विस्फोट
(Search results - 71)NewsSep 8, 2019, 1:41 PM IST
अफगान में शांति को लेकर क्या पाकिस्तान के जाल में फंस गए हैं ट्रंप, तालिबान के साथ तोड़ा शांति समझौता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल तालिबान के साथ शांति समझौते को रद्द कर दिया है। ये फैसला अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा एक बम विस्फोट की जिम्मेदारी लेने का बाद लिया गया है। ट्रंप आज कैंप डेविड में तालिबान के शीर्ष नेताओं के साथ इस शांति समझौते के लिए मिलने वाले थे और इससे ठीक पहले उन्होंने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
NewsSep 4, 2019, 7:05 PM IST
पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 16 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे
जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला में आज एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 16 लोगों के मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आ रही है। फिलहाल अभी मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है कि क्योंकि कई लोग अभी मलबे में दबे हैं लिहाजा मृतकों की संख्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
NewsAug 18, 2019, 6:17 PM IST
घनी बस्ती में कर रहे थे चार्जिंग का अवैध कारोबार, हो गया विस्फोट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स अपने घर के बेसमेन्ट में अवैध रुप से ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट चला रहा था। जिसमें विस्फोट होने से एक बच्चा सहित दो लोग झुलस गए। उन्हें बचाने गए पुलिसकर्मियों की वर्दी में भी आग लग गई।
NewsAug 16, 2019, 7:12 PM IST
बिहार के दबंग विधायक के घर से मिला एके-47 और ग्रेनेड
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खासमखास माने जाने वाले अनंत सिंह के सितारे गर्दिश में हैं। उनके पैतृक घर में हुई छापेमारी में पुलिस को प्रतिबंधित हथियार और विस्फोटक मिला है। अनंत सिंह को बिहार का बेहद रसूख वाला बाहुबली विधायक माना जाता है।
NewsAug 16, 2019, 7:46 AM IST
आतंकी को पकड़ने के लिए एनआईए के अफसर बने थे सब्जीवाले
पश्चिम बंगाल में पांच साल पहले बम विस्फोट हुए थे और इसका आरोपी जाहिरुल शेख फरार चल रहा था। शेख देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन ये पिछले पांच साल से फरार था और जिसको गिरफ्तार करना जरूरी थी। लिहाजा एनआईए ने अपना जाल फैलाया और उन्हें जानकारी मिली थी की शेख इंदौर में है। एनआईए के कई अफसरों ने इस आतंकी का पता लगाने के लिए कोहिनूर कॉलोनी इलाके में ठेले पर सब्जी तक बेची। ताकि आतंकी के ठिकाने का सही पता चल सके और उन पर शक भी न हो।
NewsAug 14, 2019, 7:37 PM IST
सींखचों के पीछे भिजवा देगा ये गैरकानूनी टशन
बागपत में एक युवक ने भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैला दी है। फोटो में उसके पास हैंड ग्रेनेड जैसा प्रतिबंधित विस्फोटक भी दिखाई दे रहा है।
WorldAug 7, 2019, 2:09 PM IST
अफगानिस्तान में फिर आतंक की आहट, राजधानी काबुल में विस्फोट, लगभग 100 लोग घायल
पड़ोसी देश अफगानिस्तान में फिर आतंकवाद ने दस्तक दी है। यहां राजधानी काबुल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास बम विस्फोट हुआ है। यह इतना शक्तिशाली था कि इसमें 100 लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें से कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक है।
NewsJun 25, 2019, 10:44 AM IST
क्या निपट चुका है आतंकी सरगना मसूद अजहर? सोशल मीडिया पर है गरम है चर्चा
दुनिया भर का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के बुरी तरह घायल होने या मारे जाने की खबरें फिजाओं में तैर रही हैं। इस खबर के साथ पाकिस्तान के एक मिलिट्री अस्पताल में विस्फोट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसी अस्पताल में मसूद अजहर इलाज के लिए भर्ती था।
NewsJun 18, 2019, 1:03 PM IST
तेल टैंकरों में विस्फोट से अमेरिका-ईरान में तनाव, पूरी दुनिया पर परमाणु युद्ध का संकट गहराया
दक्षिण ईरान क्षेत्र में तेल के दो टैंकरों में विस्फोट से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए पश्चिम एशिया में और एक हजार सैनिकों की तैनाती का फैसला किया है। लेकिन ईरान का कहना है कि इन विस्फोटों के पीछे उसका हाथ नहीं है।
NewsJun 12, 2019, 12:10 PM IST
एनआईए ने भारत में श्रीलंका जैसे धमाकों की साजिश नाकाम की
एनआईए ने कोयंबटूर में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे हैं। एक शख्स के खिलाफ भारत में श्रीलंका की तर्ज पर बम विस्फोट की साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
NewsJun 10, 2019, 12:10 PM IST
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, विस्फोट के साथ ट्रक उड़ा
राजस्थान के पाली जिले में केनपुरा गांव के निकट गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गयी। कुछ ही देर में ट्रक में विस्फोट होने लगे। जिसके कारण सड़क को बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रक में विस्फोट हुआ।
NewsJun 7, 2019, 2:25 PM IST
मालेगांव विस्फोट मामलाः एनआईए कोर्ट में प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं, 'मुझे कुछ नहीं पता'
मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे। इसे लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं।
NewsMay 20, 2019, 4:28 PM IST
सड़क पर विस्फोटक पड़ा होने से सनसनी मच गई
शुजालपुर में रविवार को लोकसभा निर्वाचन के मतदान के दौरान शाम करीब 4बजे स्थानीय पुलिस को मंडी स्थित रेलवे फाटक के पास कृष्णा नगर मार्ग पर सड़क पर विस्फोटक पड़ा होने की सूचना से सनसनी मच गई। पुलिस ने बारूद से भरा क्षतिग्रस्त गोला बरामद किया है।
NewsMay 16, 2019, 4:35 PM IST
ULFA का ग्रेनेड हमला
असम के गुवाहाटी जू रोड पर ग्रेनेड ब्लास्ट। इस ग्रेनेट विस्फोट की जिम्मेदारी ULFA ने ली है।
NewsApr 30, 2019, 11:23 AM IST
श्रीलंका की तर्ज पर केरल में आत्मघाती हमला करने की थी साजिश, एनआईए ने किया खुलासा
केरल के पलाक्काड का रहने वाला रियास नाम का शख्स श्रीलंका की तर्ज पर केरल में विस्फोट कराने की साजिश रच रहा था। लेकिन एनआईए ने उसकी साजिश का खुलासा करके उसे गिरफ्तार कर लिया।