भाजपा सरकार
(Search results - 65)NewsJul 29, 2019, 12:18 PM IST
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल का गठन
आज सदन में येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत रखा। हालांकि विपक्षी दलों इसका विरोध नहीं किया। जिसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि विश्वासमत के लिए आवाज के द्वारा वोटिंग हुई। सदन में विश्वासमत के दौरान भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। लेकिन विपक्ष ने विश्वासमत के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। क्योंकि विपक्ष को मालूम था कि राज्य में सरकार के पास पूर्ण बहुतमत है।
NewsJul 24, 2019, 2:13 PM IST
जिस फार्मूले ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गजों की कर दी छुट्टी, क्या वह येदियुरप्पा पर नहीं लागू होगा
अब कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। येदियुरप्पा भी इस फार्मूले की जद में हैं। लेकिन पार्टी इस फार्मूले को उन पर लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर अब पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गये हैं। असल में कर्नाटक में येदियुरप्पा के अलावा ऐसा कोई नेता नहीं जो पार्टी को वहां पर खड़ा कर सके और इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ा सके।
NewsMar 27, 2019, 10:30 AM IST
भाजपा से नाराज ओपी राजभर सपा-बसपा गठबंधन से कर सकते हैं चुनावी गठजोड़?
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर एक बार फिर भाजपा से नाराज चल रहे हैं। राजभर अपनी अगली रणनीति के तहत आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलेंगे।
NewsMar 19, 2019, 5:13 PM IST
योगी आदित्यनाथ ने पेश किया दो साल का रिपोर्ट कॉर्ड, यूपी में एक भी दंगा न होने का दावा
दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले यूपी के सीएम ने कहा, भाजपा सरकार के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। पिछली सरकारों के कार्यकाल में दंगों के रिकॉर्ड टूट गए थे।
NewsMar 19, 2019, 10:27 AM IST
पार्रिकर ने पहले ही पहचान ली थी प्रमोद सावंत की खूबियां
प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की मौत के बाद गोवा में भाजपा सरकार पर छाए बादल छंट गए हैं। प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के करीबी लोगों में थे और उन्होंने सावंत की खूबियों को पहले ही पहचान लिया था और उन्हें तलाशकर राजनीति मे स्थापित किया।
NewsMar 18, 2019, 1:41 PM IST
विनय तेंदुलकर हो सकते हैं गोवा ने नए सीएम, सुबह 5.30 बजे तक चली बैठक के बाद बनी सहमति!
गोवा में भाजपा को पहले भी राजनीतिक संकट से उबारने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस बार भी यह काम सौंपा गया था। वह जनता के सीएम कहे जाने वाले पर्रिकर के निधन के तुरंत बाद गोवा रवाना हो गए थे।
NewsMar 18, 2019, 9:32 AM IST
गोवा: संकटमोचक पर्रिकर की मौत के बाद संकट में भाजपा सरकार
गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद राज्य में भाजपा सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अभी तक परिकर सरकार को समर्थन दे रहे सहयोगी दलों का कहना है कि उन्होंने मनोहर पर्रिकर की सरकार को समर्थन दिया था, भाजपा को नहीं। अब उनके पास विकल्प खुले हैं।
NewsMar 7, 2019, 12:07 PM IST
कांग्रेस से अलग हो सकती है अल्पेश ठाकोर की राह, भाजपा का दामन सकते हैं थाम
गुजरात में भाजपा के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ठाकोर को राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की विधायक आशा बेन पटेल कांग्रेस में शामिल हुई थी।
NewsFeb 24, 2019, 5:12 PM IST
पुलवामा हमले के बाद विपक्षी दलों पर एक मंच में आने का बढ़ा दबाव, दिल्ली में मंगलवार को सकती है बैठक
पुलवामा हमले के बाद देश में भाजपा सरकार के पक्ष में उभरी संवेदना को देखते हुए विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी के खिलाफ एक मंच बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों के नेता अगले हफ्ते दिल्ली में अहम बैठक करने जा रहे हैं।
NewsFeb 23, 2019, 12:15 PM IST
तो अपनों की वजह से भाजपा से नाराज चल रही हैं अनुप्रिया
केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की सहयोगी अपना दल(एस) उससे नाराज चल रही है। अपना दल(एस) की अगुवाई अनुप्रिया पटेल कर रही है और पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। लिहाजा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा ने उन्हें ज्यादा सीटें नहीं दी तो वह कांग्रेस के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ सकती है।
NewsFeb 20, 2019, 4:40 PM IST
योगी बोले, मोदी ही दे सकते हैं पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले सेनाओं को आतंकवादियों के गोली चलाने तक इंतजार करने कहा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने सुरक्षा बलों को इंतजार नहीं करने को साफ-साफ कह दिया है क्योंकि आतंकवादी किसी का इंतजार नहीं करते।
NewsFeb 13, 2019, 3:21 PM IST
सपा-बसपा के गठबंधन से डरी भाजपा-अक्षय यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छात्रों के कार्यक्रम में रोके जाने एवं सांसद धर्मेंद्र यादव पर लाठीचार्ज घायल करने के विरोध में धरना है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव पर दारोगा ने रिवाल्वर तानी इसकी भी निंदा करते हैं। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के विरोध में ये धरना जारी रहेगा।
NewsFeb 13, 2019, 12:00 PM IST
भाजपा सरकार को आज राज्यसभा से पारित करवाने हैं दो बिल, जानें अगर पारित नहीं हुए तो क्या होगा
बजट सत्र का आज आखिरी दिन है और मोदी सरकार के कार्यकाल के संसदीय सत्र का भी आज आखिरी दिन है। लेकिन आज भाजपा सरकार की सबसे बड़ी मजबूरी ये है कि आज दो प्रस्तावों को राज्यसभा से पारित कराना है।
NewsFeb 12, 2019, 11:32 AM IST
अमित शाह ने लॉन्च किया 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान, 5 करोड़ परिवार को जोड़ने का लक्ष्य
'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' इस अभियान के तहत अपने घर पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर, 2019 में फिर से भाजपा सरकार बनाने और मोदी के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दोहराएंगे। बीजेपी की योजना है कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नाम और चुनाव निशान को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। बीजेपी इस अभियान के माध्यम से पांच करोड़ से ज्यादा परिवारों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
NewsFeb 12, 2019, 11:26 AM IST
कैग की रिपोर्ट पर आज फिर मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष, संसद में पेश होगी रिपोर्ट
राफेल के मुद्दे पर विपक्ष किसी भी हाल में भाजपा सरकार को छोड़ने के पक्ष में नहीं है। राफेल सौदे में केंद्र सरकार आज कैग की रिपोर्ट संसद में रखेगी। जिसके बाद आज फिर संसद के दोनों सदनों में हंगामे की उम्मीद की जा रही है।