यूटिलिटी डेस्क। 16 अगस्त शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने नया इतिहास रचा दिया। आंध्र प्रदेस स्थित श्रीहरिकोटा सतीश धवन स्पेस सेंटर से अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट EOS-08 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की कई। बता दें,अंतरिक्ष में इसरो आये दिन नये आयाम स्थापित करने के साथ ही भारत को स्पेस की दुनिया मे मजूबत बना रहा है। ऐसे में जानते हैं कि आने वाले में वक्त में इसरों कौन से मिशन को लॉन्च करेगा और वह अभी तक किन योजनाओं को सफलतापूर्वण लॉन्च कर चुका है। 

1) RLV LEX -02 मिशन (RLV LEX-02 mission details) 

इसरो ने 22 मार्च 2024 को रियूजबल लॉन्च व्हीकल RLV LEX -02 को लॉन्च किया था। ये लगातार तीसरी बार थी जब इसकी सफल लैडिंग हुई थी। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी व्हीकल को हेलीकॉप्ट की मदद से ऊंचाई पर ले जाकर खुद लैडिंग करने के लिए छोड़ गया था। 

2) GSLV-F14/INSAT-3DS मिशन (GSLV-F14 INSAT-3DS launch) 

17 फरवरी  2024 को इसरो ने GSLV-F14/INSAT-3DS मिशन सफलतापूर्वण लॉन्च किया गया था। जहां एडवांस कम्युनिकेशन सेटेलाइट को भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया। था। 

3) PSLV-C58/XPoSat मिशन (PSLV-C58 XPoSat mission) 

इसरो के लिए PSLV-C58/XPoSat मिशन बेहद खास था। जिसे 1 जनवरी, 2024 को लॉन्च गया था। ये वैज्ञानिक उपग्रह तो स्पेस में एक्सरे उत्सर्जन का स्पेस बेस्ड ध्रुवीकरण माप में स्टडी करने के लिए स्पेस एजेंसी का पहला वैज्ञानिक उपग्रह है। जो लगभग 5 सालों तक काम करेगा। इस मिशन पर अमेरिका-चीन हर किसी की नजरें टिकी थीं। 

4) आदित्य एल 1 मिशन  (Aditya L1 solar mission) 

6 जनवरी 2024 को लॉन्च आदित्य एल 1 मिशन भारत के लिए कई मायनों में खास है। ये देश का पहला सौर मिशन है। जिसने सूरज और पृथ्वी के बीच स्थित लैग्रेंजियन बिंदु (L1) के चारों ओर अपनी अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। 

5) एक्सपोसैट मिशन (XPoSat Mission) 

ब्रह्मांडीय एक्स-रे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने के लिए इसरो ने अन्य स्पेस मिशन एक्सपोसैट को 1 जनवरी 2024 को सफलतापूर्व लॉन्च किया था। 

6) चंद्रयान 3 मिशन (Chandrayaan 3 achievements) 

चंद्रयान 3 मिशन को कौन भूल सकता है। चंद्रमा के साउथ पोल पर लैडिंग करने वाला भारत पहला देश है। ये मिशन 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया था। जिसपर केवल अमेरिका चीन नहीं बल्कि दुनियाभर की निगाहें टिकी थीं। 

7) गगनयान मिशन 2025 (Gaganyaan mission 2025) 

वहीं इसरो के आगामी मिशन पर ध्यान दें तो सबसे महत्वपूर्ण मिशन गगनयान 2024 है। ये बेहद खास होने वाला है क्योंकि यह देश का पहला चालक दल वाला ऑर्बिच स्पेसक्राफ्ट होगा। उम्मीद है ये 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। 

8) शुक्रयान मिशन 2025 (Shukrayaan Venus mission) 

2025 में इसरो शुक्रयान मिशन भी लॉन्च कर सकता है। यह मिशन भारत का पहला शुक्र ऑर्बिटर मिशन होगा जो वीनस का पास से अध्यन करेगा। 

9) मंगलयान मिशन 2 (Mangalyaan 2 updates) 

स्पेस मिशन लॉन्चिंग के हिसाब से 2025 बेहद खास होने वाला है,गगनयान,शुक्रयान मिशन के अलावा इसरो मंगलयान मिशन को लॉन्च कर सकती है। बता दें, ये मंगल ग्रह पर भारत का दूसरा अंतरग्रहीय मिशन होगा।

10) चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन(Lunar Polar Exploration Mission) 

चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन को इसरो 2025 में लॉन्च कर सकती है। बता दें,यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का पता लगाने के लिए JAXA और ISRO के बीच एक संयुक्त मिशन होगा।

ये भी पढ़ें- FD Interest Rate August 2024: 9% तक बढ़ीं ब्याज दरें, जानें किस बैंक से तगड़ा फायदा