नैनी  

(Search results - 19)
  • Former UP, Uttarakhand CM ND Tiwari passes away at DelhiFormer UP, Uttarakhand CM ND Tiwari passes away at Delhi

    NewsOct 18, 2018, 7:45 PM IST

    कांग्रेस के दिग्गज नेता एनडी तिवारी का निधन, जन्मदिन के दिन ही अंतिम सांस ली

    1990 के लोकसभा चुनाव में तिवारी प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन नैनीताल संसदीय सीट से वह मात्र 800 वोट से चुनाव हार गए और प्रधानमंत्री की कुर्सी नरसिम्हा राव को मिली। 

  • Massiv landslide in Nainital due to continues rainMassiv landslide in Nainital due to continues rain

    NewsSep 11, 2018, 11:41 AM IST

    लगातार भूस्खलन से सरोवर नगरी के अस्तित्व पर खतरा

    पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद हर जगह भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में मालरोड के एक हिस्से के टूटकर झील में गिरने के कुछ दिन बाद अब बलिया नाले पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। नैनीताल में बड़े स्रोतों से जल रिसाव हो रहा है, जिसकी वजह से हो रहे भूस्खलन से हरिनगर और रईस होटल क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों पर संकट आ गया है। सोमवार को रईस होटल की जमीन बलिया नाले में एकाएक भरभराकर गिरने लगी। प्रशासन ने आननफानन में यहां के 17 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया। बलिया नाले इलाके में कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है। रविवार को भी इस इलाके के कई घरों में पत्थर गिरे थे। पूरे क्षेत्र में दहशत मची हुई है। 

  • Suicide caught on CCTV in HaldwaniSuicide caught on CCTV in Haldwani

    NewsSep 3, 2018, 12:39 PM IST

    हल्द्वानी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली

    उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में खनन से जुड़े एक व्यापारी चंचल राठौर ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी मै कैद हो गई। वीडियो में  साफ दिख रहा है कि राठौर घर के अंदर से बंदूक लेकर बाहर आए और कुछ दूर जाकर बंदूक चल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि वह काफी दिनों से अपने व्यापार को लेकर परेशान थे। 

  • Selfie in moving car killed One persons, two injuredSelfie in moving car killed One persons, two injured

    NewsJul 26, 2018, 11:00 AM IST

    मौत की सेल्फीः पहाड़ की गिरी कार, एक की जान गई, दो गंभीर

    सेल्फी की लत कितनी घातक हो सकती है, इसका एक उदाहरण नैनीताल में देखने को मिला। यहां कालाढूंगी से नैनीताल घूमने निकले तीन दोस्तों की गाड़ी सेल्फी लेने के चक्कर में पहाड़ से नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि दो युवक अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। घटना 23 जुलाई की है। कालाढूंगी से नैनीताल जा रही यूके 8एफ 9001 पहाड़ से गिर गई। कार में तीन दोस्त दीपू कंवर, दीपू एवं रामू सवार थे। पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुए मोबाइल में यह वीडियो मिला। उसे देखने से पता चला कि हादसे से पहले तीनों चलती गाड़ी में सेल्फी ले रहे थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चला रहे युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।