सहारनपुर
(Search results - 84)NewsApr 23, 2019, 4:26 PM IST
सहारनपुर में बैंक कर्मचारी से दिन दहाड़े लूट
सहारनपुर के सरसांवा थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर के रास्ते में बैंक कर्मचारी को दिन दहाड़े लूट लिया गया। ।
NewsApr 22, 2019, 3:50 PM IST
सहारनपुर में जंगली हाथी का आतंक
सहारनपुर में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ के शिवालिक वन प्रभाग मोहंड रेंज में जंगली हाथी ने सड़क पर आकर लोगों का आतंकित कर दिया।
NewsApr 14, 2019, 4:16 PM IST
सहारनपुर से ईनामी बदमाश हुए गिरफ्तार
सहारनपुल पुलिस ने एक मुठभेड के बाद 15-15 हज़ार के दो इनामी लुटेरों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से 3 अवैध तमंचे, लूटी गई चीनी के कट्टे व ट्रक के कागजात बरामद किए। यह कार्रवाई नागल थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सोसाइटी के पास से मुठभेड़ के बाद किया।
NewsApr 12, 2019, 5:00 PM IST
यूपी के सहारनपुर में मतदान करने गई महिला की मौत
सारे काम बाद में सबसे पहले वोट दो चुनाव आयोग के इस स्लोगन को सहारनपुर की एक महिला ने इतनी गम्भीरता से लिया कि उसकी मौत ही हो गई। लेकिन मरने के पहले उसने आखिरकार अपना वोट डाल ही दिया।
NewsApr 11, 2019, 5:03 PM IST
क्या सोचते हैं सहारनपुर के युवा
इस बार के चुनाव में सहारनपुर के युवाओं की सोच लीक से बिल्कुल हटकर दिखी। माय नेशन के कैमरे पर उन्होंने खुलकर अपने विचार प्रकट किए।
NewsApr 11, 2019, 3:00 PM IST
सहारनपुर में कई बार हुई ईवीएम खराब
सहारनपुर के कई बूथों पर कई बार ईवीएम खराब होने की खबर आई। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने खराब ईवीएम बदल दी।
NewsApr 11, 2019, 12:58 PM IST
सहारनपुर के बुजुर्ग मतदाता का उत्साह
लोकतंत्र का पर्व में मतदान बेहद जरुरी है। सहारनपुर के एक वरिष्ठ मतदाता ने इस बात को समझा। शारीरिक कमजोरी के बावजूद वह दूसरों का सहारा लेकर मतदान के लिए पहुंचे। उनका यह उत्साह औरों को भी प्रेरणा देता है।
NewsApr 10, 2019, 8:51 PM IST
भाजपा का दावा, सहारनपुर में कांग्रेस-महागठबंधन में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई
सहारनपुर यूपी की उन आठ लोकसभा सीटों में से एक है, जहां 2019 से महासमर में 11 अप्रैल को पहले दौर में मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इस लोकसभा सीट पर पांच विधानसभाएं हैं। इसमें मुस्लिम बहुल देवबंद सीट भी है। मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के ब्रजेश सिंह चुनाव जीते थे। 'माय नेशन' के असिस्टेंट एडीटर सिद्धार्थ राय से एक्सक्लूसिव बातचीत में भाजपा विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच यहां दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई है। साल 2014 की तुलना में पार्टी यहां और अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेगी।
NewsApr 7, 2019, 5:52 PM IST
देवबंद रैली के मंच पर मायावती संग कन्फ्यूज दिखे अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण की वोटिंग से पहले रविवार का दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अहम रहा। सहारनपुर में सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन करने के नारे के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह ने देवबंद में चुनावी सभा की।
NewsApr 5, 2019, 3:52 PM IST
पीएम बोले, मोदी से मुक्ति पाने के लिए देश को ही दांव पर लगा रहे कुछ लोग
अमरोहा और सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली, लोगों से पूछा - क्या आपको जवानों का मनोबल गिराने वाली, देशद्रोहियों को खुली छूट देने वाली सरकार चाहिए? मुजफ्फरनगर में जो हुआ बहनजी ने भुला दिया, क्या आप भुला पाएंगे?
NewsMar 23, 2019, 5:53 PM IST
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत की सहारनपुर में तैयारी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में शिवालिक पहडिओ के बीच स्थित माता शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। उसके बाद पास स्थित नागल माफी गाँव से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
NewsMar 19, 2019, 6:02 PM IST
यूपी के सरसावां में हजारो लीटर अवैध शराब जब्त
यूपी में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र की शाहजहाँपुर पुलिस चौकी पर आबकारी टीम व पुलिस ने चैकिंग के दौरान टैंकर से हजारो लीटर का मिथेनॉल (अल्कोहल) बरामद किया गया।
इससे संबंधित कागजात न दिखा पाने के कारण पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।NewsMar 18, 2019, 7:16 PM IST
सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहर के बीच आज़ाद कॉलोनी में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से भारी मात्रा में तमंचे, देसी रिवॉल्वर, बंदूक व कारतूस जब्त किए गए।
NewsFeb 26, 2019, 3:56 PM IST
पाकिस्तान पर हमले के बाद बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत की ओर से आतंकी ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई है। हमले की खबर मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर के घंटाघर के पास इकट्ठा हो गई और जमकर लड्डू बांटे। वहां पर एकत्र महिला कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
NewsFeb 23, 2019, 2:23 PM IST
आतंकियों के लिए जेल में लगाई गई अदालत
छात्र के रुप में देवबंद में रह रहे जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस उनको लेकर सहारनपुर जेल पहुंची। यहां सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अदालत लगाई गई। जिसनें इन आतंकियों को तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।