Indian Navy Recruitment 2024:  इंडियन नेवी ने 10+2 (BTech) कैडेट इंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन)-जनवरी 2025 के लिए अप्लाई प्रॉसेस आज 06 जुलाई 2024 से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए कुल 40 पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 20 जुलाई से पहले ऑफिसियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना भर्ती 2024 अप्लाई करने के लिए फाॅलों करें ये स्टेप

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक डिटेल्स के साथ फॉर्म फिल करें। 
  4. एप्लीकेशन फार्म सबमिट करें। 

भारतीय नौसेना भर्ती 2024 के लिए क्या है एजूकेशनल क्वालिफिकेशन?
इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट 2024 के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेंकेड्री एग्जामिनेशन (10+2 पैटर्न) या इसके समकक्ष एग्जाम फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) में मिनिमम 70%  नंबर्स और अंग्रेजी में कम से कम 50% नंबर्स (या तो कक्षा X या कक्षा XII में) के साथ पास होना चाहिए। कैंडिडेट को JEE (मेन) - 2024 एग्जाम (BE/BTech के लिए) के लिए उपस्थित होना चाहिए। सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए कॉल-अप केवल NTA द्वारा पब्लिश JEE (Main)अखिल भारतीय कॉमन रैंक सूची (CRL) - 2024 के आधार पर जारी किया जाएगा।

इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट 2024 के लिए क्या ट्रेनिंग प्रोग्राम?
सेलेक्टेड कैंडिडेटों को नौसेना की आवश्यकताओं के अनुसार एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बीटेक कोर्स के लिए कैडेट के रूप में भर्ती किया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से बीटेक की डिग्री प्रदान की जाएगी। फिर मौजूदा रूल्स के अनुसार कैडेटों को एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) में भेजा जाएगा। पुस्तकों और पढ़ने की सामग्री सहित ट्रेनिंग का पूरा खर्च भारतीय नौसेना द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्हें इंटाईटिल्ड कपड़े और भोजन भी इंडियन नेवी की तरफ से मिलेगा।

 


ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः UCO बैंक में निकली इस पोस्ट के लिए 544 वैकेंसी- मिलेगा 15,000 स्टाईपैंड