तबाही
(Search results - 46)NewsAug 13, 2019, 11:09 AM IST
राहत कार्य के बजाय इमरान कर रहे हैं भारत का विरोध, पाकिस्तान में बारिश की तबाही से 160 की हो चुकी है मौत
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक देश में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। खासतौर से पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के कराची में बारिश से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची के निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है और लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।
NewsAug 10, 2019, 6:07 PM IST
पिछले दो साल से केरल क्यों हो रहा है बाढ़ का शिकार, आपदा या दैवीय आपदा
केरल में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। लेकिन राज्य के हालत काफी खराब हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से 45 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से अधिक लोगों को राहत कैंप में पहुंचाया गया है। राज्य के मल्लपुरम में अब तक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं मल्लपुरम में भूस्खलन के कारण 30 परिवार लापता हैं। जिसका अभी तक कहीं पता नहीं है। राज्य में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
NationAug 10, 2019, 5:32 PM IST
बाढ़ और बारिश से 3 राज्यों में तबाही, लगभग 100 लोगों की मौत
पिछले तीन दिनों भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगह से भूस्खलन की खबरें भी आई हैं। सरकारी एजेन्सियां लगातार राहत कार्य चला रही हैं, लेकिन आसमान से लगातार बरस रही आफत की वजह से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
NewsJul 15, 2019, 9:55 AM IST
यूपी, बिहार और असम में बाढ़ से भारी तबाही, लेकिन बारिश के लिए अब तक तरस रही दिल्ली
जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बारिश की बूंदों के लिए तरस रही है वहीं देश के कई हिस्सों में ज्यादा बारिश की वजह से प्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। यूपी बिहार औऱ असम के कई इलाकों में इतना ज्यादा पानी बरसा है कि वहां बाढ़ आ गई है।
NewsJun 15, 2019, 12:41 PM IST
बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान, अगले सप्ताह और गहरा सकता है आर्थिक संकट
पाकिस्तान आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह लड़खड़ा रहा है। अब उसकी सारी उम्मीदें एफएटीएफ(FATF) की बैठक पर है। जिसमें पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट करने पर फैसला किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान में तबाही मच जाएगी।
NewsJun 11, 2019, 12:21 PM IST
गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराएगा चक्रवात वायु, मचा सकता है तबाही
आईएमडी ने कहा है कि तूफान अगले 72 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ सकता है। बुलेटिन के अनुसार,ये चक्रवात सौराष्ट्र और कच्छ में तेज़ हवाओं के साथ तेज़ बारिश की स्तिथि पैदा करेगा।
NewsMay 17, 2019, 5:29 PM IST
बर्बादी की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान, शेयर बाजार में गिरावट से मचा हाहाकार
पाकिस्तानी रुपए में लगातार हो रही गिरावट से वहां की अर्थव्यवस्था तबाही की कगार पर पहुंच चुकी है। वहां का शेयर बाजार आज कुछ ही घंटों में 800 अंक गिर गया, जिसकी वजह से वहां के निवेशक बर्बाद हो गए हैं। आने वाले वक्त में पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था के और ध्वस्त होने की आशंका है।
ViewsApr 26, 2019, 5:10 PM IST
बौद्ध मुस्लिम तनाव से पूरे दक्षिण एशिया में अशांति का खतरा
दुनिया के तीन बड़ी बौद्ध आबादी वाले देशों म्यांमार, थाईलैण्ड और श्रीलंका में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। कोलंबो में हाल ही में हुए धमाकों ने इस तनाव को और भड़काया है। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो निकट भविष्य में यह पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में बड़ी तबाही का कारण बन सकता है।
NewsApr 22, 2019, 5:06 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के बाद कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर, समुद्र में चौकसी बढ़ाई
समुद्री मार्ग से आतंकियों के भारत में घुसने की आशंका के मद्देनजर तटीय इलाकों में रखी जा रही खास निगरानी। डोर्नियर विमानों की ली जा रही मदद।
NewsApr 18, 2019, 12:25 PM IST
कुछ इस तरह चली थी मौत की आंधी
देश के चार राज्यों में तूफान से तबाही मच गई। इसने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। यह प्राकृतिक आपदा कितनी भीषण थी यह इस वीडियो से पता चलता है।
NewsMar 19, 2019, 2:51 PM IST
पहले से कंगाल पाकिस्तान को भारत से मिला करोड़ो का झटका
पाकिस्तान का समय इन दिनों खराब चल रहा है। उसकी अर्थव्यवस्था तबाही की कगार पर पहुंच गई है, इसके बावजूद उसे मुकदमेबाजी में कई करोड़ रुपया खर्च करना पड़ा। फिर भी वह मुकदमा हार गया और उसे भारत को एक बड़ी रकम चुकानी पड़ी।
NewsMar 5, 2019, 2:31 PM IST
जिस इस्राइली बम ने बालाकोट में मचाई तबाही, अब उससे सुखोई लड़ाकू विमान भी होंगे लैस
पाकिस्तान से तनातनी के बीच वायुसेना अपनी मारक क्षमता को और धार देने के लिए सुखोई-30 विमानों को स्पाइस-2000 बम से लैस करेगी। शुरुआती ट्रायल हो चुका है पूरा।
NewsFeb 25, 2019, 2:50 PM IST
जैश से जुड़े हैं देवबंद से गिरफ्तार आंतकियों के तार, जानें कहां थी तबाही की साजिश
यूपी के देवबंद से हिरासत में लिए गए जैश के दो संदिग्ध आतंकियों ने इस बात को कबूल किया है। उनका पुलवामा में हुए आंतकी हमले से तार जुड़े हुए थे। पुलिस का मानना है कि एटीएस ने दोनों आंतकियों को सही समय में गिरफ्तार किया था।
NewsFeb 15, 2019, 3:45 PM IST
पुलवामा हमलाः पीएम मोदी ने फिर कहा, सेना को मुंहतोड़ जवाब का समय, जगह और तरीका तय करने की छूट
झांसी में बोले पीएम मोदी, हमारे पडोसी देश के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो गया है, वह दुनिया में भीख का कटोरा लेकर घूम रहा है। पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, वह हमें भी बदहाल करना चाहता है। लेकिन उसके इस मंसूबे का हम सब देशवासी मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे।
NewsDec 31, 2018, 7:37 PM IST
देखिए तबाही का कितना सामान साथ लाए थे पाकिस्तानी 'बैट' के जवान
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भारतीय सेना ने बैट के हमले की कोशिश को नाकामयाब करते हुए दो बैट कमांडो को मार गिराया। नववर्ष के मौके पर पाकिस्तान भारतीय सेना पर बड़े हमले की फिराक में था।