गिरिराज सिंह ने शशि थरुर पर साधा निशाना, कहा- पाकिस्तान होता तो चुप करा दी जाती जुबान
गिरिराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरुर के दिए बयान पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में अब तक थरूर की जुबान को चुप करा दिया गया होता।
NewsOct 22, 2018, 5:59 PM IST
आततायी बख्तियार खिलजी के नाम पर बसे बख्तियारपुर का नाम भी बदलना चाहिए-केन्द्रीय मंत्री
बख्तियारपुर का नाम क्रूर मुस्लिम आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी के नाम पर रखा गया है। बख्तियार खिलजी ने प्रचीन समय में दुनिया भर में शिक्षा के लिए प्रसिद्द नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला किया था और उसे जलाकर तहस नहस कर दिया था।