मिर्जापुर
(Search results - 27)NewsJul 20, 2019, 6:04 PM IST
योगी की जिद के आगे झुकी प्रियंका, सोनभद्र नहीं दिल्ली पहुंची
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए सामूहिक नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में जिला प्रशासन की भी बड़ा भूमिका रही। क्योंकि प्रियंका ने कल रात को ही संकेत दे दिए थे कि अगर जिला प्रशासन उनकी मुलाकात पीड़ित परिवारों से किसी अन्य स्थान पर कराएगा तो वह इसके लिए तैयार है।
NewsJul 20, 2019, 1:23 PM IST
चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी प्रियंका सोनभद्र नरसंहार के परिजनों से मिली
आखिरकार प्रियंका गांधी ने आज नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका के सोनभद्र जाने पर प्रतिबंध है लिहाजा बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई। हालांकि अभी तक गेस्ट हाइस कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रियंका भी विरोध स्वरूप वहां पर धरने पर बैठी हैं।
NewsJul 20, 2019, 9:21 AM IST
जिद पर अड़ी प्रियंका को नहीं मिला गेस्ट हाउस में नहीं मिला एसी
असल में प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित के परिजनों से मिलने की जिद पर अड़ी है। उन्हें कल सुबह 11 बजे ही मिर्जापुर में सरकार के आदेश के बाद रोक दिया गया था। क्योंकि सोनभद्र में धारा 144 लागू की गयी है। लेकिन प्रियंका वहां पर जाकर परिवार वालों से मिलना चाहती है।
NewsJul 18, 2019, 3:53 PM IST
क्यों हुआ सोनभद्र में नरसंहार? 9 ग्रामीणों की हत्या का मामला समझिए 6 बिंदुओं में
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 90 बीघा जमीन के लिए दबंगों ने 3 महिलाओं समेत 9 लोगों की हत्या कर दी। मामला इतना बड़ा था कि पूरे देश में सनसनी फैल गई। लेकिन किसी को इस विवाद की मूल वजह पता नहीं है। आईए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों हुआ ये नरसंहार, कैसे भड़की इसकी चिंगारी, किसने किया इतना बड़ा साहस, क्या सरकार की थी लापरवाही-
NewsJul 16, 2019, 1:57 PM IST
यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दो ईनामी बदमाशों को किया ढेर
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात सामने से आते दिखाई दिए जिसपर पुलिस ने जैसे ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें चेकिंग कर रहे दरोगा अजय पंवार घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें एक सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व दोनो पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
NewsJul 15, 2019, 2:11 PM IST
प्रदेश में गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, आठ अधिकारी निलंबित
सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या हरदोई आदि जिलों में बीते दिनों कई गायों की मौत का मामला सामने आया है। मौतों के पीछे बदइंतजामी व चारे की अनुपलब्धता सबसे बड़ी वजह सामने आई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
NewsJul 5, 2019, 8:44 PM IST
नाले में तब्दील कर्णावती नदी को जीवनदान देने का भगीरथ प्रयास शुरु, मिर्जापुर के 19 गांवों को होगा लाभ
प्राचीन ग्रंथों में जिस ऐतिहासिक कर्णावती नदी का जिक्र आता है वह आज नाले में बदल चुकी है। खरपतवार व मिट्टी से पटाव हो जाने के कारण नदी का बहाव बंद हो गया है। नदी को पुनर्जीवित करने की योजना पर कार्य आरम्भ किया गया है। शुक्रवार को छानबे विकास खंड के भटेवरा गांव में सफाई व श्रमदान अभियान शुरू किया गया है। लोगों में अपनी धरोहर बचाने की ललक दिखी।
NewsMay 13, 2019, 2:40 PM IST
क्या आखिरी चरण से पहले ही टूट चुका है विपक्ष का मनोबल: देखिए पांच अहम संकेत
लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से छह चरण संपन्न हो चुके हैं। अब मात्र 19 मई को होने वाला आखिरी चरण का मतदान बाकी है। 23 मई को मतदान के परिणाम आने से पहले ही कुछ ऐसे संकेत मिलने लगे हैं, जिससे पता चल रहा है कि विपक्ष का मनोबल टूट चुका है। आईए देखते हैं क्या हैं यह अहम संकेत:-
NewsMay 2, 2019, 7:14 PM IST
आईबी ने यूपी में नक्सली हमले को लेकर जारी किया अलर्ट
खुफिया ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली जिलों में किसी बड़े हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है।
NewsApr 18, 2019, 6:55 PM IST
शिव मंदिर जहां रोज जल चढ़ाते हैं मुस्लिम
अलीगढ़ के मिर्जापुर गांव में बाबू खान ने शिव मंदिर का निर्माण करवाया है। उनके मुताबिक, वह पांच बार नमाज पढ़ते हैं लेकिन शिवलिंग पर भी जल चढ़ाना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है।
NewsNov 9, 2018, 3:05 PM IST
मिर्जापुर में मामा-भांजे की बेरहमी से पिटाई (वीडियो)
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक मामा-भांजे को खंभे से बांध दिया गया और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। भांजा अपनी पत्नी को लेने के लिए मामा के साथ ससुराल गया था। लेकिन घरेलू विवाद के कारण ससुरालियों ने दोनों को खंभे से बांध दिया और पिटाई की। यह मामला मिर्ज़ापुर इलाके के गांव खेड़ी मढ़ती का है।
NationJul 15, 2018, 3:36 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जापुर में सपा बसपा को लगाई झाड़
मिर्जापुर में पीएम मोदी ने बाणसागर परियोजना के उद्घाटन के साथ-साथ 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया।