राजद
(Search results - 132)NewsAug 30, 2020, 10:19 AM IST
नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल
असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है।
NewsAug 24, 2020, 3:42 PM IST
नड्डा ने कहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा ने 42 सीटों पर ठोका दावा
फिलहाल चिराग पासवान वाली लोजपा ने एनडीए में 42 सीटों पर दावा किया है और पिछले दिनों लोजपा ने संकेत दिए थे कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली हैं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं एनडीए में महागठबंधन के सहयोगी हम शामिल होने जा रही है।
NewsAug 23, 2020, 12:37 PM IST
क्या चीनी राजदूत यांकी ने ओली पर किया 'काला जादू', ड्रैगन ने नेपाल के सात जिलों की हड़पी जमीन
जानकारी के मुताबिक बीजिंग नेपाल में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नेपाल की भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। वहीं नेपाल की सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार इस मुद्दे पर खामोश हैं। बताया जा रहा है कि चीन ने नेपाल के ज्यादातर नेताओं को अपने पक्ष में कर लिया और चीन सभी तरह के हथकंडे अपना रहा है।
NewsAug 19, 2020, 6:19 PM IST
समधी ने दिया लालू को बड़ा झटका, चंद्रिका राय कल थामेंगे नीतीश कुमार का हाथ
राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले ही राज्य में नेताओं ने दल बदल करना शुरू कर दिया है। जहां राजद के नेता जदयू में जा रहे हैं वहीं जदयू के नेता भी राजद में शामिल हो रहे हैं। हालांकि राजद छोड़ने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है।
NewsAug 16, 2020, 7:03 PM IST
राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'
राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत कम हो गई थी।
NewsAug 16, 2020, 2:56 PM IST
क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा
राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।
NewsJul 22, 2020, 1:26 PM IST
बिहार में महागठबंधन में चलेगी राजद की दादागिरी, सीएम के चेहरे पर पार्टी का फैसला होगा अंतिम
असल में महागठबंधन घटक दल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को जल्दी करना चाहते हैं। ताकि समय रहते सीटों पर प्रचार किया जा सके। लेकिन राजद लगातार महागठबंधन की बैठकों को टाल रहा है। लिहाजा राज्य में महागठबंधन के ज्यादातर नेता राजद के रूख से नाराज हैं।
NewsJul 14, 2020, 9:41 AM IST
बिहार में मांझी की हो गई है नीतीश कुमार के साथ डील, बनेंगे एनडीए का हिस्सा!
अभी तक हम के नेता जीतन राम मांझी की मांगों को राजद ने नहीं माना है। ये भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी मांझी को तवज्जो देने के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि मांझी तेजस्वी को राज्य में गठबंधन का सीएम चेहरा नहीं मानते हैं।
NewsJul 10, 2020, 1:56 PM IST
क्या बिहार चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे लालू और करेंगे खेल
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और राजद भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद क रही है। लेकिन राजद में अभी भी लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है। लिहाजा राजद लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है।
NewsJul 9, 2020, 4:22 PM IST
अब दहल पर डोरे डाल रही है ओली की खास चीनी राजदूत यान्की, क्या है ड्रैगन की साजिश
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे अध्यक्ष पुष्प कमल दहल के बीच बैठक दोबारा शुरू करने पर रजामंदी हो गई है। वहीं दहल ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करने पर सहमति जताई है। लेकिन इसके बावजूद नेपाल में प्रदर्शन हो रहे हैं।
NewsJul 4, 2020, 10:24 AM IST
आखिर क्यों यांकी के इशारों पर नाचते हैं ओली और थापा
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार में चीनी राजदूत का प्रभाव इस बात से समझा जा सकता है कि उसका पीएम और राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर आवास में सीधा दखल है। नेपाल के नीति निर्धारण में अब यांकी का दखल बढ़ गया है।
NewsJun 30, 2020, 2:43 PM IST
बड़े बगावत की आहट से राजद ने की रामा सिंह की नो एंट्रीं
असल में रामा सिंह को पार्टी में शामिल करना का मकसद राधौपुर सीट पर तेजस्वी यादव की जीत को सुनिश्चित करना है। तेजस्वी यादव को लगता है कि अगर बिहार में ऐसी स्थिति बनी की राजद सरकार बनाने की स्थिति में हो और वह चुनाव हार जाए तो उनका सियासी वजूद खत्म हो जाएगा।
NewsJun 24, 2020, 2:13 PM IST
बिहार के सियासत में हुई राबड़ी देवी के भाई एंट्री, लालू परिवार के हैं संकटमोचक
राजद में विधानपरिषद के चुनाव के लिए पार्टी ने आखिरकार 3 प्रत्याशियों को मैदान में उतार ही दिया है। हालांकि पार्टी में टिकट पाने वालों की लंबी फेहरिस्त थी, लेकिन पार्टी ने तीन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाकर बगावत शांत करने की कोशिश की है। हालांकि पार्टी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव परिषद की सीट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर सुनील कुमार सिंह टिकट दिया है।
NewsJun 24, 2020, 9:05 AM IST
क्या राजद को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं नीतीश कुमार
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीपा दे दिया है। वह पार्टी में पूर्व सांसद रामा सिंह को लाने का विरोध कर रहे हैं। रामा सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रघुवंश को वैशाली सीट से हराया था। रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित हैं और पटना के एम्स में उनका इलाज चल रहा है।