ज्योतिरादित्य सिंधिया
(Search results - 54)NewsApr 21, 2020, 2:37 PM IST
शिवराज सिंह ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, पांच मंत्रियों ने ली शपथ
शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में पांच लोगों को जगह दी गई है। हालांकि सिंधिया की तरफ से पांच नेताओं को जगह देने की मांग की जा रही थी। लेकिन भाजपा ने उनके दो ही सहयोगियों को जगह दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस से छह विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था और इसमें छह मंत्री थे।
NewsApr 18, 2020, 2:35 PM IST
शिवराज के कैबिनेट विस्तार में महाराज का पेंच
ऐसी चर्चा है राज्य में शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। अभी तक शिवराज सिंह ने ही मुख्यमंत्री की शपथ ली है और वह सरकार चला रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि वह सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं दे पा रही है। वहीं राज्य में कोरोना संकट को देखते हुए शिवराज भी कैबिनेट विस्तार चाहते हैं।
ViewsMar 27, 2020, 11:29 AM IST
एमपी में खत्म होने की कगार पर है कांग्रेस, दोहरा रहा है इतिहास
सिंधिया परिवार हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ का प्रमुख संरक्षक रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ भी उनका बहुत अच्छा संबंध रहा है। जिवाजीराव सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के दादा थे और वह अंतिम मराठा राजा थे और इसके साथ ही उनके जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे रिश्ते थे। 1961 में जीवाजी राव और 1964 में नेहरू की मौत के बाद राजमाता विजया राजे सिंधिया ने भ्रष्ट वंशवादी पार्टी में वापस रहने का कोई कारण नहीं देखा।
NewsMar 24, 2020, 3:21 PM IST
एमपी में सरकार बनते ही सिंधिया को दिया शिवराज सरकार ने 'तोहफा', जानें क्या है मामला
सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस इकाई में एक विद्रोह शुरू हो गया और सिंधिया के 22 विधायक ने राज्य की कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस छोड़ी थी और उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।
NewsMar 13, 2020, 8:58 AM IST
क्या महाराज और शिवराज का मुकाबला कर पाएंगे कांग्रेस के कमलनाथ
कमलनाथ सरकार पर संकट गहराया हुआ है। पार्टी में सिंधिया के करीबी माने जाने वाले 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और इसके कारण राज्य में कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। हालांकि कमलनाथ का दावा है कि उनकी सरकार को कई खतरा नहीं है और कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाया हुआ है। कमलनाथ का ये भी दावा है कि वह सदन में बहुमत साबित कर देंगे।
NewsMar 13, 2020, 8:36 AM IST
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया के खिलाफ फिर खुला जालसाजी का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला किया है। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं और राज्य सरकार अल्पमत में आ चुकी है। लिहाजा राज्य सरकार ने पुराने मामले को खोलते हुए सिंधिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
NewsMar 12, 2020, 9:29 PM IST
राहुल को हुई सिंधिया की चिंता, जानें क्या बोले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष
सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। सिंधिया के साथ की मध्य प्रदेश के 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। सिंधिया कांग्रेस में काफी अरसे से उपेक्षित चल रहे थे। हालांकि पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को अपनी नाराजगी बताई थी।
NewsMar 12, 2020, 3:31 PM IST
मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में बगावत की आहट, सोनिया के करीबी नेता ने दिखाए बागी तेवर
कांग्रेस पहले से ही मध्य प्रदेश को लेकर मुश्किल में हैं वहीं अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के सामने बड़ी शर्त रख दी है। जिसको लेकर कांग्रेस आलाकमान अप पसोपेश में है।
NationMar 11, 2020, 5:14 PM IST
कांग्रेस से नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए भाजपा में शामिल, जानिए उनके परिवार का इतिहास
स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक की और इस सबके बीच बात करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार के इतिहास के बारे में भी जो इस वक्त न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
NewsMar 11, 2020, 3:01 PM IST
निरूपम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निकाली भड़ास, की रिटायरमेंट की वकालत
सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद कलह एक बार फिर उभर कर रही है। निरुपम ने कहा कि कि पार्टी को अपने सीनियर नेताओं को जबरन रिटायरमेंट दे देना चाहिए। क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के कारण ही सिंधिया ने पार्टी को अलविदा कहा। निरुपम ने एक बार फिर राहुल गांधी को कमान सौंपे जाने की वकालत की।
NewsMar 10, 2020, 9:10 AM IST
मध्य प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनी तो शिवराज सीएम, सिंधिया केन्द्र में बनेंगे कैबिनेट मंत्री!
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राज्य के सियासी हालत को देखते हुए मंगलवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है और इसमें शिवराज सिंह चौहान विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस के बागी विधायक सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान करेंगे। जिसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार का रास्ता साफ होगा।
NewsMar 2, 2020, 5:45 AM IST
क्या सरकार बचाने के लिए सिंधिया के साथ आएंगे कमलनाथ
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट भाजपा के खाते में जाना तय है जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। लेकिन कांग्रेस की मुश्किल ये है कि इन दो सीटों पर दावेदारों की कमी नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दावा था कि आलाकमान ने सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का आश्वासन दिया है।
NewsFeb 18, 2020, 6:36 AM IST
तो क्या दिग्गी राजा और कमलनाथ खत्म कर देंगे सिंधिया का सियासी कैरियर
राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट पर दिग्विजय सिंह दावेदार हैं तो एक सीट पर सिंधिया अपनी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं कांग्रेस के खाते के दो सीटों में दावेदार ज्यादा है। अब तो एक सीट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके जरिए कमलनाथ समर्थक सिंधिया को मात देना चाहते हैं।
NewsFeb 17, 2020, 6:48 AM IST
जानें कौन उठा रहा है कमलनाथ और सिंधिया के बीच के वार का फायदा
असल में सिंधिया और कमलनाथ के बीच चल रही जंग आज की नहीं है। सिंधिया राज्य में अपने लिए सम्मानजनक पद चाहते हैं। वहीं गुना में लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद सिंधिया की आलाकमान के सामने हैसियत भी कम हुई है। लिहाजा वह राज्यसभा की सीट के साथ ही प्रदेश कांग्रेस की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं।
NewsFeb 16, 2020, 9:49 AM IST
कमलनाथ की सिंधिया को दो टूक, एमपी में कांग्रेस के दिग्गजों के बीच बढ़ रहा है विवाद
फिलहाल राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेद जारी है। वहीं आज राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की धमकी का जवाब दिया है। कमलनाथ ने कहा कि पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य में ऋण माफ करने के अपने वादे को निभाने के लिए सरकार को मजबूर करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए स्वतंत्र हैं।