पर्यटक
(Search results - 35)NewsJul 25, 2019, 1:41 PM IST
मोहब्बत की निशानी ताजमहल के साथ अब करिए मोदी, ट्रंप और आइंस्टीन का भी दीदार
आगरा में जल्दी ही वैक्स म्यूजियम खुलने वाला हैं। जहां दुनिया की बड़ी हस्तियों की मोम की मूर्तियां रखी जाएंगी। अब यहां आने वाले पर्यटक ताजमहल के साथ साथ मोदी, ट्रंप, आइंस्टीन, तेंदुलकर, माइकल जैक्सन के साथ भी फोटो खिंचवाने का मौका हासिल कर सकते हैं।
NewsMay 31, 2019, 3:21 PM IST
सोनीपत में विदेशी महिला की मौत
मॉरिशस से भारत घूमने आयी एक विदेशी महिला पर्यटक की हरियाणा के सोनीपत में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मॉरीशस देश की सरस्वती अपने साथियों के साथ घूमने के लिए आई थी और वह दिल्ली से खाना खाने के बाद बस में सवार हुई थी।
NewsMay 1, 2019, 4:37 PM IST
...जब हाथी ने कर दिया पर्यटकों पर हमला
उत्तराखंड के रामनगर में धनगढ़ी से मोहान के बीच कई महीनों से एक टस्कर हाथी का आतंक चल रहा है। कुछ दिन पहले यह हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था। तभी से यह इलाके में दहशत मचाए हुए है। लोग जंगली हाथी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। हाथी के पर्यटकों पर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हाथी के डर से पर्यटक चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह अपनी जीप के ड्राइवर को जल्दी गाड़ी वहां से ले जाने को कह रहे हैं।
NewsMar 18, 2019, 5:58 PM IST
मध्य प्रदेश के पन्ना में वनराज की अटखेलियां
पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघ धूप का मजा लेने के लिए निकल रहे हैं। जिसकी वजह से पर्यटकों को उनके दीदार के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
NewsMar 13, 2019, 3:24 PM IST
NewsJan 27, 2019, 5:49 PM IST
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जा रहे हैं तो इस खतरनाक जानवर से रहें सावधान
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास के दो तालाबों में सैकड़ों खतरनाक मगरमच्छ हैं। जिन्हें पर्यटको की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वहां से हटाया जा रहा है।
NewsJan 6, 2019, 4:48 PM IST
...जब बर्फ में फंसे लोगों के लिए सेना बनकर आई 'देवदूत'
सिक्किम के नाथूला में भारतीय सेना ने 28 दिसंबर को भारी बर्फबारी में फंसे सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़ा राहत अभियान चलाया था। सेना के जवान विषम हालात में मदद के लिए 'देवदूत' बनकर आए और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। सांसे जमा देने वाली ठंड में जवानों ने अपनी बैरकों को खाली कर उसमें पर्यटकों को सुला दिया। उन्हें खाना और दवाएं उपलब्ध कराई। इसी अभियान में बचाई गई एक महिला की एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह आपबीती बता रही है और सेना के जवानों का शुक्रिया अदा कर रही है।
- अर्जुन सिंह की रिपोर्ट
NewsJan 5, 2019, 2:38 PM IST
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। देर रात से राज्य के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटन से जुड़े लोगों का रोजगार बढ़ेगा. बर्फबारी के बाद ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद बनती है. लेकिन ऐसे मौसम में पर्यटकों और आम जनता को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से परहेज की सलाह दी जाती है.
NewsDec 25, 2018, 4:46 PM IST
क्रिसमस के मौके पर लग्जरी हैरिटेज ट्रेन का तोहफा, 750 रुपये में फाइव स्टार जैसी सुविधा
अंग्रेजों द्वारा बनाए इस ट्रैक को हेरिटेज ट्रैक नाम दिया गया है। 15 किलोमीटर के ट्रैक पर रोजाना हैरिटेज ट्रेन चलेगी।
NewsDec 16, 2018, 1:55 PM IST
ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने पहुंचीं दुनियाभर की सुंदरियां
ताज नगरी आगरा में दुनिया भर की सुंदरियों का जमावड़ा हुआ। यहां अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड की सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार किया।
ताज महल परिसर में विश्व सुंदरियों को देखकर पर्यटकों में फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई।NewsDec 10, 2018, 4:17 PM IST
ताजमहल देखने के लिए खर्च करना होगा पांच गुना ज्यादा पैसा
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया यानी एएसआई ने ताजमहल देखने की टिकट 5 गुना महंगी कर दी है। जो टिकट अभी तक 50 रूपये में मिलती थी वो आज से 250 रूपये मिलेगी। लेकिन इससे पर्यटकों में नाराजगी है। पर्यटकों का कहना है कि 50 रूपये की टिकट 100 रूपये में कर दी जाती तो ज्यादा बेहतर था। यही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी अब टिकट पर 200 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। पहले विदेशी पर्यटकों का टिकट 1100 रुपए का था जो अब 1300 रुपए में मिलेगा।
WorldDec 2, 2018, 5:45 PM IST
क्या वाकई सीधी हो जाएगी पीसा की झुकी हुई मीनार!
इटली के शहर पीसा में मौजूद मीनार अब कम झुक रही है। मीनार को खड़ा करने के लिए कई भूमिगत ट्यूब लगाए गए और खुदाई करके मिट्टी हटाई गई।
NewsNov 10, 2018, 4:11 PM IST
NewsNov 6, 2018, 5:58 PM IST
NewsNov 3, 2018, 2:22 PM IST
क्या बिहार में लौट रहा है जंगलराज? बोधगया में पेड़ से लटका मिला विदेशी का शव
बिहार के बोधगया में एक विदेशी सैलानी का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। यह पर्यटक ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला था। यह घटना आज सुबह की है।