Plantar Fasciitis: एड़ी में दर्द की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। अचानक जमीन में खड़े होने पर एड़ी में दर्द, चलते समय दर्द होना, पैर के निचले हिस्से में दर्द परेशान कर सकता है। ऑर्थोपेडिक एंड स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ इरफान अहमद ने एड़ी की समस्या से निपटने के उपाय के बारे में बताया है। आइए पहले जानते हैं कि आखिर क्या होती है प्लांटर फेशिआइटिस की समस्या। 

 प्लांटर फेशिआइटिस क्या होता है?

प्लांटर फेशिया पैर के निचले में एक टिशू लेयर होती है। ये लेयर हील से लेकर टो तक जाती है। प्लांटर फेशिया फुट आर्चेस को मेंटेन रखने का काम करती है। इस लेयर की मदद से पैर में पड़ने वाले डिफरेंट स्ट्रेस को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। जब किसी वजह से इस लेयर में स्ट्रेस ज्यादा आता है तो इंजुरी की समस्या हो जाती है। लेयर में आई इंफ्लामेशन या सूजन की समस्या से तेज दर्द शुरू हो जाता है। इस कंडीशन को प्लांटर फेशिआइटिस के नाम से जाना जाता है। 

इस कारण से होती है प्लांटर फेशिआइटिस की समस्या
प्लांटर फेशिआइटिस की कंडीशन एक नहीं बल्कि बहुत से कारणों से हो सकती है। जानिए एड़ी में दर्द के क्या कारण क्या हो सकते हैं। 

1. पैरों की बनावट
जिन लोगों के पैर फ्लैट होते हैं या आर्च ज्यादा होती है उन्हें अक्सर एड़ी के दर्द की समस्या होती है। 

2. काफ मसल्स का टाइट होना
जब काफ मसल्स टाइट होता है तो फेशिया पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस कारण से भी एड़ी में तकलीफ की समस्या शुरू हो जाती है।

3.फीमेल जेंडर में होता है ज्यादा असर
जिन महिलाओं का वजन ज्यादा होता है या फिर जो महिलाएं बड़ी हील पहनती हैं, उन्हें  प्लांटर फेशिआइटिस की समस्या हो सकती है। 

लक्षणों के अनुसार किया जाता है बीमारी का इलाज

जैसा कि डॉक्टर इरफान अहमद बताते हैं कि एड़ी में दर्द की समस्या के एक नहीं बल्कि बहुत से कारण होते हैं।  प्लांटर फेशिआइटिस के कारण को पहचान कर बीमारी का इलाज किया जाता है। 

  • पैरों की करें मसाज

फेशिया की स्टिफनेस को कम करने के लिए मसाज सबसे अच्छा तरीका है। डॉक्टर इरफान बताते हैं कि अगर सो कर उठने के बाद आपको खड़े होने में समस्या हो रही है तो सबसे पहले 4 से 5 मिनट तक पैरों की मसाज करें। इससे पैरों को बहुत आराम मिलता है। मसाज में जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • आइस वॉटर बॉटल मसाज

इस मसाज को करने के लिए सबसे पहले एक पानी की बॉटल को फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। अब करीब 10 से 15 मिनट तक बॉटल को रोल कर एड़ी के हिस्से की मसाज करनी है। बर्फ की मसाज करने से पैरों की सूजन कम होने के साथ ही दर्द में भी राहत मिलेगी। 

  • मसल्स को मजबूत बनाने के लिए करें एक्सरसाइज

डॉक्टर इरफान पैरों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए टॉवेल एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इस एक्सरसाइज में एक छोटी टॉवल को पैर के नीचे रखना है। अब टो की मदद से टॉवल को रोल करना है। आमतौर पर पैरों के नीचे अगर कोई कपड़ा होता है तो रोल करना लोगों को पसंद आता है। बस एक्सरसाइज में भी यही करना है। 10 से 15 मिनट एक्सरसाइज मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करेगी। 
 

स्टेंडिंग काफ मसल्स एक्सरसाइज

इस एक्ससाइज में कुर्सी के पीछे खड़ा होना है। जिस भी काफ मसल्स को स्ट्रेच करना है उसे पीछे की ओर ले जाए। अब आगे वाले पैर में शरीर का भार डाले। कुर्सी को दोनों हाथों से पकड़े और फिर उसी स्थिति में 6 से 10 सेकेंड रहें। ऐसा करने से मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है और एड़ी का दर्द ठीक होता है। कुछ उपाय करके प्लांटर फेशिआइटिस के कारण होने वाले एड़ी के दर्द से राहत मिल जाती है। 

ये भी पढ़ें: सावधान! वेट कम करने के लिए कहीं आप इस समय तो नहीं खाते हैं सलाद......

इसरो चीफ एस सोमनाथ को हुआ स्टमक कैंसर, जानिए पेट के कैंसर के कारण और लक्षण...