NewsJan 6, 2020, 8:10 AM IST
जानकारी के मुताबिक बगदाद में स्थिति अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए दो रॉकेट दागे गए। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन अमेरिकी दूतावास के पास ये दूसरा हमला है। अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर पिछले दो महीने के दौरान हमले की यह 14वीं घटना है।
NewsJan 5, 2020, 9:01 AM IST
ईरान समर्थिक गुटों द्वारा इराक में अमेरिकी ठिकानों पर रात में हमले किए गए। हालांकि माना जा रहा है कि ये हमले अमेरिका को डराने के लिए किए गए हैं। वहीं अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के 52 ठिकाने अमेरिका के निशाने पर हैं। ईरान समर्थित गुटों ने सुलेमानी की मौत के कुछ ही घंटों के बाद ही अमेरिकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।
NewsDec 11, 2019, 7:59 PM IST
राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के बीच असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में प्रदर्शन हुए
NewsNov 14, 2019, 9:38 AM IST
गाजा से इजरायल पर रॉकेट हमले के बाद भारत में ट्विटर पर तीन हैशटैग #IsraelUnderFire, #IsraelUnderAttack और #IndiaWithIsrael ट्रेंड कर रहे हैं। कल दिन भर दुनिया भर के लोगों ने इजरायल और गाजा के बीच बढ़ते तनाव के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
NewsSep 14, 2019, 12:31 PM IST
पाकिस्तान में विश्व में तीसरा ऐसा देश हैं जहां पर गधों की आबादी सबसे ज्यादा है। यहां पर गधों को चीन समेत कई देशों में निर्यात किया जाता है। इससे जरिए पाकिस्तान सरकार को खासी आमदनी होती है। लिहाजा अब पाकिस्तान में गधों के मेले आयोजित किए जा रहा हैं।
NewsSep 11, 2019, 9:26 AM IST
आज अमेरिका में 26/11 को हुए आतंकी हमलों की 18वीं बरसी है। लिहाजा माना जा रहा है कि इसलिए तालिबान ने अमेरिकी दूतावास पर हमले की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। दूतावास के अफसरों का मानना है कि ये हमला एक तरह से धमकी या डराने के तौर पर किया गया है। अमेरिकी दूतावास के पास इस राकेट के हमले के बाद आसमान पर धुएं का गुबार देखा गया। इस हमले के बाद सायरन बजने लगे और लोगों को अलर्ट कर दिया गया।
NewsJul 22, 2019, 4:33 PM IST
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने काफी मेहनत के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कर ही दिया। इसे सोमवार की दोपहर 2.43 बजे प्रक्षेपित किया गया। लांच के 15 मिनट बाद चंद्रयान-2 रॉकेट से अलग होकर सफलतापूर्वक अपनी मंजिल की ओर रवाना हो चुका है।
NewsJul 18, 2019, 8:06 PM IST
पिछले सोमवार यानी 15 जुलाई को जिस चंद्रयान की लांचिंग टल गई थी, उसकी लांचिंग अब अगले सोमवार यानी 22 जुलाई को होगी। पिछली बार यान को ले जाने वाले रॉकेट में तकनीकी खामी पाई गई थी। जिसे एक हफ्ते के समय में दुरुस्त कर लिया गया है। चंद्रयान से संबंधित हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें-
NewsJul 15, 2019, 8:43 AM IST
इसरो के दूसरे चंद्र मिशन की लांचिंग तकनीकी कारणों से बाधित हुई है। इसे आज भोर में 2.51 मिनट पर लांच किया जाना था। जिसके लिए उलटी गिनती भी शुरु कर दी गई थी। लेकिन ऐन मौके पर लांचिंग रॉकेट में किसी खामी का पता चला। जिसकी वजह से लांच से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले इसे स्थगित कर दिया गया।
NewsMay 6, 2019, 5:32 PM IST
इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर रॉकेट हमले हो रहे है। इस्राइल ने दावा किया है कि पिछले दो दिन में गाजा से उसके नागरिकों को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे गए। रॉकेट हमलों को रोकने के लिए उसने मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद इन हमलों में उसके चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई की है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ वीडियो ट्वीट किए गए हैं। इनमें इस्राइली सेना की ओर से कुछ खास लक्ष्यों को निशाना बनाने का दावा किया गया है। PRECISION STRIKE यानी सटीक स्ट्राइक नाम से किए गए ट्वीट में इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के लिए फंडिंग जुटाने वाले हामेद अहमद खुदारी को गाजा में निशाना बनाया। वह हमास और इस्लामिक जिहाद के लिए ईरान से पैसे जुटा रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल पर दागने के लिए रॉकेट बनाने में किया जा रहा था। एक अन्य वीडियो में इस्राइल ने हमास के साइबर हेटक्वॉर्टर को उड़ाने का दावा किया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट में गाजा में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की बात कही गई है।
NewsApr 1, 2019, 12:53 PM IST
इसरो का यह पहला ऐसा मिशन था जिसे तीन अलग-अलग कक्षाओं में सैटेलाइटों को स्थापित करने के लिए अंजाम दिया गया। पीएसएलवी सी-45 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाए गए सैटेलाइट।
NewsMar 16, 2019, 2:38 PM IST
पाकिस्तान पर भारत के एयर स्ट्राइक की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि हमारे मित्र देश इजरायल भी जबरदस्त कारनामा कर दिखाया। इजरायली सेना ने अपने देश पर दागे गए दो रॉकेटों के बदले गाजा पट्टी में आतंकियों के पूरे अड्डे तो तबाह कर दिया। इस इलाके में सौ से ज्यादा ठिकानों पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने जबरदस्त बमबारी की।
NewsDec 16, 2018, 1:44 PM IST
अंतरिक्ष में रॉकेट भेजे जाने के बाद वह मृत माने जाते हैं। यानी वह एक बार उपयोग हो जाने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं किए जा सकते हैं। जिसे वैज्ञानिक कचरा भी कहते हैं।
NewsDec 5, 2018, 9:57 AM IST
दक्षिण अमेरिका के पूर्वोत्तर तटीय इलाके में स्थित फ्रांस के अधिकार वाले भूभाग फ्रेंच गुयाना के कौरू में स्थित एरियन प्रक्षेपण केन्द्र से भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर सात मिनट पर रॉकेट ने उड़ान भरी। एरियन-5 रॉकेट ने बेहद सुगमता से करीब 33 मिनट में जीसैट-11 को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया।
NewsDec 4, 2018, 10:08 PM IST
भारत के अब तक के सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11 के फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण के लिए मंगलवार को उलटी गिनती शुरू हो गई। उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को तड़के होगा और इससे देश में ब्रॉडबैंड सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसरो ने बताया कि उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को भारतीय समयानुसार रात दो बज कर सात मिनट पर होगा और इसके लिए उलटी गिनती भारतीय समयानुसार अपराह्न एक बज कर 14 मिनट पर शुरू हुई। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी आरियानेस्पेस का प्रक्षेपण यान आरियाने-5 उपग्रह को ले जाएगा। आरियानेस्पेस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘आरियानेस्पेस के 2018 के 10वें अभियान के लिए आरियाने 5 अब फ्रेंच गुइयाना के प्रक्षेपण क्षेत्र में है। यह दो अंतरराष्ट्रीय पेलोड - भारत के जीसैट-11 और कोरिया के लिए जीयो-कोंपसैट-2ए - के साथ प्रक्षेपण के लिए तैयार है।’
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल
अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल स्ट्राइक: जानिए बैन हुए 119 ऐप्स की पूरी लिस्ट