जलभराव  

(Search results - 7)
  • photos of heavy rain in lucknow ZKAMNphotos of heavy rain in lucknow ZKAMN

    Beyond NewsAug 23, 2023, 8:30 AM IST

    झमाझम बारिश में भीग गया लखनऊ

    राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है । उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से निजात तो मिली है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बारिश होने की संभावना है

  • due to heavy rain passenger stuck in train, Plane cancelled in mumbaidue to heavy rain passenger stuck in train, Plane cancelled in mumbai

    NewsJul 27, 2019, 11:34 AM IST

    मुंबई में आसमान से बरस रही है आफत, ट्रेन में फंसे 2000 यात्री तो दर्जनों प्लेन हैं रद्द

    मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि कल रात से ही बारिश शुरू हो गयी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 से 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जानकारी के मुताबिक बारिश का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। पटरियों पानी भर गया है, जिसके कारण ट्रेनों को रोका गया है और इसमें करीब दो हजार से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं। 

  • Heavy rains lead to waterlogging and traffic jam in DelhiHeavy rains lead to waterlogging and traffic jam in Delhi

    NewsSep 1, 2018, 10:55 AM IST

    बारिश के चलते 'जाम' हुई दिल्ली, इन रास्तों पर जाने से बचें

    शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में जलभराव हो गया। इसके बाद भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली के सभी व्यस्त रूटों पर इस समय यातायात बाधित है। 
     

  • Water logging in Faridabad after rainWater logging in Faridabad after rain

    NewsJul 27, 2018, 1:24 PM IST

    पानी में घिरा मंत्रीजी का घर, बारिश से बेहाल है फरीदाबाद की जनता

    अगर आप स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रहते हैं और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने के लिये उनके कार्यालय सेक्टर 16 जा रहे हैं तो गाड़ी या बाइक लेकर ना जाएं। बरसात ने मंत्री साहब के दफ्तर की राह कठिन कर दी है, आप नाव का प्रयोग करके ही मंत्री साहब के दफ्तर तक पहुंच सकते हैं। ऐसा सेक्टर 16, 17, 14 और 15 की सड़कों पर हुए जलभराव की तस्वीरें कह रही हैं। मंत्री विपुल गोयल के विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गाडियां और बाइकें खराब हो गई है। फरीदाबाद में गुरूवार की सुबह से हो रही बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है जो बरसात से पहले किए गए थे। ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पॉश इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली है।
     

  • Delhi weather update, delhi-ncr no relief on fridayDelhi weather update, delhi-ncr no relief on friday

    NewsJul 27, 2018, 12:29 PM IST

    दिल्ली-एनसीआर का बारिश से बुरा हाल, कई इलाकों में एहतियातन खाली कराई गई इमारतें

    दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। बारिश दूसरे दिन भी जारी है। उत्तर भारत में हो रही बारिश के कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 1.41 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है, इससे यमुना खतरे के निशान से मात्र 17 सेमी नीचे बह रही है। पानी के दिल्ली पहुंचने से निचले इलाके में समस्या बढ़ सकती है। उधर जमीन धंसने और सड़के बहने के कारण गाजियाबाद और नोएडा में कई इमारतों को खाली कराया गया है। मौसम का हाल बता रहे हैं मनीष मासूम।

  • heavy rain Mumbai, local trains and traffic affected due to waterloggingheavy rain Mumbai, local trains and traffic affected due to waterlogging

    NewsJul 9, 2018, 2:10 PM IST

    भारी बारिश से पानी-पानी हुई मायानगरी, स्कूल कॉलेज बंद, 48 घंटों में और तेज़ बारिश की आशंका

    भारी बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बुरा हाल है। शहर में पिछले दो दिनों से तेज़ बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।