फरमान
(Search results - 32)NewsJul 9, 2019, 8:30 AM IST
योगी सरकार में अब मंत्री अपने ‘खास’ निजी सचिव को नहीं कर पाएंगे नियुक्त
एक स्टिंग ऑपरेशन में योगी सरकार के कुछ मंत्रियों के निजी सचिवों की पोल खुल गयी थी। इस ऑपरेशन में निजी सचिवों की होने वाली ढील और भ्रष्टाचार को उजागर किया था। जिसके बाद अब योगी सरकार ने इस तरह के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत मंत्रियों के साथ रहने वाले निजी सचिव व अपर निजी सचिव अधिकतम पांच वर्ष तक ही उनके साथ कार्य कर पाएंगे।
NewsJun 14, 2019, 5:29 PM IST
ममता बनर्जी का नया 'फरमान', बंगाल में रहने वालों को बांग्ला सीखनी होगी
बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, बाहरी लोग डॉक्टरों को उकसा रहे हैं। मैंने एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टरों के साथ कुछ बाहरियों को नारेबाजी करते हुए देखा था।
NewsJun 7, 2019, 12:27 PM IST
बंगाल में बीजेपी की जीत से खफा ममता बनर्जी का एक और तानाशाही फरमान
बंगाल में बीजेपी के जब से लोकसभा की 18 सीटें जीती हैं तब से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद बेचैन हैं। वह बीजेपी से दुश्मनी निभाने का एक भी मौका छोड़ नहीं रही हैं। अब ममता ने फरमान जारी किया है कि बीजेपी उनके राज्य में किसी तरह का विजय जुलूस नहीं निकाल सकती है।
NewsJun 6, 2019, 9:42 AM IST
जानें कैसे राहुल गांधी का ही फरमान बन गया उनकी मुसीबत
असल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों को आदेश दिया था कि अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार होती है तो उस जिले के प्रभारी मंत्री को कैबिनेट से हटा दिया जाएगा। लेकिन अब यही फैसला उनकी मुसीबत बन गया है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब राजस्थान में अशोक सरकार के मंत्री ने उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
NewsJun 1, 2019, 2:14 PM IST
योगी ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें क्यों मंत्रियों को मिलेंगे टोकन
असल में योगी चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में चर्चा गंभीरता के साथ हो और मंत्री भी अपनी राय रखें। लेकिन अकसर मंत्रियों द्वारा बैठक में मोबाइल फोन के प्रयोग के कारण व्यवधान होता है। जिसको लेकर योगी कई बार अपनी नाराजगी भी जता चुके थे। अब इस फैसले के बाद कोई भी मंत्री बैठक में अपना मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। यही नहीं योगी का ये फैसला केवल मंत्रियों पर ही लागू नहीं है बल्कि ये फैसला अफसरों पर भी लागू किया गया है।
NewsMay 21, 2019, 3:43 PM IST
दारुल उलूम का नया फरमान, चुनाव नतीजों के लिए दुआ मांगे मुस्लिम
उत्तर प्रदेश के देवबंद में स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम अकसर अपने फरमानों के लिए जाना जाता है। कभी महिलाओं के मेकअप तो कभी शादी बारात में मुस्लिमों के नाचने पर प्रतिबंध लगाने वाले दारूल उलूम ने चुनाव परिणाम से ठीक पहले दुआ मांगने का फरमान सुनाया है। आम तौर पर दालूम कई राजनैतिक दलों के खिलाफ वोट न करने का भी फरमान सुना चुका है।
NewsApr 25, 2019, 1:41 PM IST
राहुल के इस नए फरमान से नप जाएंगे कांग्रेस के कई मंत्री
कांग्रेस आलाकमान ने हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक बड़ा आदेश दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय करने का आदेश दिया है। इसके तहत प्रत्येक मंत्री को जिले का प्रभार सौंपा गया है। संबंधित मंत्री की लोकसभा सीट लड़ रहे प्रत्याशी के हार जीत से ही मंत्री का भविष्य होगा। चार दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेतावनी दी थी कि अगर जिले के प्रभारी मंत्रियों के प्रत्याशियों की हार हुई तो उनको चुनाव के बाद मंत्रिपद से हटा दिया जाएगा।
NewsApr 18, 2019, 4:33 PM IST
नक्सलियों का एक और असफल चुनाव विरोधी अभियान
छत्तीसगढ़ में हर बार नक्सली चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हैं। लेकिन हमेशा जनता उनके गढ़ में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करके उनके बहिष्कार की हवा निकाल देती है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पखांजुर में नक्सलियों ने एक बार फिर से चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी किया है। उन्होंने थाने से तीन किलोमीटर दूर चुनाव विरोधी पर्चे फेंककर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।NewsMar 6, 2019, 1:53 PM IST
बसपा ने नेताओं को सुनाया नया फरमान, बैनर होर्डिंग पर न लगाएं माया के बराबर अपनी तस्वीर
बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी और नेताओं के लिए नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक कोई प्रत्याशी और नेता मायावती के कद के बराबर तस्वीर नहीं लगा सकेंगे। अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
NewsMar 2, 2019, 12:50 PM IST
कैश जमाखोर, सावधान! आ सकता है नकदी लेन-देन पर सरकार का नया फरमान
अगर आप बैंक के बजाए अपने घर में कैश रखना सुरक्षित मानते हैं तो जल्द ही इस कैश को बैंक में जमा करा लें। क्योंकि घर में कैश रखने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असल में केन्द्र सरकार जल्द ही कैश को लेकर नया आदेश देने जा रही है। जिससे घर पर एक निश्चित सीमा के बाद कैश रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।
ViewsFeb 10, 2019, 6:12 PM IST
ममता के बंगाल में सरस्वती पूजा पर इस्लामिक फरमान कर रहे संस्कृति पर आघात
यह मुद्दा आज बंगाल के हर घर में चर्चा में है। 'अति होय गेछै'... इस पर लगभग आम सहमति नजर आती है। यानी लोगों में यह बात घर करने लगी है कि चीजें अब हर स्तर की सहनशीलता को पार कर चुकी हैं।
NewsJan 19, 2019, 10:23 AM IST
योगी के इस फरमान से यूपी के मंत्री नहीं ले पाएंगे फैसला, जानें क्या है इसमें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को एक नया फरमान सुनाया है. इस फरमान के बाद अब योगी सरकार के मंत्री ऐसा कोई फैसला नहीं ले पाएंगे, जिससे सरकार की किरकिरी हो।
NewsJan 1, 2019, 2:22 PM IST
जानें क्यों कमलनाथ ने कहा मुझे सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए गौमाता
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा के मुद्दों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। जहां कांग्रेस सरकार राज्य में संघ की शाखाओं में प्रतिबंध लगाने और मीसाबंदियों की पेंशन बंद करने की तैयारी कर रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अफसरों को फरमान सुना दिया है कि उन्हें सड़कों पर गौमाता नहीं दिखनी चाहिए।
NewsSep 19, 2018, 5:17 PM IST
NewsSep 17, 2018, 2:19 PM IST
तीन तलाक याचिकाकर्ता पर एसिड अटैक, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
दिल्ली की रहने वाली शबनम का विवाह बुलंदशहर के जौलीगढ़ में हुआ था। उनके पति मुजम्मिल ने शबनम को तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद शबनम को अपने ही देवर के साथ हलाला कराने का फरमान जारी किया गया, जिसके बाद शबनम सुप्रीम कोर्ट गईं।