बलात्कार
(Search results - 85)NewsSep 8, 2019, 1:51 PM IST
खाकी ने किया शर्मसार, दो सिपाहियों ने किया विदेशी महिला से बलात्कार
उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों ने एक विदेशी मूल की एक महिला को लखनऊ लाकर उसका बलात्कार किया। यही नहीं उन्होंने इस महिला का वीडियो भी नाया और उसके जरिए उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस अपने साथियों के खिलाफ एफ आईआर भी दर्ज करने से कतराती रही। लेकिन जब ये मामला मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर के पास पहुंचा तो महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई और उसका मेडिकल कराया गया।
NewsAug 29, 2019, 8:20 AM IST
भाई ने बहन से किया रेप, गर्भवती हुई तो फिर किया निकाह
ये मामला मेरठ के ब्रह्मापुरी क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर अपने सौतेले भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका निकाह रामपुर के एक शख्स से हुई और उसके पहले से ही चार बच्चे थे। उन बच्चों को भी उसने अपने बच्चों की तरह पाला। लेकिन उसके सौतेले बेटे ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाकर गर्भवती बना दिया।
NewsAug 26, 2019, 8:36 AM IST
शिक्षक ने किया रेप, गर्भवती हुई सातवीं की छात्रा
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शिक्षक ने सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार बताया जा रहा है।
NewsAug 25, 2019, 8:02 PM IST
सात महीने तक चुपचाप बलात्कार का दर्द सहती रही छात्रा, स्कूल में हुआ बच्चा तो खुला राज
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मासूम बच्ची से बलात्कार का राज सात महीने बाद तब खुला, जब छात्रा ने स्कूल परिसर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्ची से सात महीने पहले एक अधेड़ ने बलात्कार किया था। आरोपी फरार है।
NewsJul 31, 2019, 1:39 PM IST
बिहार में निर्भया कांड: 14 साल की बच्ची से बर्बर बलात्कार करके मौत की कगार पर पहुंचाया
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 14 साल की बालिका से गैंगरेप का दर्दनाक मामला सामने आया है। उसके साथ चार युवकों ने इतनी बेरहमी से बलात्कार किया कि उसके अंदरुनी अंगों में भारी चोट पहुंची है। दरिंदों ने लड़की की हत्या की भी कोशिश की है।
NewsJul 30, 2019, 8:34 AM IST
आखिर कुलदीप सिंह पर एक्शन लेने से क्यों बच रही है भाजपा
अब इस मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है। क्योंकि पीड़िता को पुलिस की सुरक्षा मिली थी और उस दिन उसके साथ सुरक्षा कर्मी नहीं था। जिसके बाद संदेह किया जा रहा कि ये साजिश हो सकती है। फिलहाल विपक्ष ने सरकार पर चौतरफा दबाव बना दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा से सवाल पूछ लिया कि जब विधायक जेल में आरोप में बंद हैं तो पार्टी ने उन्हें क्यों नहीं निकाला।
NewsJul 27, 2019, 12:13 PM IST
कैब में दुष्कर्म की हुई कोशिश तो छात्रा ने दातों से काट डाला आरोपी का....
जानकारी के मुताबिक जयपुर में पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग करने वाली एक लड़की किराये चित्रकूट इलाके में रहती है। गुरूवार को 21 साल की ये लड़की जयपुर के आश्रम मार्ग से चित्रकूट जाने के लिए कैब में सवार हुई। इस कैब में ड्राइवर के साथ ही उसका दोस्त बैठा था। इसके बाद उसने ड्राइवर के दोस्त ने दुष्कर्म की कोशिश की।
NewsJul 9, 2019, 7:17 AM IST
यूपी पुलिस की बर्बरता, पत्नी से बलात्कार की शिकायत करने गए पति को बेरहमी से पीटा
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के लहटोरिया निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दो दिन पूर्व बाइक से मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में सवार 3 बदमाशों ने महिला के पति की आंख में मिर्च डाल दिया और महिला का अपहरण कर लिया। पति जब पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने उलटा उसकी ही बेरहमी से पिटाई कर दी।
NewsJun 11, 2019, 4:14 PM IST
असम में 14 साल की नाबालिग से रेप, 'लव जिहाद' का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी एयदुर अली पीड़िता से नाम बदलकर मिला था। उसने लड़की को अपना नाम राहुल नाथ बताया था। पुलिस ने किया गिरफ्तार।
NewsJun 10, 2019, 2:40 PM IST
केरल में नाबालिग बेटियों से बलात्कार के आरोप में पिता, चाचा समेत चार गिरफ्तार
यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित नाबालिगों में से एक ने पंचायत सदस्य की मदद से तिरुवनंतपुरम के कल्लमबलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
NewsJun 9, 2019, 1:13 PM IST
वकील नहीं लड़ेंगे नाबालिक लड़कियों के बलात्कारियों का केस
हरियाणा के पानीपत बार एसोसिएशन ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने नाबालिक लड़कियों के बलात्कारियों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है।
NewsMay 28, 2019, 12:15 PM IST
गिरफ्तार हुआ बलात्कार का आरोपी बसपा सांसद तो जेल से ले सकेगा शपथ
राय के लिए राहत की बात यह है कि राय कभी भी शपथ ले सकते है। कानून में इसके लिए कोई समय सीमा तय नही किया गया है। बता दें कि साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ए. के पटनायक और न्यायमूर्ति एस. जे मुखोपाध्याय की बेंच ने फैसला देते हुए कहा था कि संविधान के धारा 326 के तहत जो भी भारतीय है उसे वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार है।
NewsMay 27, 2019, 11:23 AM IST
संसद में शपथ लेने पर सस्पेंस, बलात्कार के आरोप में फरार हुआ बसपा का नया सांसद
अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप है और हाइकोर्ट से राहत नही मिलने पर राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मारी कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी लोकसभा सीट से बसपा-सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बीरपुर गाजीपुर के बाहुबली अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। तब से अतुल राय फरार है।
NewsMay 17, 2019, 6:05 PM IST
अखिलेश-मायावती के उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से महागठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बलात्कार का मुकदमा झेल रहे अतुल राय ने अपनी गिरफ्तारी पर 23 मई तक रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया
NewsMay 16, 2019, 12:34 PM IST
घटना को छिपाती रही कांग्रेस सरकार, राहुल बोले होगा न्याय
राहुल ने इस मामले को विपक्ष द्वारा उठाने जाने पर कहा कि ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी ने साफ किया कि दलित लड़की को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य में इस घटना को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन हो रहे हैं और सभी अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। राहुल के साथ पीड़िता के परिवार वालों से मिलने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे।