येदियुरप्पा
(Search results - 40)NewsDec 18, 2019, 6:35 AM IST
कर्नाटक सरकार देगी विधायकों को मिलेगा न्यू ईयर का ‘गिफ्ट’
माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में राज्य में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। यानी नए साल की शुरूआत में उपचुनाव जीतने वाले विधायकों को नए साल का गिफ्ट मिलेगा। असल में राज्य में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। इससे राज्य की भाजपा सरकार को अब कोई खतरा नहीं है।
NewsDec 5, 2019, 9:57 PM IST
ईवीएम में बंद हुई कर्नाटक की भाजपा सरकार की किस्मत
आज राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया है। राज्य में चुनाव आयोग के मुताबिक 66.25 फीसदी वोटिंग हुई है। भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि विपक्षी दलो कांग्रेस और जेडीएस ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हालांकि इस विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस और जेडीएस ने अलग अलग चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।
NewsAug 20, 2019, 9:37 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ
राज्य में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के 24 दिन के बाद आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी कैबिनेट का गठन कर लिया। इसके लिए भाजपा विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा के सभागार में पहुंचने का आदेश दिया गया था। राज्यपाल राजभवन में 10.30 बजे राज्य के 17 कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
NewsAug 2, 2019, 12:02 PM IST
कर्नाटक में 2 हजार हिंदू युवाओं से केस वापस लेने की तैयारी में येदियुरप्पा सरकार !
भाजपा विधायक रुपाली एस नायक ने सीएम येदियुरप्पा को चिट्ठी लिखकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें लेने के लिए लिखा है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाना पड़ेगा। लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा इसके लिए सैद्धांतिक तौर से सहमत हैं।
NewsJul 30, 2019, 8:58 PM IST
ट्रिपल तलाक के राज्यसभा में पास होने से कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के एक बड़े फैसले तक, देखिये माय नेशन के 100 सेकंड्स में
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कॉफी चैन कैफे कॉफी डे यानी सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ गायब हो गए हैं और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। हालांकि हाई प्रोफाइल केस होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
NewsJul 30, 2019, 6:31 PM IST
कर्नाटक में सरकार बनते ही सीएम येदियुरप्पा ने लिया सबसे बड़ा फैसला, खेला बड़ा दांव
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारामैया ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। उधर बेंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राज्य की नई बीएस येदियुरप्पा सरकार पिछली गठबंधन सरकारों के ग़लत फैसलों को सुधार रही है।
NewsJul 29, 2019, 7:37 PM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा वाली भाजपा सरकार के विश्वास मत जीतने से यूपी में नवजातों पर मंडराते खतरे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
कर्नाटक में येदियुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है
NewsJul 29, 2019, 12:18 PM IST
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल का गठन
आज सदन में येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत रखा। हालांकि विपक्षी दलों इसका विरोध नहीं किया। जिसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि विश्वासमत के लिए आवाज के द्वारा वोटिंग हुई। सदन में विश्वासमत के दौरान भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। लेकिन विपक्ष ने विश्वासमत के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। क्योंकि विपक्ष को मालूम था कि राज्य में सरकार के पास पूर्ण बहुतमत है।
NewsJul 29, 2019, 8:07 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का विश्वास मत आज, जादुई आंकड़ा हाथ पक्ष में पर सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी
राज्य में चौथी बार सरकार बना रही भाजपा सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है और भाजपा के पास 106 विधायकों का समर्थन है, वहीं सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत है। लेकिन राज्य में सियासी नाटक फिलहाल जारी है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने दल बदल कानून के तहत कांगेस-जेडीएस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है।
NewsJul 28, 2019, 12:35 PM IST
येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित
राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99 विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
NewsJul 27, 2019, 8:10 AM IST
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगावत !
शुक्रवार की शाम को राज्य में बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि विपक्षी दलों ने इस शपथ ग्रहण से दूरी बनाकर रखी। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगाबत हो गयी है। मंगलवार तक राज्य में जेडीएस की अगुवाई वाली कांग्रेस समर्थित सरकार चल रही थी। कांग्रेस के समर्थन से ही 14 महीने पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
NewsJul 26, 2019, 8:14 PM IST
चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा के सामने ये है बड़ी चुनौती
बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन इतिहास गवाह है कि येदियुरप्पा को कभी निष्कंटक शासन करने का मौका नहीं मिला। हर बार उन्हें असामान्य परिस्थितियों में कुर्सी छोड़नी पड़ी है। फिलहाल भी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती 31 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने की है।
NewsJul 26, 2019, 8:00 PM IST
दक्षिण भारत के द्वार कर्नाटक में येदियुरप्पा ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बहुमत साबित करने के बाद मंत्री लेंगे शपथ
राज्य में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार मंगलवार को गिर गयी थी। विधानसभा में बहुमत न होने के कारण एचडी कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद राज्य में भाजपा का सरकार बनना तय माना जा रहा था। इसी बीच येदियुरप्पा ने दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
NewsJul 24, 2019, 2:13 PM IST
जिस फार्मूले ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गजों की कर दी छुट्टी, क्या वह येदियुरप्पा पर नहीं लागू होगा
अब कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। येदियुरप्पा भी इस फार्मूले की जद में हैं। लेकिन पार्टी इस फार्मूले को उन पर लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर अब पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गये हैं। असल में कर्नाटक में येदियुरप्पा के अलावा ऐसा कोई नेता नहीं जो पार्टी को वहां पर खड़ा कर सके और इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ा सके।